Begin typing your search above and press return to search.

Donate or Receive Gifts According to the Planet : कुंडली में ग्रह की सक्रियता और स्थिति के हिसाब से करें दान या लें उपहार

ज्योतिष शास्त्र दान से पाप का नाश मानता है। जिस ग्रह से संबंधित दान देना हो उस ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान दिया जाता है। वहीँ क्या आपको पता है ज्योतिष के अनुसार ये उपहार हमारे लिये लेना या देना दोनों की नुकसान दायक हो सकता है।

Donate or Receive Gifts According to the Planet : कुंडली में ग्रह की सक्रियता और स्थिति के हिसाब से करें दान या लें उपहार
X
By Meenu

ज्योतिष के अनुसार शरीर का संचालन सभी नौ ग्रहों के अनुसार होता है. सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहू और केतु की स्थिति किसी ना किसी स्थिति या रूप में शरीर में अच्छे बुरे प्रभाव देते हैं.

ज्योतिष शास्त्र दान से पाप का नाश मानता है। जिस ग्रह से संबंधित दान देना हो उस ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान दिया जाता है। वहीँ उपहार भी ऐसी चीज है कि हम जब भी किसी के घर मिलने के लिये या फिर किसी समारोह में जाते हैं तो लेकर जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ज्योतिष के अनुसार ये उपहार हमारे लिये लेना या देना दोनों की नुकसान दायक हो सकता है।

दरअसल, ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जातक की कुंडली इस बात की सूचना अवश्य देती है कि अमुक व्यक्ति को अमुक संग्रह से संबंधित वस्तु लेनी चाहिए या देनी चाहिए। ज्योतिष में हर ग्रह का उससे संबंधित वस्तुओं का कारक निश्चित ग्रहों का होता है। वहीं कहा जाता है कि दान में अशुभ ग्रहों से संबंधित वस्तुओं का दिया जाये तो उसकी अशुभता व कुप्रभाव कम हो जाते हैं। इसलिये जब भी दान करें तो कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखते हुये ही दान करें।


ग्रहों की दान वस्तु :




  • सूर्य : माणिक, सोना, तांबा (इनमें से जिस वस्तु के देने की सामर्थ्य हो) गेहूं, गुड़ आदि।
  • चंद्रमा : मोती, सीप, चांदी, शंख, जल, दूध, चावल, घोड़ी आदि।
  • मंगल : मूंगा, तंदूर की मीठी रोटी, रेवड़ियां, बताशा, दाल मसूर, लाल रंग की वस्तुएं जो प्राय: मंगल से संबंधित होती हैं, सौंफ आदि।
  • बुध : पन्ना, साबुत मूंग, कद्दू, बकरी, कली (धातु), हरा वस्त्र। हरे रंग की सभी वस्तुएं बुध से संबंधित होती हैं।
  • बृहस्पति : पुखराज, केसर, दाल चना, पीपल, हल्दी, शक्कर, घोड़ा, पीला पुष्प।
  • शुक्र : हीरा, रेशमी कपड़ा, घी, मलाई, सफेद चंदन, दही, चीनी, सुगंधित द्रव्य, गाय के खाने की घास, ज्वार।
  • शनि : नीलम, लोहा, फौलाद, चमड़ा, पत्थर, खेत, कौआ, मास साबूत, अंगीठी, चिमटा, तवा, भैंस, तेल सरसों, शराब, तिल।
  • राहू : गोमेद, नारियल, मूली, सरसों, नीलम, कोयले, खोटे सिक्के।
  • केतु : कुत्ते, कपिला गाय, दोरंगा कंबल।


ग्रहों का स्वरूप और दान और किसे दें

दान, जैसा कि पहले बताया जा चुका है कि ग्रहों के स्वरूप के अनुकूल दिया जाता है :

  • सूर्य का दान किसी राजपुरुष को रविवार के मध्यान्ह में।
  • चंद्रमा का दान सोमवार सायं किसी वैश्य स्त्री को।
  • मंगल का दान मंगलवार को किसी ब्रह्मचारी युवक को दोपहर के समय और यदि वह क्षत्रिय जाति से हो तो और भी अच्छा है।
  • बुध का दान बुधवार प्रात: किसी छात्रा को देना चाहिए।
  • बृहस्पति का दान किसी विद्वान ब्राह्मण को गुरुवार प्रात: समय दें।
  • शुक्र का दान शुक्रवार सायं किसी युवा स्त्री को दें।
  • शनिवार का दान किसी बूढ़े, निर्धन, निर्बल व्यक्ति को (स्त्री हो तो उत्तम) दें।

ज्योतिष के अनुसार क्या ले भेंट में यहाँ जानें



सूर्य की कुंडली में स्थिति : अगर आपकी कुंडली में सूर्य अच्छि स्थिति में हो तो तांबे से बनी वस्तु, माणिक्य, विज्ञान से संबंधित सामान आप भेंट में ले सकते हैं। लेकिन अगर सूर्य अच्छि स्थिति में नहीं हों या नीच हो तो सूर्य से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिये।

चंद्रमा की कुंडली में स्थिति : अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा शुभ स्थान पर नहीं हैं या अनिष्ट स्थिति में बैठे हैं तो चांदी की बनी वस्तु, चावल, सीप, मोती, शंख, वाहन आदि चंद्रमा से संबंधित चीजें भेंट करना चाहिये। वहीं अगर चंद्रमा की शुभ स्थिति में ये चीजें दान में ले सकते हैं।

मंगल की कुंडली में स्थिति : अगर कुंडली में मंगल अशुभ हैं तो, मिठाई का डिब्बा या फिर मीठी चीजों का दान करना या उपहार देना चाहिये। वहीं यदि शुभ हैं तो आप मिठाई भेंट में ले जरुर सकते हैं।

बुध की कुंडली में स्थिति : जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध अशुभ स्थिति में होते हैं तब उन्हें बुध से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिये। जैसे- खिलैने, खेलकूद का सामान या कोई हरे रंग की वस्तु। इन चीजों के दान से व्यक्ति को बुध से मिलने वाले अशुभ परिणाम कम होते हैं। वहीं अगर बुध शुभ हैं तो ये चीजें आप उपहार में ले सकते हैं।

गुरु की स्थिति कुंडली में शुभ : जब किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु अशुभ स्थिति में होते हैं तो उन्हें पीले वस्त्र, केसर या फिर गुरु से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिये। वहीं यदि गुरु शुभ स्थिति में हैं तो धार्मिक पुस्तकें, सोने की वस्तु सहित गुरु की चीजों की भेंट लेना अच्छा माना जाता है।

शुक्र की कुंडली में शुभ स्थिति : शुक्र का कुंडली में शुभ स्थिति में होने से सुगंधित द्रव्य, रेशमी वस्त्र, चार पहिया वाहन, सुख-सुविधा का सामान भेंट नहीं करनी चाहिये भेंट ले सकते हैं, परंतु अगर अशुभ स्थिति में हैं तो इन चीजों का दान करें।

शनि की कुंडली में शुभ स्थिति : अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि शुभ स्थिति में होते हैं तो उस व्यक्ति को कभी शराब का दान या दावत नहीं देनी चाहिये। वरना आप बर्वाद हो जायेंगे।

राहु की कुंडली में शुभ स्थिति : राहु का कुंडली में शुभ स्थिति में होने से व्यक्ति को कभी बिजली के उपकरण, मशीनें, कार्बन, दवाइयां या कोई राहु से संबंधित वस्तुओं को भेंट नहीं करना चाहिये। यदि आप राहु अशुभ स्थिति में है तो इन चीजों का दान बहुत लाभदायक रहेगा। राहू का दान किसी कोढ़ी को दें।

केतु की कुंडली में शुभ स्थिति : कंबल, जूते, चप्पल, कुत्ता, चाकू, छुरी, मछली से बने व्यंजन आदि केतु की वस्तुएं हैं। अगर आपकी कुंडली में केतु की स्थिति अच्छी है तो इन चीजों का दान बिलकुल भी ना करें और अगर केतु की स्थिति अशुभ है तो इन चीजों का दान करें, लाभ होगा। केतु का दान किसी युवा पुरुष को दें।

Next Story