Aaj Ka Rashifal 5 October 2025: आज नौकरीपेशा लोगों को मिलेगी पदोन्नति; सोच समझ कर धन निवेश करने की जरूरत। जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2025: आज का दिन सभी राशियों में नई उमंग लेकर आएगा। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों के वजह से आप सभी जगह नोटिस किए जाएंगे। आज आपका आत्मविश्वास पूरे चरम पर रहेगा। परिवार के साथ कहीं यात्रा के योग बन रहे हैं जो कि आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी। आज का दिन अपनी गलतियों को मानने का है और उससे सीखने का भी। आज अपने आप पर भरोसा करते हुए कार्य करें। जोखिम भरे कार्य करने से बचें। जानिए आज का राशिफल।
Mesh l मेष राशि
मेष राशि के जातक आज काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्य करते वक्त अपने आप को संभाले रखना जरूरी है। आज बीती हुई बातों को भुला देना ही सही रहेगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। क्रोधी व्यक्तियों से बच कर रहना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा
उपाय: भगवान शिव की आराधना करें।
Vrishabh l वृषभ राशि
आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कुछ अप्रत्याशित घटनाओं से भरा हो सकता है। आज आपके घर कोई रिश्तेदार अचानक आ सकता है, जिसके कारण आपकी पहले से बनाई गई योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। यह समय दोस्तों या परिवार के साथ हल्का-फुल्का मनोरंजन करने का है। कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर उधार लेने या देने से बचें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: हनुमान यंत्र का जप करना लाभकारी रहेगा।
Mithun l मिथुन राशि
आज मिथुन राशि के लोग किसी को अपने काम में हस्तक्षेप न करने दें। आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहें, क्योंकि अनावश्यक खर्च आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें, छोटी-सी चूक बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है। प्रेम जीवन में विश्वास बनाए रखें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नीला
उपाय: शिव जी को जल अर्पित करें
Kark l कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शांति और संयम बनाए रखने का है। आज मनोरंजन या सौंदर्य प्रसाधनों पर धन खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से तनाव बढ़ सकता है, इसलिए संयम बरतें। गुस्से पर नियंत्रण रखना आज आपके लिए जरूरी है, क्योंकि यह आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: काला
उपाय: गौ माता को हरी घास खिलाएं।
Singh l सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज प्रेम जीवन में अपने साथी को पर्याप्त समय देंना जरूरी है, वरना नाराजगी बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी तनाव से बचें। परिवार के साथ समय बिताना आपको सुकून देगा। जज्बात में बहकर लिए गए फैसले रिश्तों में खटास ला सकते है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: माता सरस्वती को पुष्प अर्पित करें।
Kanya l कन्या राशि
कन्या राशि के जातक आज आर्थिक रूप से धन जमा कर सकते हैं और पुराना उधार भी वापस मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में यह दिन व्यवसायियों के लिए बेहतरीन रहेगा, अपने लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास करें। परिवार के साथ घर पर समय बिताएं, बाहर जाने से बचें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।
Tula l तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन दोस्तों और प्रियजनों के साथ खुशी के पल लेकर आएगा। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जो आपके मन को प्रसन्न करेगी। विदेशों में व्यवसाय विस्तार की योजना बन सकती है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: दुर्गा जी के 108 नामों का जप करें।
Vrishchik l वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी का है। नशे की आदत से बचें, क्योंकि यह आपके शरीर और दिमाग दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। आय और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। प्रेम जीवन में शक से बचें, क्योंकि यह रिश्तों को कमजोर कर सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: संतरा
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Dhanu l धनु राशि
धनु राशि के जातकों का जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेगा। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतें और मानसिक तनाव से बचें। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक धन लाभ की संभावना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: शनि यंत्र धारण करें।
MaKar l मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और संयम बनाए रखने का है। धैर्य में कमी के कारण छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है। संतान से संबंधित कुछ चिंताएं रह सकती हैं। धर्म और आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी, जो आपके मन को शांति देगी। स्वास्थ्य के मामले में छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: दुर्गा बीज मंत्र का जप करें
Kumbh l कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। आय और खर्चों में संतुलन बनाए रखें। निवेश और शेयर बाजार के लिए यह दिन अनुकूल है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। नौकरी से संबंधित कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: राहु मंत्र का जप करें
Meen l मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार और नई उम्मीदों से भरा रहेगा। व्यवसाय में सुधार की संभावना है और दिन नई आशाओं के साथ खत्म होगा। कार्यक्षेत्र में मिलाजुला परिणाम मिलेगा, लेकिन सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। छात्र जीवन में मनचाही सफलता प्राप्त होने के योग हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: काला
उपाय: पीली वस्तु दान करें।
Tags
-
Home
-
Menu
