Shukrwar Ka Rashifal : माँ लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें आज के लिए लकी नंबर और शुभ रंग...
Rashifal 20 february 2026 : आज का दिन ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण सभी 12 राशियों के लिए मिला-जुला असर लेकर आया है. पंचांग और नक्षत्रों की गणना के अनुसार, आज कुछ राशियों को करियर में उछाल मिलेगा, तो कुछ को सेहत और लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए आज का दिन क्या खास लेकर आया है और क्या आज के लिए शुभ रंग और लकी नम्बर.

Shukrwar Ka Rashifal : माँ लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें आज के लिए लकी नंबर और शुभ रंग...
Rashifal 20 february 2026 : आज का दिन ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण सभी 12 राशियों के लिए मिला-जुला असर लेकर आया है. पंचांग और नक्षत्रों की गणना के अनुसार, आज कुछ राशियों को करियर में उछाल मिलेगा, तो कुछ को सेहत और लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए आज का दिन क्या खास लेकर आया है और क्या आज के लिए शुभ रंग और लकी नम्बर.
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आया है. सुबह से ही आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या किसी अच्छे प्रोजेक्ट का ऑफर मिल सकता है. अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे, बस बाहर के खान-पान से परहेज करें ताकि पेट खराब न हो.
शुभ रंग - नीला, सफ़ेद
लकी नम्बर - 12
वृषभ राशि : मेहनत का फल मीठा होता है और आज आपको यह अनुभव होगा. बिजनेस में जो नई योजनाएं आपने बनाई थीं, अब उसका फायदा आपको मिलेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. शाम तक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को प्रसन्न कर देगी. पारिवारिक स्थति खुशहाल रहेगी .
शुभ रंग - सफ़ेद, लाल
लकी नम्बर - 4
मिथुन राशि : पैसों के मामले में आज भाग्य आपके साथ है. कहीं से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. हालांकि, बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें, वरना करीबी रिश्तों में अनबन हो सकती है. निवेश के लिए दिन सामान्य है.
शुभ रंग - हरा, पीला
लकी नम्बर - 5
कर्क राशि : कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी. बॉस आपके काम से खुश रहेंगे. घर का माहौल भी शांत और सुखद रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें और कागजों को ठीक से पढ़ लें. विरोधियों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.
शुभ रंग - जमुनी, नीला
लकी नम्बर - 11
सिंह राशि : आज आपको धीरे चलो की नीति अपनानी चाहिए. जल्दबाजी में लिया गया फैसला भारी पड़ सकता है. ड्राइविंग करते समय फोन का इस्तेमाल न करें. खर्चों को कंट्रोल करें, नही तो बजट बिगड़ सकता है. टीम के साथ मिलकर काम करना फायदेमंद रहेगा.
शुभ रंग - गुलाबी, लाल
लकी नम्बर - 6
कन्या राशि : मन में कुछ नया शुरू करने की इच्छा होगी. परिवार के साथ समय बिताना आज आपकी पहली प्राथमिकता रहेगी. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और नए संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर आपको फायदा देंगे.
शुभ रंग - नारंगी, सफ़ेद
लकी नम्बर - 9
तुला राशि : सुख-सुविधाओं की चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है. ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है जो आपके भविष्य के लिए अच्छी रहेगी. दूर रहने वाले रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सेहत सामान्य रहेगी.
शुभ रंग - सफ़ेद, काला
लकी नम्बर - 3
वृश्चिक राशि : आज आप जो भी नया काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलने के पूरे आसार हैं. शॉपिंग का प्लान बन सकता है, खासकर घर के लिए कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं. माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें.
शुभ रंग - चमकीला नीला
लकी नम्बर - 8
धनु राशि : सेहत को लेकर लापरवाही ठीक नहीं है. थोड़ा योग और ध्यान करें. काम ज्यादा रह सकता है, जिससे आपको थकान महसूस होगी. बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता खत्म होगी. लेन-देन के मामलों में स्पष्टता रखें. जल्दबाजी में कोई फैसला ना ले.
शुभ रंग - सफ़ेद, ऑरेंज
लकी नम्बर - 11
मकर राशि : आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. पुरानी बातें दिमाग में न लाएं और वर्तमान पर ध्यान दें. राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई नया पद मिल सकता है. खान-पान में हल्का भोजन लें.
शुभ रंग - पीला, गुलाबी
लकी नम्बर - 11
कुंभ राशि : परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. अगर किसी से अनबन चल रही थी, तो आज बात करके उसे सुलझाने का अच्छा मौका है. छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा. बिजनेस में किसी अनुभवी की सलाह टर्निंग पॉइंट साबित होगी.
शुभ रंग - भूरा, सफ़ेद
लकी नम्बर - 6
मीन राशि : आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. नौकरी में आपको वह काम मिल सकता है जिसे आप लंबे समय से करना चाहते थे. जीवनसाथी के साथ शाम बेहतरीन बीतेगी. अपनी पुरानी बीमारी को लेकर थोड़े सतर्क रहें और समय पर दवा लें.
शुभ रंग - सफ़ेद, हरा
लकी नम्बर - 5
