Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: इन 3 राशि वालों को होगा धन लाभ, ये 9 राशियों को करना होगा परेशानियों का सामना...

रविवार राशिफल

रविवार राशिफल: इन 3 राशि वालों को होगा धन लाभ, ये 9 राशियों को करना होगा परेशानियों का सामना...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 15 january 2023 ka rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग:

Aaj Ka Panchang 15 January 2023-: आज का पंचांग- 15 जनवरी 2023 का पंचांग

तिथि-अष्टमी 07:45 PM तक उसके बाद नवमी

आज का नक्षत्र-चित्रा 07:12 PM तक उसके बाद स्वाती

आज का करण- कौलव और तैतिल

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-धृति

आज का वार-रविवार

चन्द्रमा- तुला राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन काम निपटाने पर भी ध्यान दें। घूमने-फिरने के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे उससे आपको कुछ न कुछ फायदा तो होगा ही। कामकाज से आपको पैसा मिलेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। इन पर तुरंत कोई कदम भी उठा सकते हैं।

आज का शुभ रंग -लाल

आज का मंत्र- आज किसी अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ गिफ्ट दे।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन ऑफिस में थोड़ी शांति रहेगी। कामकाज के साथ आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। दिनभर व्यस्तता भी रहेगी। बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं। बहुत हद तक आप सफल रहेंगे। अचानक कोई कार्यक्रम भी बना सकता है। परेशानियों से निपटने की योजना बनेगी।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- जातक दुर्गा पाठ करें और गाय को चारा खिलाएं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। पुरानी टेंशन खत्म हो जाएगी। खुद पर ध्यान देंगे तो सक्रियता का स्तर बढ़ सकता है। दिमाग में कई तरह के आइडिया भी आ सकते हैं। इनकम और खर्चों के मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। सफलता के लिए धैर्य जरूरी है। दोस्तों से मदद मिलती रहेगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र – आज महामृत्युंजय मंत्र का जप करें, सारी समस्या का स्वत: समाधना होगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज खुद को साबित करके दिखाएंगे। धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। बुद्धि से अपने काम को पूरा करेंगे दोस्तों और परिवार से सहयोग मिलने के योग हैं। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज गायत्री मंत्र का जाप और शिव की पूजा करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक दोस्तों को समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे। अचानक धन लाभ होगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। कामकाज से संबंधित अच्छे आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। व्यवहार कुशलता और सहनशक्ति से काम लेंगे तो ज्यादातर मामले खुद ही सुलझ जाएंगे।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- आज शिव मंदिर पूरे दिन जायें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए मेहनत और समझदारी के साथ कुछ ऐसे काम निपटा सकते हैं जो जोखिम भरे हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। जिनसे खुश भी रहेंगे। महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई रहेगी। अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। ऑफिस में तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - आज गणेश जी का ध्यान करें व्यवसाय और नौकरी से संबंधित काम बनेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज रोजमर्रा के कामों से फायदा हो सकता है। ऑफिस या बिजनेस में नई पहल करने का समय है। अपने कामकाज में नया प्रयोग करने में आप सफल हो सकते हैं। आज आप जो भी सोचेंगे उसमें सफलता मिल सकती है। अधिकारी तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। पुराने काम समय से पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का मौका मिल सकता है।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज शिव भगवान की पूजा और व्रत करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। किसी तरह के निवेश की योजना भी बना सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। उधार दिया गया पैसा आपको वापस मिल सकता है। सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। फायदा हो सकता है। ऑफिस और बिजनेस में आपके लिए गए फैसले बड़ा फायदा देने वाले होंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज का दिन पीला वस्त्र पहनें व दान करें। यात्रा के लिए भी शुभ फलदायी है।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए आज नया काम शुरू करने के बजाए पुराना काम समेटने पर ज्यादा ध्यान दें। कोई महत्वपूर्ण काम भी कर सकते हैं। जो आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद फायदा मिलेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तेज हो सकती है।

आज का शुभ रंग-हरा

आज का मंत्र- आज हनुमान जी की पूजा व सुंदरकांड का पाठ करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। नई नौकरी या प्रमोशन की कोशिश में है तो ये कोशिश पूरी हो सकती है।की उत्सुकता भी चरम पर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बहुत से लोग सहमत भी हो सकते हैं। कई लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- घर मेन दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएँगे तो लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा रहेगा। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे, जिससे खुद पर भरोसा बढ़ेगा। साझा प्रयासों में अधिक सफलता के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय माहौल रहेगा। बिजनेस में रुचि बढ़ेगा। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज का दिन शिव मंत्र का जाप रोज 108बार करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन कामकाज ज्यादा बिजी रहेंगे। थोड़े समय में सब ठीक हो जाएगा, धैर्य रखें। आज मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और सुनें।

Next Story