Aaj Ka Rashifal 7 October 2025: पारिवारिक अनबानों को खत्म करने का मिलेगा आज समय; मानसिक तनाव से मिलेगी राहत, जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 7 October 2025: आज सभी राशियों का दिन काफी सक्रियता से गुजरेगा। आज आपके मन में नए विचारों का जन्म होगा जो आपके काबिल के तारीफ बनाएगा। जानिए आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 7 October 2025: आज सभी राशियों का दिन काफी सक्रियता से गुजरेगा। आज आपके मन में नए विचारों का जन्म होगा जो आपके काबिल के तारीफ बनाएगा। दोस्तों की मदद से जीवन के बड़े फैसले लेने में आपको मदद मिलेगी। पिछले कुछ दिनों के अधूरे कार्य आज पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र और पारिवारिक संबंधों के बीच तालमेल बनाए रखना आज जरुरी रहेगा। समय का दुरुपयोग न करते हुए समय की बचत करना आज जरूरी है। आज दिन का समय काफी शुभ रहने वाला है। जानिए आज का राशिफल।
Mesh l मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में राहत देने वाला रहेगा। यदि आप किसी पुराने लेन-देन को निपटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ सकेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांटिक रहेगा और आपके रिश्ते में नई ताजगी आएगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
उपाय: लक्ष्मी जी की आराधना करें।
Vrishabh l वृषभ राशि
आज परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा और आप अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। धन के मामले में आज लाभ के योग बन रहे हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Mithun l मिथुन राशि
आज पैसे संबंधित कोई कार्य पूरा हो सकता है। दिनचर्या का पूरा ध्यान रखते हुए कार्य करने की जरुरत है। आज किसी नए इंसान से मुलाकात होने पर उसे परखना जरुरी है। अपनी वाणी में आज लगाम लगाए रखें, अनावश्यक बातें किसी से न करें। कार्यक्षेत्र में किसी से अनबन की स्थिति पैदा होने पर शांत रहना उचित है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हरा
उपाय: शिव स्रोत का पाठ का करें।
Kark l कर्क राशि
आज कार्यों को लेकर आपका जूनून अलग ही स्तर पर रहेगा। मन में थोड़ी बेचैनी बनी रह सकती है जिसे शाम तक दूर किया जा सकता है। लव लाइफ में किसी नई योजनाओं पर कार्य सकते हैं। आज बड़ों के आशीर्वाद से आप का दिन शुभ जाएगा। किसी प्रकार के दुख की बात हो तो अपने साथी से जरुर शेयर करें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: शिवलिंग को दूध अर्पित करें।
Singh l सिंह राशि
यह दिन कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां ला सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और बुद्धिमानी से आप इन्हें आसानी से पार कर लेंगे। आपकी उत्पादकता में वृद्धि होगी, जिससे आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। यह दिन आर्थिक निर्णयों में सावधानी बरतने का है। कोई भी बड़ा निवेश या खर्च करने से पहले अच्छी तरह सोच लें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: काला
उपाय: सफेद वस्त्र का दान करें।
Kanya l कन्या राशि
यह दिन व्यापार और करियर के दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। यदि आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल है। प्रेम जीवन और संतान से संबंधित मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें।प्रियजनों के साथ समय बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज थोड़ी थकान महसूस हो सकती है
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: दुर्गा चालीसा का जाप करें।
Tula l तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह दिन भाग्य के सहयोग से भरा रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम जीवन में रोमांस और खुशी का माहौल रहेगा और आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चांदी
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
Vrishchik l वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह दिन खुशी से भरा रहेगा। आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में आकर्षण बढ़ेगा लेकिन अपने साथी से अनावश्यक अपेक्षाएं न रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें।अनजान लोगों की बातों को अनसुना करना सही रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें।
Dhanu l धनु राशि
आज आपके मन में नई चीजों को जानने की जिज्ञासा उठेगी। छात्र जीवन में आज विशेष लाभ के योग है। परिवार में माता से आपको आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आपका मन धार्मिक कार्यों की ओर अधिक आकर्षित होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धिमानी का उपयोग करें, क्योंकि यह आपको सफलता दिलाएगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: गुरु मंत्र का जाप करें।
MaKar l मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह दिन प्रेम और रोमांस के लिए खास रहेगा। अपने साथी के साथ डिनर या पिकनिक का प्लान बन सकता है जो आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा। किसी नई योजनाओं पर कार्य करने से पहले उसे पूरी तरह से जांच लें। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से आप लोगों को काफी पसंद आने वाले हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें।
Kumbh l कुंभ राशि
आज आपके जीवन में नए व्यक्ति का प्रवेश आपको सफलता दिलाएगा। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी प्रकार के मन में टेंशन होने पर परिवार के साथ बात साझा करें। प्रेम संबंध में आज कुछ नए रोमांटिक पल जुड़ सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नीला
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।
Meen l मीन राशि
मीन राशि के जातक आज अपने अंदर कुछ नए बदलाव लेकर आएंगे। आज दूसरों की आपके प्रति फिलिंग्स काफी बदलने वाली है। यह दिन प्रेम जीवन में ईमानदारी और विश्वास बनाए रखने का है। धन के मामले में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान देना होगा, खासकर नींद पूरी करें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: संतरा
उपाय: राम नाम का कीर्तन करें।
