Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 11 August 2025: सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन और सफलता, जानें 11 अगस्त 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 August 2025: आज दिन सोमवार है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल इस दिन राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल रही है। सोमवार को भगवान शिव की पूजा से मन की शांति और खुशहाली बनी रहती है।

Aaj Ka Rashifal 11 August 2025: सोमवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन और सफलता, जानें 11 अगस्त 2025 का राशिफल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Rashifal 11 August 2025: आज दिन सोमवार है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल इस दिन राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल रही है। सोमवार को भगवान शिव की पूजा से मन की शांति और खुशहाली बनी रहती है। इस दिन कुछ राशियों को महत्वपूर्ण लाभ मिलने की संभावना है। आइए विस्तार से जानते हैं कि 11 अगस्त को मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल-

मेष राशि – Aries Horoscope

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन-संपत्ति के मामले में सुखद रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं, खासकर मेडिकल खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। कला और संगीत की ओर आपकी रुचि आज बढ़ सकती है। लेकिन खर्चों में सावधानी रखें और अनावश्यक फिजूलखर्ची से बचें।

वृषभ राशि – Taurus Horoscope

वृषभ राशि वाले आज अपने आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। नौकरी या व्यवसाय में प्रगति के स्पष्ट संकेत हैं। अपने विचारों को संयमित रखें और बातचीत में मिठास बनाए रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, अतः उनकी देखभाल पर ध्यान दें।

मिथुन राशि – Gemini Horoscope

मिथुन राशि के जातकों का मन आज प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। उच्च अधिकारीयों का सहयोग मिल सकता है, जिससे कामों में सफलता हासिल होगी। धैर्य बनाए रखें और क्रोध से बचें।

कर्क राशि – Cancer Horoscope

कर्क राशि वालों को आज अपने माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। मन अशांत हो सकता है। कारोबार में लाभ के साथ-साथ कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

सिंह राशि – Leo Horoscope

सिंह राशि के जातकों की आय में आज बढ़ोतरी होगी।करियर में नई ऊंचाइयां हासिल हो सकती हैं और संतान से खुशखबरी मिलने की संभावना है। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य में सहजता आएगी। स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतनी होगी।

कन्या राशि – Virgo Horoscope

कन्या राशि के लिए आज भाई-बहनों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। संपत्ति में निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल है।नई आय के स्रोत विकसित होंगे। बातचीत में संयम और धैर्य बनाए रखना आवश्यक है।

तुला राशि – Libra Horoscope

तुला राशि वालों का आत्मविश्वास आज कम रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा, लेकिन घरेलू समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है, जिससे मन में उदासी आ सकती है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, जो मानसिक शांति प्रदान करेगी।

वृश्चिक राशि – Scorpio Horoscope

वृश्चिक राशि के जातकों को अपने आत्मविश्वास के साथ कार्यों को अंजाम देना चाहिए। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और संतान से प्रसन्नता मिलेगी। हालांकि खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान दें।

धनु राशि – Sagittarius Horoscope

धनु राशि वाले आज आय के नए स्रोत विकसित कर सकते हैं। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं, जिससे लाभ होगा। प्रकृति के करीब समय बिताना आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा से मानसिक ताजगी मिलेगी।

मकर राशि – Capricorn Horoscope

मकर राशि के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेगा। कारोबार में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए गुस्से और विवादों से दूर रहें। नौकरी में उन्नति के नए रास्ते मिल सकते हैं।

कुंभ राशि – Aquarius Horoscope

कुंभ राशि के जातक अपने जीवनसाथी को खुश रखने के लिए रोमांटिक प्लान बना सकते हैं। नए काम की शुरुआत के लिए यह दिन शुभ रहेगा। जीवन में आने वाली छोटी-छोटी परेशानियों से घबराएं नहीं, धैर्य रखें। यह समय बदलाव के लिए अनुकूल है।

मीन राशि – Pisces Horoscope

मीन राशि के लोगों को नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, हालांकि अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता की संभावना बनी रहेगी। मन आज शांत और दिन सुखद गुजरेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story