Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 9 February 2023: मीन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, इन राशियों के नौकरी व प्रमोशन में बन रहे योग...

Aaj Ka Rashifal 9 February 2023

Aaj Ka Rashifal 9 February 2023: मीन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, इन राशियों के नौकरी व प्रमोशन में बन रहे योग...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj Ka Rashifal 9 February 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग : आज 9 फरवरी - गुरुवार

• तिथि-चतुर्थी पूर्ण रात्रि तक

• आज का नक्षत्र-उत्तराफाल्गुनी 10:27 PM तक उसके बाद हस्त

• आज का करण-बव और बालव

• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

• आज का योग--धृति

• आज का वार-गुरुवार

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले जातक के लिए आज खुशियों से भरपूर रहेगा। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। सेहत बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस व नौकरी के लिए दिन लाभवर्धक है। वैवाहिक जीवन में अनबन के बावजूद प्यार कम नहीं होने वाला है। आज जातक के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है

आज का शुभ रंग -बैंगनी

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज इस सप्ताह इस राशि के जातक के लिए विशेष फलदायी है। इस राशि के जातक अपनी पहचान बनाएंगे। जातक को शोहरत व पैसा दोनों मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजन से भरा समय गुजरेगा। पत्नी को शॉपिंग करवाएंगे। बिजनेस में फायदा होगा। ऑफिस में सब आपके काम की सराहना करेंगे। बच्चों के लिए कुछ अच्छा करेंगे। सही मार्गदर्शन की वजह से बच्चें उपलब्धि हासिल करेंगे

आज का शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज के दिन जातक का दिन लाभदायक है। इस राशि के जातक के लिए बिजनेस में विस्तार का योग है। नौकरी में पदोन्नति के आसार है। सेहत व खान-पान पर ध्यान दें। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे।पत्नी के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व पारिवारिक मुद्दो पर विचार रखेंगे। सामाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज जातक के लिए शुरुआत में सारे ग्रह अनुकूल है। सब कुछ आपके पक्ष में है। समय का फायदा उठाकर ऑफिस में परिश्रम से सबका दिल जीत लेंगे। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलेगा। दिन के मध्य में सेहत से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी व परिवार के साथ अनजाने में दिल दुखाने वाली बात करेंगे। उधार या लेन-देन से बचें।

आज का शुभ रंग- फिरोजी

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक के लिए परेशानियों से भरा रहेगा। किसी अपने से अलग होने का गम परेशान करेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। आज सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की पदोन्नति संभव है। आज जातक यात्रा से बचें, वाहन संभल कर चलाएं। किसी चीज की खरीददारी करेंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज जातक के लिए अतिउत्तम है। यह दिन जातक को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला होगा। बच्चे व माता का खास ख्याल रखें। सेहत जातक की खराब हो सकती हैं। पत्नी जातक खास ख्याल रखेंगी। बिजनेस में लाभ होगा। नौकरी में परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा। विवाह योग्य जातक के लिए बढ़िया समय है।

आज का शुभ रंग- लाल

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले जातक इस राशि के जातक के लिए यह दिन उत्तम फल देने वाला है। बिजनेस में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा। नौकरी में भी सहयोगी चाहकर भी जातक का बुरा नहीं कर पाएंगे। क्योंकि भगवान की कृपा आप पर बरसेगी। जातक अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। इस सप्ताह यात्रा के योग है। परिवार व पत्नी का ख्याल रखेंगे। संतान को लेकर जातक परेशान रहेंगे।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज का दिन आपके लिए संभल कर चलने वाला होगा। जातक न तो बिजनेस में और न ही ऑफिस में किसी पर आंखमूंद कर भरोसा करें। आज आप खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो सेहत से परेशान रहेंगे। गाड़ी चलाते समय ध्यान रखे। संतान से परेशान रहेंगे। किसी तीसरे की वजह से पत्नी से अनबन होगी। प्रेम में हामी भरेंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक के लिए बाधाओं से भरा है। बिजनेस में अगर साझेदारी है तो संभलने की जरुरत है। आज ऑफिस में जातक के काम का अनुकुल परिणाम नहीं मिलेगा। भाग्य के बल पर कुछ सफलता प्राप्त करेंगे। पढाई को लेकर भी परेशान रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। आज का दिन कुछ समय माता-पिता की सेवा में बिताएं।

आज का शुभ रंग- पीला

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज के दिन जातक के लिए मनोरंजन से भरा रहेगा। परिवार व दोस्तों के साथ पूरे सप्ताह घूमने-फिरने में बिताएंगे। बिजनेस में रुकावट, लेकिन नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। जातक संतान व माता-पिता की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे। पत्नी व परिवार के साथ सामान्य स्थिति है। वाहन संभलकर चलाएं।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जातक के लिए अनुकूल हैं। परिवार के साथ जातक पूरा समय बिताएंगे। पत्नी व बच्चे का साथ पाकर जातक खुशी महसूस करेंगे। सेहत से भी मजबूत रहेंगे। जीभरकर खाएं-पिएं। मांगलिक काम का आयोजन करेंगे। बिजनेस व नौकरी में आपके पक्ष में सबकुछ रहेगा। यह दिन भाग्य के बल पर जातक को बहुत कुछ मिलने वाला है।

आज का शुभ रंग- नीला

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक के लिए विवादों से भरा रहेगा। जातक के साथ कई रिश्तों में खटास आने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में सहयोगी से व बिजनेस में पार्टनर से परेशान रहेंगे। पत्नी के साथ भी संबंध बोझिल रहेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। घर में जरूरी सामानों की खरीद करेंगे। दोस्तों को उपहार देंगे।

आज का शुभ रंग-भूरा

Next Story