Begin typing your search above and press return to search.

Hath me Bhagya Rekha: ऐसे लोग होते हैं अकूत संपत्ति के मालिक, नहीं रहती कभी तिजोरी खाली, जानिए हाथ की रेखाओं छिपा राज

Hath me Bhagya Rekha: ऐसे लोग होते हैं अकूत संपत्ति के मालिक, नहीं रहती कभी तिजोरी खाली, जानिए हाथ की रेखाओं छिपा राज
X
By NPG News

NPG DESK

Hath me Bhagya Rekha: कहते हैं व्यक्ति का भाग्य उसके हाथ में होता है। संसार ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास सारी सुविधाएं होती हैं। उनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है। ऐसे लोगों पर लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोगों के हाथों में विशेष स्थितियां रहती हैं।

हाथों में भाग्य रेखा

यदि दोनों हाथों में भाग्य रेखा मणिबंध से प्रारंभ होकर सीधी शनि पर्वत पर जाती हो तथा सूर्य पर्वत पूर्ण विकसित, लालिमा लिए हुए हो और उस पर सूर्य रेखा भी बिना कटी-फटी, पतली और स्पष्ट हो, साथ ही मस्तिष्क रेखा, हृदय रेखा तथा आयु रेखा स्पष्ट हो तो इसे गजलक्ष्मी योग कहा जाता है। जिस व्यक्ति के हाथ में यह योग होता है वह साधारण परिवार में जन्म लेकर भी अपने शुभ कर्मों से उच्च स्तरीय जीवनयापन करता है। उसके जीवन में सम्‍मान की कोई कमी नहीं होती और वह समस्त ऐश्वर्य, सुख भोगता है।

भाग्य रेखा जादुई व्यक्तित्व और लंबा जीवन

ऐसे लोगों का व्यक्तित्व जादुई होता है। इस तरह के लोगों के आसपास समस्त सुविधाएं होती हैं। उन पर लक्ष्मी की कृपा बरसती रहती है। ऐसे लोगों के पास कमाई के स्रेात भी एक से अधिक होते हैं। ऐसे लोगों को अपने पूर्वजों से जो भी संपत्ति या धन मिलता है वे उसमें निरंतर बढ़ोतरी करते रहते हैं।

शारीरिक रूप से भी ऐसे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। विपरीत लिंगी की ऐसे लोगों के जीवन में लंबी लाइन रहती है। हालांकि कभी-कभी ऐसे लोग व्यक्ति घमंडी भी हो जाते हैं जो इनके व्यक्तित्व का नकारात्मक पक्ष होता है।

भाग्य रेखा तेजस्वी और चुंबकीय व्यक्तित्व

जिस व्यक्ति के हाथ में यह योग होता है वह तेजस्वी और चुंबकीय व्यक्तित्व का धनी होता है। उसके आसपास ऐश्वर्य और भौतिक सुख सुविधाएं चली आती हैं। एक से अधिक साधनों से आय प्राप्त करता है तथा अपने पूर्वजों से मिली संपत्ति में वृद्धि करने वाला होता है। शारीरिक दृष्टि से ऐसा व्यक्ति आकर्षक होता है। विपरीत लिंगी व्यक्तियों की इनके जीवन में भरमार होती है।

भाग्‍य रेखा गहरी और साफ

अगर भाग्‍य रेखा गहरी और साफ दिखाई दे तो ऐसा व्यक्ति बहुत ईमानदार होते है। वह आदर्शवादी होते हैं और जीवन में हर काम को बेहतर ढंग से करते हुए आगे बढ़ते हैं। वे कोई भी गलत काम नहीं करते। हर काम में ईमानदारी और आदर्शवादिता उनके लिए सर्वोपरि होती है। मध्‍यमा उंगली तक जाने वाली भाग्य रेखा अच्‍छी नहीं मानी जाती। ऐसा व्यक्ति जीवन में अनेक गलती करता है और नुकसान उठाता रहता है।

हथेली का बीच का हिस्सा दबा

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में हथेली का बीच का हिस्सा दबा हुआ और गहरा होने के साथ ही सूर्य एवं गुरु पर्वत पुष्ट, मजबूत एवं उभरे हुए हों तो ऐसे व्यक्ति व्यक्तित्व के बहुत ही धनी होती हैं। उनका व्यक्तित्व बिल्कुल अलग होता है।यदि हथेली के बीच का हिस्सा दबा हुआ गहरा हो, सूर्य और गुरु पर्वत पुष्ट, मजबूत और उभरे हुए हो, भाग्य रेखा शनि पर्वत के मूल को छूती हो तो हाथ में शुभकर्तरी योग बनता है।

Next Story