Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार राशिफल: मेष, वृश्चिक, धनु, मकर राशि वालों के धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी... जानिए सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार राशिफल: मेष, वृश्चिक, धनु, मकर राशि वालों के धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी... जानिए सभी 12 राशियों का हाल
X
By NPG News

शांति सुमन

30 November Ka Love Rashifal: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग : आज 30 नवम्बर बुधवार

• तिथि-सप्तमी 08:58 AM तक उसके बाद अष्टमी

• आज का नक्षत्र -धनिष्ठा 07:11 AM तक उसके बाद शतभिषा 06:12 AM, Dec 01 तक

• आज का करण-विष्टि और बव

• आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

• आज का योग-हर्षण

• आज का वार- बुधवार

चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक और राजनीतिक कार्यो में रुचि लेंगे।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। धन, यश, कीर्ति और सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

शुभ रंग- हरा।

उपाय– ॐ दुं दुर्गायै नमः'' इस मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यो में मन लगाएं। रुका हुआ कार्य पूर्ण होने की संभावना है।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज का दिन किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज काले उड़द का दान करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। विरोधी परास्त होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– शनि देव की पूजा करें

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक आज आपके घर में सगे-सम्बन्धियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्ठान के साथ उत्तम भोजन प्राप्त हो सकता है। सरकार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यो में शामिल होंगे।

शुभ रंग- लाल

उपाय– पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यो में रुचि लें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।सुख और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज केसर का तिलक लगाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। प्रयास करना जरूरी है। मन भी चिन्ताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ सम्बन्धों में तनाव खड़ा होगा, उनकी तबियत बिगड़ सकती है।

उपाय– आज देवी दुर्गा की आराधना करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन विरोधी परास्त होगा। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक और राजनीतिक कार्यो में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय बुधवार को हरा कपड़ा दान में दें

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज पारिवारिक सदस्यों को विशेष समय देंगे और उनके साथ आनन्दपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश प्राप्त होगा। नौकरी में लाभ हो सकेगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।

शुभ रंग- पीला

उपाय– हरा चारा गाय को खिलाएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज का दिन आपको थोड़ी प्रतिकूलता के साथ व्यतीत करना होगा। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, लेकिन अहंकार पर नियंत्रण अवश्य रखें। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– आज गणेश जी की आराधना करें और मंदिर जाएं।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कार्य में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन पर जाने की संभावना है।शुभ रंग- बैंगनी

उपाय – गणेशजी की पूजा करें।30 November Ka Love Rashifal:


Next Story