Begin typing your search above and press return to search.

Ganesh Pooja 2024 : समस्याओं से भरा है जीवन तो बनाए "हल्दी, चावल, मूंग और गोबर" के गणेश... जैसी समस्या वैसे गणपति की करें पूजा

Ganesh Pooja 2024 : शास्त्रों में विधान है कि गणेश जी की आकृति, विभिन्न सामग्रियों से बनाकर उसका विधिवत पूजन करने से समस्याओं के समाधान का पथ सुलभ होता है|

Ganesh Pooja 2024 : समस्याओं से भरा है जीवन तो बनाए हल्दी, चावल, मूंग और गोबर के गणेश... जैसी समस्या वैसे गणपति की करें पूजा
X
By Meenu

Ganesh Pooja 2024 : हिंदू धर्म में सभी भगवानों की पूजा करने का विधान है। जिसमें से सबसे प्रमुख हैं भगवान श्री गणेश। गणेश जी को प्रथम पूजनीय भी माना जाता है और उनकी सबसे पहले पूजा अर्चना की जाती है।

हिन्दुओं में ऐसा माना जाता है कि जो भगवान् गणपति की विधि विधान से पूजा अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषचार्य दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार शास्त्रों में विधान है कि गणेश जी की आकृति विभिन्न सामग्रियों से बनाकर उसका विधिवत पूजन करने से समस्याओं के समाधान का पथ सुलभ होता है|

इस गणेश पूजा आप चाहे तो अलग-अलग मटेरियल से आप गणेश जी की प्रतिमा बनाकर समस्या के अनुसार पूजा-अर्चना कर बप्पा को खुश कर सकते हैं.


1. चावल के गणेश


सफेद चावल के गणेश बनाकर उनका शीश लाल चावल से बनायें और आम की लकडी के आसन पर बैठाएं| मंत्र, 'ह्रीं ब्रह्म स्तुताए नम:' से इस दस दिवसीय आराधना में पूजन करें| पारीवारिक शांति मिलेगी और पति पत्नि के सम्बंध मधुर होंगे|


2. हल्दी के गणेश


शहद और हल्दी मिलाकर गणेश जी की आकृति का निर्माण करें | जितने छोटे होंगे उतना अच्छा परिणाम मिलेगा| धुप दीप और भोग लगाकर “ ऊँ गं गणपतये नम:” मन्त्र का यथा शक्ति जाप करें| केतु संबंधी दोष और समस्त रोगों से मिलेगी मुक्ति|

2. मूंग दाल के गणेश



बुद्धि और निर्णय लेने सम्बंधी समस्या के समधान के लिये हरे रंग की खडी मूंग और गुड को मिलाकर गणेश जी बनायें| दस दिन तक 'शूर्प कर्णाए नम:' मंत्र से पूजन करें| छात्रों को लाभ होगा, बुद्धि सम्बंधी समस्या का समधान होगा|


3. लाल चन्दन के गणेश


लाल चन्दन को पीस कर उसके गणेश जी बनायें| लाल आसन पर स्थापित करें और दस दिन तक, 'रक्त लम्बोदराय नम:' मंत्र से पूजन करें| ऊर्जा बढेगी, प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी और रोग भी शांत होंगे|


4. गोबर के गणेश


गाय के गोबर से गणेश बनाकर उसे सुखा लें| दस दिन तक मंत्र्, 'ब्रह्म वित्तमाये नम:' से पूजन करें| आर्थिक और न्यायिक याने, कोर्ट कचहरी सम्बंधी समस्या क समाधान होगा|

Next Story