Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: मिथुन, तुला, मकर, राशि वालों का अच्छा चलेगा कारोबार, होगा धनलाभ...जानिए अपना राशिफल...

गुरुवार राशिफल: मिथुन, तुला, मकर, राशि वालों का अच्छा चलेगा कारोबार, होगा धनलाभ...जानिए अपना राशिफल...
X

Guruwar Rashifal

By NPG News

शांति सुमन

1 December Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

• आज का पंचांग : आज 1 दिसंबर गुरुवार

• तिथि-अष्टमी 07:21 AM तक उसके बाद नवमी 06:14 AM, Dec 02 तक

• आज का नक्षत्र -पूर्व भाद्रपद 05:44 AM, Dec 02 तक

• आज का करण-बालव और कौलव

• आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

• आज का योग-वज्र

• आज का वार-गुरुवार

चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में जातक को आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन संतान की चिंता सताएगी।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज नारियल या अखरोट घर के मंदिर में रखेंगे तो लाभ मिलेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज मिश्रित फल मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा।

शुभ रंग- हरा।

उपाय– आज पर्स में मोर पंख रखेंगे तो पैसे की परेशानी दूर होगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के योग्य युवकों को जीवनसाथी मिलने के योग है।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– किसी अंधे व्यक्ति की मदद करेंगे तो आप पर ईश्वर की कृपा बरसेगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज का दिन जातक के लिए व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। परिवार का माहौल जातक के स्वभाव के अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– शिव चालीसा का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन बिजनेस के लिए दिन मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन की लेन-देन न करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास करें। आज खर्च पर संयम रखें। अपनो के व्यवहार से मन दुखी होगा। दोपहर के बाद जातक स्वास्थ्य में सुधार होगा। दोस्तों से उपहार मिलेंगे। परिवार से अच्छा सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– लाल रुमाल पास में रखें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक आज मन आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में लगा रहेगा। साथ ही दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं,लेकिन धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महूसस कर सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

उपाय– एक नारियल 7 बार उबारकर मंदिर में रख दें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले का दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज केसर का तिलक लगाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले व्यापार-धंधा के लिए कुछ खास नहीं है। किसी भी काम में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। परिवार का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे।

उपाय– आज देवी दुर्गा की आराधना करें।

शुभ रंग- सफेद

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम में सफलता नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- हरा

उपाय हरी वस्तुओं का दान करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस अच्छा चलेगा और धनलाभ की संभावना बनी रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखें।

शुभ रंग- पीला

उपाय– हरा चारा गाय को खिलाएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जातक के अनुकूल रहेगी, जिससे बिजनेस में धनलाभ और ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फैसले लेते समय अच्छे से सोच-विचार करें और हो सके तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– संतान सुख के लिए गुरुवार का व्रत शुरू करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज कारोबार के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन कार्य की अधिकता रहेगी। काम की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा, लेकिन धनलाभ की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

Next Story