Begin typing your search above and press return to search.

बुधवार का राशिफल: इन पर भगवान गणेश जी की रहेगी कृपा, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए बुरा रहेगें दिन...जानें 12 राशियों की भविष्यवाणी...

बुधवार का राशिफल: इन पर भगवान गणेश जी की रहेगी कृपा, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए बुरा रहेगें दिन...जानें 12 राशियों की भविष्यवाणी...
X
By NPG News

शांति सुमन

7 December Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

• आज का पंचांग : 7 दिसंबर बुधवार

• तिथि- चतुर्दशी 08:01 AM तक उसके बाद पूर्णिमा

• आज का नक्षत्र -कृत्तिका 10:25 AM तक उसके बाद रोहिणी

• आज का करण-विष्टि और बव

• आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

• आज का योग-सिद्ध

• आज का वार-बुधवार

चन्द्रमा - मेष राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख अच्छा बना रहेगा। बेवजह के मिथ्या आरोप लग सकते है। धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है। कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा।जल्दबाजी में कोई काम ना करें।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- सूर्य को जल देने से मिलेगा लाभ

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा और खर्च भी बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है। आप जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें।वाणी पर संयम रखें। आपके परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में बदलाव की सोच सकते है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते आएंगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज सब्जी का दान करें

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आपको अपनी बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ हासिल होगा। शरीर में फूर्ति बनी रहेगी। आप हर काम समझदारी से करेंगे। आप बड़ों की बाते मानने वाले होंगे।माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें। कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं।किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज पके हुए खाने का दान करें घर में लॉफिंग बुद्ध की मूर्ति रखें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज आपको परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव भी हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे,मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, कही यात्रा पर जा सकते है।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल देने से मिलेगा लाभ।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज के दिन विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे।सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे, गाड़ी संभलकर चलाएं। आप यात्रा करने की योजनाएं बनाएंगे। आपके घर या रिश्तेदार के यहां कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। रूपए-पैसों को लेकर चिंता बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- मां दुर्गा को लौंग का एक जोड़ा भेंट करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी। परिवार से मनमुटाव हो सकता है, परिवार का सहयोग मिलेगा। शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज दूध या दूध से बनी चीज का दान करें. ऊं दुं दुर्गाय नमः का जाप करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा। आज कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे। आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना करें।कामकाज में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज ऊं रुद्राय नमः का जाप करें

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक परिवार के साथ व्यतीत होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपके मन में नया उत्साह और कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी।परिवार का सहयोग मिलेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज ऊं नमः शिवाय का जाप करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज परिवार का सुख अच्छा मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। शरीर में बेवजह का आलस उत्पन्न होगा। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा।शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे।पत्नी से झगड़ा हो सकता है, इसलिए बात सोच समझकर करें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- ऊं दुं दुर्गाय नमः का जाप करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी। सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे।वाणी पर संयम रखें। शुभ समाचार मिल सकता है।आज कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज में लाभ होगा। आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- गुड़ या गुड़ से बनी चीज का दान करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें। वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है।आज दिन आपके लिए तनाव भरा होगा। आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी योग्यता के अनुसार कामकाज में सफलता अर्जित करेंगे। घर-परिवार में कुछ दिक्कते आ सकती है।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज ऊं हं हनुमते नमः का जप करें

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा। रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे। आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शरीर में भी फुर्तीला पन देखने को मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज खीर का दान करने से होगा फायदा

Next Story