Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: वृष, कन्या, राशि वालों को भगवान शिव की आराधना करना रहेगा शुभ, जानें 22 दिसंबर का राशिफल...

npg.news

गुरुवार राशिफल: वृष, कन्या, राशि वालों को भगवान शिव की आराधना करना रहेगा शुभ, जानें 22 दिसंबर का राशिफल...
X

Guruwar Rashifal

By NPG News

शांति सुमन

22 December Ka Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग : आज 22 दिसंबर 2022 गुरुवार

• तिथि-चतुर्दशी तिथि 07:13 PM तक उपरांत अमावस्या

• आज का नक्षत्र- ज्येष्ठा 04:02 AM तक उपरांत मूल

• आज का करण-शकुनि और चतुष्पद

• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

• आज का योग-गण्ड

• आज का वार-गुरुवार

चन्द्रमा - 04:02 AM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज आपके रिश्तों में भी जबरदस्त सुधार होगा ।बच्चे मित्रों के साथ पिकनिक अथवा छुट्टी की प्रोजेक्ट बना सकते हैं। व्यवसायियों को दिन धीमा रहेगा। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। आय के अच्छे साधन विकसित हो सकते हैं। खुद पर आप विश्वास करने के लायक बन सकते है।।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- जातक सूर्य देव को तांबे के पात्र में कुमकुम मिलाकर जल अर्पित करें

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपको अपने अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पड़े। ये समय सोच-समझ कर कदम उठाने का है। जीवनसाथी के प्रेम संबंधों में पहले से सुधार आएगा। इस समय आप वाद-विवाद से बचकर रहें। सुबह उठकर भगवान शिव की आराधना अवश्य करें। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज गाय को गुड़ खिलाएं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। हिम्मत से आगे बढ़े, सफलता मिलेगी। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे। आपको सही दिशा को पहचान कर उसकी ओर बढ़ना चाहिए। धैर्य बनाए रखें। परिवार का आज सहयोग मिलेगा। धन खर्च होने की संभावना है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - आज हनुमान जी की प्रतिमा के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज बेहद प्रगतिशील होगा, सफलता निश्चित है।सकारात्मक दृष्टिकोण आप लोगों को पूरे वक्त तरोताजा रखेगा। स्वास्थ्य में सुधार से अलावा लाभ होगा। यह घर के मोर्चे पर एक सामान्य दिन होगा। नौकरी के संबंध में आज आप अपने से उच्च वर्ग के अधिकारी से संपर्क करेगें। आप परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। परिवार के साथ चले आ रहे विवाद संपन्न हो सकते है। अपने आप को समझने की आप कोशिश कर सकते है। वैवाहिक जीवन के लिए एक बेहतर दिन है। जोखिम उठाने व जल्दबाजी करने से बचें।अनिश्चित और अनिर्णय की स्थिति का सामना करना होगा| मन को शांत रखें और आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- बरगद के पत्ते पूजा स्थल पर रखें और बाद में

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले प्रेम संबंधों में कई तरह की परेशानियां उत्पन हो सकती हैं। माता पिता या जीवनसाथी से बहस हो सकता हैं। रिश्तों में अनबन की समस्या उत्पन हो सकती हैं। प्रेमी प्रेमिका के प्रेम जीवन में अशांति आ सकती हैं। इस दिन आप खुद को शांत रखने की कोशिश करे तथा प्रेम संबंधों से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दीबाजी में ना लें। भगवान शिव की आराधना करना आपके लिए शुभ रहेगा।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज जातक उधार या लेन-देन से बचें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा| रचनात्मक और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगें।सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। आलस्य हावी रहेगा। विवेक का प्रयोग करें। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें। एक करीबी रिश्तेदार आपको देर शाम तक आश्चर्यचकित करेगा। पैसों को लेकर कोई चिंता अगर आपके मन में है, तो वह दूर होगी।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज सुख-शांति के लिए जातक काली गाय को गुड़ और काले तिल खिलाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखे अपने आसपास के लोगों परिजनों, दोस्तों पर विश्वास रखे।पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें। समाज में आपकी तरक्की हो सकती है। सेहत से जुड़े सभी मामले का समाधान होगा। राजकीय कार्यों में रुकावट आ सकती है पर समाधान हो जाएगा। किसी दूसरों की राय लेने से आपके काम आसानी से बनेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रतिदिन कपूर का दीपक जलाएं।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले प्रेम मोहब्बत से भरा दिन आपको ऊर्जा तो देगा, लेकिन आपके काम को प्रभावित भी करेगा| आप व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। काम के मोर्चे पर चीजें अनुकूल रहेंगी। कार्य से जुड़ी यात्रा आपको व्यस्त रखेगी। थकान और कमजोरी कुछ दिनों के लिए दैनिक दिनचर्या का एक हिस्सा होगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आपकी लगन और आत्मविश्वास का स्तर ऊँचा होगा।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- जीवन में खुशहाली के लिए पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज आत्मविश्वास व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध पर आपको नियंत्रण बनके रखना पड़ सकता है। नौकरी में आपको अच्छी तरक्की मिल सकती है। परिवार से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। पुराने विवादों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। समाज में सबसे प्यार से बातचीत करें। भौतिक सुख की और ज्यादा झुकाव होगा। खर्च बढ़ने की संभावना है, आप आज खुदका ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- शनि देव की उपासना करें और उन्हें काले तिल चढ़ाएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आप आत्मविश्वास से भरें होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जायेंगे| आसपास आपको बहुत मान सम्मान भी मिलेगा।आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। आप सकारात्मक विचारों से परिपूर्ण होंगे। किसी करीबी से आपको फायदा होगा। आसपास के लोग और परिवार वाले आपकी मदद करेंगे। समस्त दुखों का निवारण होता है।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज प्रतिदिन माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले व्यापार वृद्धि के संयोग दिखाई दे रहे है। मन आपका प्रसन्न रहेगा है। शत्रु से आपको छुटकारा मिल सकता है। लोग से मुलाकात होगी। शारीरिक स्फूर्ति आपके लिए जरूरी हो सकती है। इस राशि के जातकों के लिए आने वाले दिन खुशियों से भरपूर होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। आपके घर में हो रही धन की समस्या खत्म हो जाएगी। आज आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज शिव मंत्र का जाप करें।

Next Story