Begin typing your search above and press return to search.

7 अगस्त 2025 का राशिफल: चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत, करियर-धन और रिश्तों में मिलेगा जबरदस्त फायदा! पढ़ें आज का पूरा राशिफल

Aaj ka Rashifal 7 August 2025: आज का राशिफल सभी राशियों के लिए खास संदेश लेकर आया है। किसी को करियर में तरक्की मिलेगी, तो किसी को धन लाभ होगा। कुछ लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है, वहीं पारिवारिक संबंधों में सुधार भी देखने को मिलेगा।

7 अगस्त 2025 का राशिफल: चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत, करियर-धन और रिश्तों में मिलेगा जबरदस्त फायदा! पढ़ें आज का पूरा राशिफल
X
By Ragib Asim

Aaj ka Rashifal 7 August 2025: आज का राशिफल सभी राशियों के लिए खास संदेश लेकर आया है। किसी को करियर में तरक्की मिलेगी, तो किसी को धन लाभ होगा। कुछ लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है, वहीं पारिवारिक संबंधों में सुधार भी देखने को मिलेगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर यह राशिफल आपके दिन को दिशा देने में सहायक साबित होगा। पढ़ें पूरी जानकारी और बनाएं सटीक योजना।

मेष राशि (Aries):

मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मामलों में लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने की संभावना है। व्यापारियों को उम्मीद से अधिक मुनाफा हो सकता है और पढ़ाई कर रहे छात्रों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus):

शुक्र ग्रह की प्रभावशाली वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा, लेकिन कुछ शारीरिक असहजता मानसिक बेचैनी दे सकती है। पारिवारिक मामलों में आपको ससुराल पक्ष से कोई पुराना उधार धन वापिस मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini):

बुध ग्रह की अधीन मिथुन राशि के जातकों के लिए यह दिन यश और प्रतिष्ठा में इज़ाफा करने वाला है। आप आध्यात्मिकता की ओर अधिक झुकाव महसूस करेंगे और किसी छोटी दूरी की यात्रा से लाभ प्राप्त हो सकता है। घर के किसी सदस्य की याद दिल को व्यथित कर सकती है, लेकिन आप परस्पर सहयोग की भावना से प्रेरित रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer):

चंद्रमा की शीतल छाया में जन्मे कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मानसिक दबाव के साथ बीतेगा। आपको काम की अधिकता परेशान कर सकती है लेकिन आपके निर्णय लेने की क्षमता शानदार रहेगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी होगी क्योंकि कोई व्यक्ति आपको गलत निवेश के लिए प्रेरित कर सकता है।

सिंह राशि (Leo):

सिंह राशि, जिसका स्वामी सूर्य है, के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। यदि किसी विषय को लेकर उलझन थी तो उसका समाधान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए क्योंकि वे छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo):

बुध ग्रह की अधीन कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन सुविधाओं और विलासिता में वृद्धि लाने वाला रहेगा। घर में कोई नया सदस्य आ सकता है जिससे माहौल उत्सवमय हो जाएगा। यदि किसी ने आपका पैसा रोक रखा था तो वह अब वापस मिलने की पूरी संभावना है।

तुला राशि (Libra):

शुक्र ग्रह के प्रभाव वाली तुला राशि के लोगों को आज जिम्मेदारी से काम करने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के जरिए काम करना फायदेमंद रहेगा और सगे संबंधी भी साथ देंगे। यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लग सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

मंगल ग्रह की अधीन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक आनंद और सुख-साधनों में वृद्धि का रहेगा। आप अपनी योजनाओं से लोगों को प्रभावित करेंगे और अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपका आत्मबल बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius):

गुरु ग्रह की अधीन धनु राशि के जातकों को आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता संभव है। लेकिन सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा, वरना छोटी समस्या बड़ी बन सकती है। कुछ नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn):

शनि ग्रह के प्रभाव वाली मकर राशि के लिए आज आय में बढ़ोतरी का योग है। पारिवारिक तनाव कम होगा और खर्च करने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। किसी अन्य कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है, जिसे आप तुरंत स्वीकार कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius):

शनि ग्रह के अधीन कुंभ राशि के लोगों के लिए आज कुछ नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने का प्रयास रंग लाएगा। कार्यस्थल पर कुछ गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं, जो आपको सावधान रहने का संकेत दे रही हैं।

मीन राशि (Pisces):

गुरु बृहस्पति के प्रभाव में रहने वाली मीन राशि के लिए आज का दिन व्यवसाय विस्तार का रहेगा। आप अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और कुछ नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। यदि संतान को लेकर कोई चिंता थी तो वह भी समाप्त होगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story