Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : फाल्गुन कृष्ण सप्तमी पर सूर्य देव की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य; जानें आज के शुभ रंग और लकी अंक
Horoscope 8 February 2026 : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर मेष से मीन तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए रविवार का दिन सूर्यदेव की कृपा से आज कुछ राशियों के लिए खास संदेश लेकर आया है आज ग्रहों की चाल आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और घरेलु जीवन में खुशहाली के योग बना रही है

Aaj Ka Rashifal 8 February 2026 : फाल्गुन कृष्ण सप्तमी पर सूर्य देव की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य; जानें आज के शुभ रंग और लकी अंक
Horoscope 7 February 2026 : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर मेष से मीन तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए रविवार का दिन सूर्यदेव की कृपा से आज कुछ राशियों के लिए खास संदेश लेकर आया है आज ग्रहों की चाल आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और घरेलु जीवन में खुशहाली के योग बना रही है तो वहीं कुछ राशियों को खर्च,और वाहन चलाने में सावधानी बरतने की जरूरत है तो चलिए जान लेते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या हैं शुभ रंग और लकी अंक
मेष राशिफल : सामाज के काम में जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आपके काम की तारीफ होगी मान-सम्मान मिलेगा छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ रिस्तो में मिठास रहेगी, कोई नए काम की आज प्लानिंग कर सकते हैं सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है मन शांत रहेगा.
लकी अंक-11 शुभ रंग- नीला
वृषभ राशिफल : आज का दिन आपके लिए शानदार गुजरने वाला है जल्द बाजी में कोई फैसला न ले कही पैसा इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो किसी बड़े की सलाह जरुर ले घर में किसी धार्मिक आयोजन की योजना बन सकता हैं. लव लाइफ वालो को एक दुसरे के साथ समय बिताना जरुरी होगा जीवनसाथी के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है सेहत संबंधी थोड़ी समस्या परेशान कर सकती है इसलिए घर का खाना ही खाएं.
लकी अंक-6 शुभ रंग- गुलाबी
मिथुन राशिफल : आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला हैं आपका मुड आज अच्छा रहने वाला हैं और ऑफिस का कोई जरुरी काम आज आपके द्वारा पूरा होगा. बच्चो से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है लव लाइफ के लिए दिन बहुत अच्छा है, पार्टनर के साथ कही बाहर घुमने जाने का मौका मिलेगा सेहत सामान्य रहेगा लेकिन आलस को खुद पर हावी ना होने दे.
लकी अंक-10 शुभ रंग- पैरोट ग्रीन
कर्क राशिफल : आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है ऑफिस में वातावरण खुशनुमा रहेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा काम में अच्छा फोकस रहेगा पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य की मदद करेंगे उनका उलझा काम आपकी राय से सुलझ जायेगा. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में नयापन आएगा पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा मन बहुत शांत रहेगा गले में कफ की समस्या हो सकती सावधान रहें और ठंडी चीजो से परहेज करें.
लकी अंक- 4 शुभ रंग- आसमानी नीला
सिंह राशिफल : आज आपका पैसा बहुत खर्च होने वाला हैं जॉब वालो को काम बदलने का मन करेगा लेकिन जब तक कोई अच्छा ऑफर नही मिलता इंतजार करें. सेहत संबंधी जो दिक्कत थी उससे छुटकारा मिलेगा डॉक्टर का परामर्श लाभकारी होगा पारिवारिक जीवन में साथी को समय दे उनकी इच्छाओ का सम्मान करें बाहर किसी की बातो में आकर कोई फैसला ना ले अपने विवेक का इस्तेमाल करें बेवजह का गुस्सा न करें वाहन सावधानी से चलाएं.
लकी अंक-8 शुभ रंग- जामुनी
कन्या राशिफल : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है किसी बात को लेकर मन थोड़ा विचलित रह सकता हैं लेकिन धीरज से काम ले ये समस्या जल्द ही ठीक हो जाएगी पैसा आने का नया रास्ता बनेगा जीवनसाथी के साथ कही बाहर जाने का योग बन रहा हैं जिससे थोड़ा मानसिक तनाव कम होगा और रिस्तो में प्यार बढ़ेगा सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें.
लकी अंक- 6 शुभ रंग- क्रीम कलर
तुला राशिफल : आज का दिन आपके लिए साधारण ही रहने वाला है कुछ घरेलु परेशानी को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे जीवनसाथी के साथ रिस्तो में कहा-सुनी हो सकती हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें बच्चो की पढाई को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती हैं वयापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, धीरज बनाए रखें और बाहर के लोगो की बातो को नजरअंदाज करें सिरदर्द की समस्या हो सकती है नींद का ध्यान रखें.
लकी अंक-11 शुभ रंग- मेहरून कलर
वृश्चिक राशिफल : आज सेहत संबंधी थोड़ी परेशानी आपको हो सकती हैं. आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा व्यापार में पहले दिया गया उधार वापस मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थति मजबूत होगी पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी, पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी जिससे आपसी प्यार बढेगा कोई यात्रा का प्लान हो तो उसे टाल दे.
लकी अंक-9 शुभ रंग- सफ़ेद
धनु राशिफल : आज का दिन थोडा चुनौतियों भरा होगा पार्टनरशिप वाले बिजनेस में धोखा मिल सकता है सावधान रहें व्यापारिक मामलों में रुकावट आ सकता हैं. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का साथ बना रहेगा रिस्तो में मिठास बरकरार हैं लव लाइफ वालो को टाइम की दिक्कत हो सकती हैं लेकिन मिलकर बात करें साथी आपकी परेशानियों को समझने में मदद करेगा सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें, बाहर के खाने से परहेज करें.
लकी अंक-1 शुभ रंग- हरा
मकर राशिफल : आज का दिन आपके लिए निवेश से फायदा दिलाने वाला रहेगा काम के चलते किसी दोस्त के साथ यात्रा पर जा सकते हैं छात्र-छात्राएं पढ़ाई पर ध्यान दे माता-पिता चिंतित हो सकते हैं पारिवारिक जीवन में पार्टनर के साथ रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी, आप उनके लिए कोई कीमती गिफ्ट खरीद सकते हैं कही बाहर जाने का प्लान भी बन सकता हैं.
लकी अंक-3 शुभ रंग- चमकीला सफ़ेद
कुंभ राशिफल : आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा मन ही मन कोई युद्ध चल रहा हैं पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी लेकिन अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें सेहत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें लव लाइफ वालो में नया उमंग रहेगा साथ में अच्छा समय बीतेगा कही घुमने भी जा सकते हैं सेहत के लिहाज से सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है, गर्म चीजो को खाने में शामिल करें.
लकी अंक- 9 शुभ रंग- पीला
मीन राशिफल : आज का दिन आपके लिए थोड़ा चिंताजनक रह सकता हैं किसी बात को लेकर मन में बेचैनी बनी रहेगी छात्रों का पारिवारिक झगड़े के कारण पढ़ाई में मन नही लगेगा जीवनसाथी के साथ भावनात्मक दूरी का अहसास हो सकता है, मन में व्यर्थ का भ्रम ना पाले खुलकर बातचीत करें स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा खाने पीने का ध्यान रखे खासकर नींद का.
लकी अंक-7 शुभ रंग- भूरा
