Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : क्या कहते हैं आपकी राशी के सितारे, कैसा रहेगा शनिवार का दिन, जानें आज के शुभ रंग, लकी नम्बर और अचूक उपाय

Aaj Ka Rashifal 7 February 2026 : क्या कहते हैं आपकी राशी के सितारे, कैसा रहेगा शनिवार का दिन, जानें आज के शुभ रंग, लकी नम्बर और अचूक उपाय
Horoscope 7 February 2026 : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर मेष से मीन तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए शनिवार का दिन शनिदेव की कृपा से आज कुछ राशियों के लिए खास संदेश लेकर आया है आज ग्रहों की चाल आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और घरेलु जीवन में खुशहाली के योग बना रही है तो वहीं कुछ राशियों को खर्च,और वाहन चलाने में सावधानी बरतने की जरूरत है तो चलिए जान लेते हैं सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन और क्या हैं शुभ रंग, लकी नम्बर और आज के अचूक उपाय.
मेष राशिफल
मेष राशीवालो के लिए आज शनिवार का दिन बिजनेस से जुड़े पुराने काम पूरे करने का है मीडिया IT और बैंकिंग फिल्ड से जुड़े लोगों को तरक्की की खबर मिल सकती है यात्रा का प्लान हैं तो फ़िलहाल टाल दे गलत लोगो से दूरी बनाकर रखें छात्राएं पढाई पर ध्यान दें क्योंकि करियर सबसे ज्यादा जरूरी है पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा सेहत का ध्यान रखे.
उपाय: उपाय के तौर पर आज शनिदेव मंदिर जाकर तिल चढ़ाए
शुभ रंग : काला हैं
लकी नम्बर : 2
वृषभ राशिफल
वृषभ राशिवालो के लिए आज शनिवार का दिन पढ़ने वाले छात्रों के लिए शुभ रहने वाला है आज किसी धर्म-कर्म से जुड़े आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं मन को स्थिर करके काम करें मन को भटकने न दे काम की जगह में आज किसी सहकर्मी से वाद-विवाद हो सकता है इसलिए शांत रहें नौकरी में किसी अधूरे काम को पूरा करने में लगे रहेंगे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने वाली हैं.
उपाय : उपाय के तौर पर आज शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें
शुभ रंग : नीला रंग
लकी नम्बर : 1
मिथुन राशिफल
मिथुन राशिवालो के लिए आज शनिवार का दिन बिजनेस और नौकरी करने वालो के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा छात्रों को पढाई में ज्यादा ध्यान देना होगा सफलता तभी मिलेगी कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और कोई नए डील पर काम शुरू हो सकता हैं लम्बे समय से रुका धन मिलने की संभावना है स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का साथ बना रहेगा कही बाहर जानें का प्लान बन सकता हैं.
उपाय: उपाय के तौर पर आज शनिदेव की उपासना करें
शुभ रंग : पीला और काला
लकी नम्बर : 5
कर्क राशिफल
कर्क राशिवालो के लिए आज शनिवार का दिन परिवार के साथ कही यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता हैं नौकरी में लगन से काम करने के बाद अब सफलता मिलने लगेगी बिजनेस को लेकर भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे लव लाइफ में थोड़ा खटास आ सकता है एक दुसरे से बात करें साथ समय बिताएं पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा अपने सेहत का ध्यान रखे वाहन सावधानी से चलाएं.
उपाय : आज हनुमान मंदिर जाकर चोला चढ़ाए
शुभ रंग : भगवा रंग
लकी नम्बर : 9
सिंह राशिफल
सिंह राशीवालों के लिए आज शनिवार का दिन राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बड़ी कामयाबी मिलने वाली है जॉब वालो को आज नया पद या कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा दोस्तों का साथ मिलेगा लव लाइफ में थोड़ा तनाव आ सकता हैं साथ में समय बिताना जरुरी होगा कही घुमने भी जा सकते हैं छात्र अपनी अध्यन कार्यो पर फोकस करें परिवार में आज कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता हैं घर में मेहमान आने के योग हैं.
उपाय : उपाय के तौर पर आज हनुमान चालीसा का पाठ करें
शुभ रंग : लाल रंग
लकी नम्बर : 9
कन्या राशिफल
कन्या राशिवालो के लिए आज शनिवार का दिन प्राइवेट जॉब वालो को आज अच्छी खबर मिल सकती हैं छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत से परीक्षा में सफलता मिलेगी आत्मबल ही आपका सबसे बड़ा धन हैं इसे बनाकर रखें लव लाइफ में समर्पण भावना से रिश्ता निभाए ऑफिस में आज माहौल खुशनुमा रहने वाला हैं सहकर्मियों के साथ मजाक मस्ती होगी स्वास्थ्य बेहतर रहेगा घर में कोई मेहमान आ सकते हैं जिनसे मिलकर आपको ख़ुशी होगी खरीदारी करने बाहर भी जा सकते है.
उपाय : उपाय के तौर पर आज शनिदेव मंदिर में चना और तिल का दान करें
शुभ रंग : काला और नीला
लकी नम्बर : 6
तुला राशिफल
तुला राशिवालो के लिए आज शनिवार का दिन आज आपको धार्मिक कामों में मन लगेगा ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी जिससे मन प्रसन्न होगा बिजनेस वालो के लिए दिन थोड़ा तनाव भरा हो सकता हैं लेकिन शाम तक कोई अच्छी डील आपको मिल सकती हैं मन में किसी प्रकार का बोझ ना आने दे स्वास्थ्य का ध्यान रखें हल्की शर्दी-खांसी हो सकती हैं परिवारवालों के साथ समय बिताएं घर में अपनी माता का ध्यान रखे.
उपाय : उपाय के तौर पर आज सुन्दरकाण्ड का पाठ करें
शुभ रंग : चमकीला सफ़ेद और काला
लकी नम्बर : 4
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशिवालो के लिए आज शनिवार का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता हैं बिजनेस में उतार-चढ़ाव रह सकता हैं लेकिन नौकरी को लेकर मन में जो चिंता थी वो दूर होगी बड़े अधिकारियों का साथ मिलेगा जिनसे आगे चलकर आपको लाभ होगा लव लाइफ अच्छा हैं साथी के साथ समय बिताएं स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें बाहर के खाने से परहेज करें घर में बच्चो और बुजुर्गो का खास ध्यान रखें.
उपाय : शनिदेव को काला वस्त्र चढ़ाकर पूजा करें
शुभ रंग : काला और सफ़ेद
लकी नम्बर : 7
धनु राशिफल
धनु राशिवालो के लिए आज शनिवार का दिन बिजनेस वालो को आज फायदा होने वाला हैं छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी होगी लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है पार्टनर से बैठकर बात करें पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है धार्मिक पूजा-पाठ में मन लगेगा पारिवारिक जीवन साधारण रहेगा कही बाहर जाने का प्लान बन सकता हैं वाहन सावधानी से चलाएं लंबी दुरी की यात्रा का प्लान हैं तो फ़िलहाल टाल दें.
उपाय: उपाय के तौर पर आज गरीबो को गर्म कपड़ो का दान करें
शुभ रंग : मेहरून और काला
लकी नम्बर : 11
मकर राशिफल
मकर राशिवालो के लिए आज शनिवार का दिन, बिजनेस वालो को आज लाभ मिल सकता हैं जॉब वालो को काम का बोझ ज्यादा हो सकता है छात्र पढाई पर फोकस करें सफलता तभी मिलेगी मन में कोई भ्रम न पाले किसी की बातो में आकर कोई फैसला न करें अपने विवेक से काम ले पारिवारिक जीवन सामान्य हैं सेहत का थोड़ा ध्यान रखे कोई यात्रा का प्लान बन रहा है शाम को पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती हैं.
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें
शुभ रंग : बंदन कलर
लकी नम्बर : 5
कुम्भ राशिफल
कुम्भ राशिवालो के लिए आज शनिवार का दिन व्यापार में किसी बड़े डील से बड़ा लाभ हो सकता है परिवार की लम्बे समय से चली आ रही कोई समस्या आज ख़त्म हो जाएगी जॉब वालो को आज काम पर ध्यान देना जरुरी होगा आपके काम को नोटिस किया जा रहा हैं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा दोस्तों का साथ मिलेगा लव लाइफ में एक दुसरे को टाइम देना जरुरी हैं नही तो रिश्ते में दरार आ सकता हैं पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा जीवनसाथी का साथ बना रहेगा.
उपाय : उपाय के तौर पर आज शनिदेव मंदिर में सरसों तेल का दान करें
शुभ रंग : काला और गुलाबी
लकी नम्बर : 12
मीन राशिफल
मीन राशिवालो के लिए आज शनिवार का दिन किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात हो सकती है जिनसे आपको बिजनेस में आगे बहुत फायदा होगा जॉब वालो को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा व्यापार में दोस्तों की मदद से बड़ा डील मिलेगा जिससे बहुत लाभ होगा खर्चों पर लगाम रखें बचत के बारे में भी सोचे लव लाइफ वालो के लिए समय अच्छा हैं बाहर घुमने जाने का प्लान बन सकता हैं वाहन सावधानी से चलाएं
उपाय : उपाय के तौर पर आज हनुमान मंदिर में गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ाए
शुभ रंग : हरा और काला
लकी नम्बर : 10

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.
Tags
-
Home
-
Menu
