Begin typing your search above and press return to search.

Budhwar Rashifal 7 August2024 मेष मीन राशियों का चमकेगा किस्मत, इन्हें होगा नुकसान, जानिए अपना राशिफल

Budhwar Rashifal 7 August2024: मेष मीन आज सफलता -असफलता से भरा रहेगा, जानिए आज का दैनिक राशिफल-उपाय

Budhwar Rashifal 7 August2024 मेष मीन राशियों का चमकेगा किस्मत, इन्हें होगा नुकसान, जानिए अपना राशिफल
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Dainik Rashifal 7 August 2024: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है....

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज आपके घर में शांति बनी रहेगी, अपने परिवारजनों के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे। आपको ऐसी चीज़ों पर काम करने की जरूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। दिन के शुरुआत में कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। आय के मामले में यह दिन सामान्य रहेगा। मित्रों से मुलाकात आपको अच्छा महसूस कराएगी। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

आज का नुकसान-आज से भविष्य के लिए बचत करें

आज का मंत्र- आज मंदिर जाएंगे तो धन की कमी नहीं रहेगी।हनुमान चालीसा का नित्य जाप करें।

आज का शुभ रंग- लाल

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। आपके बच्चे भी घर में खुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। इससे आपको एक-दूसरे के साथ व्यवहार में ज्यादा खुलापन और आजादी मिलेगी। आपके जीवनसाथी का मिजाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। आप किसी भी कार्य को बेझिझक करने वाले होंगे। यात्राएं होंगी। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। अपने साथी के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है।

आज का नुकसान- आज सेहत का ध्यान रखकर यात्रा करें।

आज का मंत्र- आज घर में मेन दरवाजे पर घी का दीप जलाएं।

आज का शुभ रंग- लाल।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कोई इच्छा जिसका सपना आप लंबे समय से देख रहे हैं वो पूरी हो सकती है साथ ही आपका कोई काम जो काफी वक्त से अधूरा पड़ा है वो पूर्ण हो सकता है। आज व्यवसाय में वृद्धि देखने को मिलेगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रायें भी हो सकती है। सामान्य लाभ होगा। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें अपने कामकाज ज्यादा बेहतर तरीके से करने की कोशिश करेंगे।

आज का नुकसान- आज चीजों को खोने से बचाने का विशेष ध्यान रखें।

आज का मंत्र- आज शिव भगवान को जलाभिषेक करें।

आज का शुभ रंग- नीला।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज का दिन आप यात्रा कर रहें है तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत खर्चा कर सकते हैं। लाइफ स्टाइल में सुधार होगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। अपने परिजनों व मित्रों से पूछें कि वो आज कैसा महसूस कर रहे हैं। ऐसा करके शायद आप आने वाली परेशानियों से बच सकें। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा।

आज का नुकसान-आज रात में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

आज का मंत्र- आज गुरू मंत्र का जप करें। सेहत का खास ख्याल रखें ।

आज का शुभ रंग- हरा।।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज अचानक धन लाभ अथवा हानि की संभावना बन रही है इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। निवेश संबंधी मामलों में सोच-विचार कर निर्णय लेने से लाभ की प्राप्ति होगी। आज आय के नये साधन मिलेंगे और धन लाभ होगा। एकाग्रता बनाने में समस्या आ सकती है। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यो की ओर अधिक रुझान रहेगा। दोस्तों के साथ शाम को घूमने बाहर जाएँ। आकस्मिक धन खर्च आ सकता है।

आज का नुकसान- आज दूसरों पर भरोसा ना करें।

आज का मंत्र- आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। दूसरों के प्रति दया के भाव रखना आवश्यक हैं। व्यापारियों के लिए प्रबंधकीय व्यवसाय में आर्थिक निवेश के संकेत लाभकारी होंगे। मन में नकारात्मक विचार तथा क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। कामकाज से जुड़ी चुनौतियाँ अपनी मेहनत से ही पूरी हो पाएंगी। बेरोजगार लोग अपने कार्य ढूढने में सफल होंगे। जो पहले से नौकरी में लगे हुए है उन्हें उन्हें अच्छे पद पर स्थानांतरित किया जा सकता है।

आज का नुकसान- आज वाणी पर नियंत्रण रखें।

आज का मंत्र-आज मोती का दान करेंगे तो क्रोध पर नियंत्रण रहेगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। नये उपक्रम की शुरुआत करना आपके भविष्य के लिये लाभदायक होगा। कोई ऐसे काम की योजना सामने आ सकती है। जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है। अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। यह दिन छात्रों के लिए बेहतरीन होगा, नई चीज़ को सीखने में अपनी रुचि दिखा सकते हैं। आज अपूर्ण कार्यों को भी सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे।

आज का नुकसान- आज के दिन बहसबाजी से बचें

आज का मंत्र-आज सुंदरकांड का पाठ करें लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग-हरा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज आर्थिक प्रगति का दिन है। मित्र के माध्यम से पुराने धन की प्राप्ति होगी। किसी विशेष कार्य के होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। किसी से वाद विवाद भी हो सकता है लेकिन इसमें न उलझे। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। कामकाज के प्रति ईमानदारी बरते नहीं तो नुकसान हो सकता है। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया करियर दे सकता है।

आज का नुकसान-आज नेगेटिविटी हावी रहेगी., संभलकर रहें

आज का मंत्र- आज सूर्य को चल चढ़ाएं।

आज का शुभ रंग- काला।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज परिवार की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है। आप बीमार पड़ सकते हैं।आज आपके द्वारा निर्धारित किए गए कार्य को पूर्ण होने से कोई रोक नहीं सकता। विद्यार्थियों के लिए यह दिन उत्तम है। आपके कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए दिन शुभ है। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है आज अपनी गलतियों को पहचानकर उसे दोबारा करने से बचें।

आज का नुकसान- आज दोस्तों के साथ समय बर्बाद न करें।

आज का मंत्र-आज मां कात्यायनी की पूजा करें सब ठीक होगा।

आज का शुंभ रंग-हरा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज शराब और धूम्रपान से बचने की कोशिश करें। पड़ोसियों द्वारा घर में मतभेद उत्पन्न कराए जा सकते हैं। काम काज के क्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। जहां तक संभव हो, बाहर खाना न खाएं। मध्याह्न के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। समय अभी पूरी तरह अनुकूल नहीं है। आसपास और साथ काम करने वाले लोग भी आप पर भरोसा करेंगे।

आज का नुकसान- आज विरोधी षडयंत्र रचेंगे सतर्क रहें

आज का मंत्र-आज हनुमान जी के 12 नामों का स्मरण करते रहेँ।

आज का शुभ रंग - हरा

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र की सक्रियता के बेहतर परिणाम मिलेंगे। यदि आप जॉब की तलाश में हैं तो सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। सहकर्मी आप को सहयोग देंगे। आज के दिन आपको किसी से वादा करने से बचना होगा, क्योंकि आपने जो भी दिया हुआ वादा, वह पूर्ण करने में असफल रहेंगे। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने साथी से बाँटने का सही समय नहीं है।

आज क्या न करें-आज पैसे की लेन-देन से बचें।

आज का मंत्र- आज हनुमान जी की पूजा करें हर सकंट का हरण होगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज आपको परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है। आपको वित्तीय लाभ प्राप्त होने की संभावना है। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी।

आज क्या न करें- आज परिवार का ख्याल रखें

आज का मंत्र-आज सुंदर कांड का पाठ करें लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का दैनिक राशिफल

ग्रह व नक्षत्रों की चाल का आपकी राशि पर होने वाला प्रभाव। दैनिक राशिफल की मदद से आप अपने भविष्य को और भी शानदार बना सकते हैं। इस फलादेश में आपके दैनिक जीवन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का भविष्य दिया होता है।

दैनिक राशिफल में करियर, आर्थिक, पारिवारिक, निजी, प्रोफ़ेशन, व्यापार, प्रेम, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा आपकी राह में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया है। इस फलकथन में आपकी समस्याओं का समाधान भी निहित है। तो चलिए जानते हैं कि आपका आज का राशिफल क्या कहता है।

दैनिक राशिफल का महत्व देखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसी के आधार पर अपनी योजनाओं का निर्धारण करते हैं तथा उसी के अनुरूप उसका क्रियान्वयन भी करते हैं।

दैनिक राशिफल में उपाय भी दिया गया है। यदि आपके भविष्यफल में किसी प्रकार की चुनौती या बाधा आती है तो उसके समाधान के लिए इसमें एक आसान उपाय भी बताया जाता है जिसे अपनाकर आप अपने आने वाले संकट या बाधा को दूर सकते

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) की भविष्यवाणियां सटीक होती हैं और पाठकों के जीवन में घटने वाली घटनाओं से मेल खाती हैं। आज का राशिफल (Rashifal Today) से हमारा उद्देश्य यही है कि हम अपने पाठकों का दिन बेहतर बनाने में उनका मार्गदर्शन कर सकें।


Next Story