
Good News Sign : कहते हैं जब भी किसी व्यक्ति का बुरा वक्त चलता है तो चारों तरफ निराशा छाई रहती है। जब भी हमारी जिंदगी में अच्छा या बुरा समय आने वाला होता है, तो ऐसे में हमें कुछ ना कुछ संकेत मिलते हैं लेकिन हम में ज्यादातर लोग इन संकेतों को समझ नहीं पाते हैं, क्योंकि उनके बारे में जानकारी नहीं होती है।
अगर किसी व्यक्ति का अच्छा समय आने वाला है, तो ऐसी स्थिति में उसे पहले से ही कुछ ना कुछ संकेत मिलने लगते हैं। इसी प्रकार से बुरा समय आने पर भी व्यक्ति को अलग तरह के संकेत मिलते हैं। ऐसे में अगर व्यक्ति इन सभी चीजों पर ध्यान देता है, तो उसको पता चल सकता है कि उसका अच्छा समय आने वाला है या बुरा समय। उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अच्छा वक्त आने से पहले मिलते हैं।
शुभ संकेत
यदि आपके घर के दरवाजे पर गाय आकर रंभाए तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। इसका मतलब होता है कि आपके घर में सुख-समृद्धि आने वाली है। ऐसे में गाय के घर आने पर उसे रोटी जरूर खिलाना चाहिए।
शुभ संकेत हाथ में जल दिखना
यदि घर से जरूरी काम के लिए निकलते समय किसी व्यक्ति के हाथ में जल से भरा हुआ पात्र दिख जाता है, तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। यह संपन्नता की निशानी मानी जाती है।
शुभ संकेत धन के लिए
अगर आप रास्ते में कहीं जा रहे हैं और उसी वक्त आपको अपनी दाईं तरफ कोई बंदर, कुत्ता या सांप नजर आता है तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके पास धन आने वाला है। वहीं अगर सुबह उठते ही पूजा के नारियल के दर्शन हो जाते हैं, तो समझ लेना चाहिए कि लक्ष्मी जी की कृपा बरसने वाली है।
गौरेया से मिलता है शुभ संकेत
अगर आपके घर के आंगन में या बालकनी में गौरैया आकर बैठ जाए और चहचहाए तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि आपके जीवन में जो भी दुख-परेशानियां चल रही हैं, वह दूर होने वाली हैं और आपका आने वाला समय खुशियों से भरपूर होगा।
गुड लक देगा घोड़े की नाल
अगर आप रास्ते में कहीं जा रहे हों और आपको कभी घोड़े की नाल मिल जाती है, तो यह बहुत ही गुड लक माना जाता है। अगर आपको शनिवार के दिन छोड़कर बाकी किसी भी दिन घोड़े की नाल रास्ते पर मिलती है तो आप इसे अपने पास जरूर रख लें।
शुभ संकेत तितलियों से
बता दें कि खूबसूरत तितलियां भी शुभता का प्रतीक मानी जाती हैं। यदि आपको अपने आसपास अचानक ही रंग-बिरंगी तितलियां दिखाई देती हैं, तो इसका यह संकेत होता है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं।
शुभ संकेत आक का पौधा उगना
अगर आपके घर के सामने आक का पौधा उगता हुआ नजर आता है, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि बहुत ही जल्द आपका अच्छा समय आने वाला है।