Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Rashifal 5 July 2025: किन राशियों की किस्मत का राज खुलेगा, कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए आज का पूरा भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 5 July 2025: पंचांग और ग्रहों की चाल पर भरोसा करने वाले लोग रोजाना राशिफल जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। हर रोज के ग्रह गोचर से जीवन में कई बदलाव होते हैं। आज किस राशि के लोग सावधानी बरतें और किसे किस्मत का साथ मिलेगा, यह जानना जरूरी है।

Aaj ka Rashifal 5 July 2025: किन राशियों की किस्मत का राज खुलेगा, कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए आज का पूरा भविष्यफल
X
By Ragib Asim

Aaj ka Rashifal 5 July 2025: पंचांग और ग्रहों की चाल पर भरोसा करने वाले लोग रोजाना राशिफल जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। हर रोज के ग्रह गोचर से जीवन में कई बदलाव होते हैं। आज किस राशि के लोग सावधानी बरतें और किसे किस्मत का साथ मिलेगा, यह जानना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं आज 5 जुलाई 2025 का राशिफल विस्तार से।

मेष राशि का आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। बेरोजगारी के बादल छंटेंगे और तरक्की के रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी से पुराना मनमुटाव खत्म होगा। कोई बड़ा कार्य शुरू करने की योजना बनेगी। भाग्य मजबूत रहेगा। विवादों से दूर रहें और सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।

  • उपाय: जरूरतमंदों को कपड़े दान करें, लाभ होगा।
  • पूर्वाभास: संतान की तबीयत बिगड़ सकती है।
  • शुभ अंक: 4

वृष राशि का आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

वृष राशि वालों को आज किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। गुस्से पर कंट्रोल रखें और दूसरों से उम्मीदें ना रखें। कुछ बनते काम अटक सकते हैं। पारिवारिक सहयोग की कमी रह सकती है। हालांकि बिजनेस में लाभ होगा लेकिन आय उतनी नहीं बढ़ेगी।

  • उपाय: श्री विष्णु को पीला चंदन अर्पित करें।
  • पूर्वाभास: दोस्तों से धोखा मिलने की आशंका है।
  • शुभ अंक: 9

मिथुन राशि का आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

मिथुन राशि के जातकों की मांग आज बढ़ी रहेगी। मेहनत रंग लाएगी और आय में बढ़ोतरी होगी। परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा। कोई बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। जल्दबाजी से बचें। व्यवसाय में महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी।

  • उपाय: घर की सीढ़ी पर स्वास्तिक बनाएं।
  • पूर्वाभास: नया मकान खरीद सकते हैं।
  • शुभ अंक: 4

कर्क राशि का आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। जोखिम लेने की हिम्मत मिलेगी। नौकरी से फायदा होगा। डूबी हुई रकम वापस मिल सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें। मां का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता बढ़ेगी, जीवनसाथी या दोस्तों से मनमुटाव हो सकता है।

  • उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
  • पूर्वाभास: यात्रा के योग हैं।
  • शुभ अंक: 8

सिंह राशि का आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

सिंह राशि वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है जिससे सेहत प्रभावित हो सकती है। कोई अप्रिय खबर भी मिल सकती है। कीमती चीजें संभालकर रखें। समझदारी से काम लें, फायदा होगा। व्यवसाय में जल्दबाजी न करें।

  • उपाय: पीपल के पत्ते पर घी का दीपक जलाएं।
  • पूर्वाभास: पैसों की समस्या हो सकती है।
  • शुभ अंक: 4

कन्या राशि का आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

कन्या राशि के जातकों को सेहत पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। तकनीकी चीजों में सावधानी जरूरी है। गुस्सा और उत्तेजना से बचें। कीमती चीजें संभालकर रखें। गलत संगत से दूर रहें। बाहर जाने का मन बनेगा लेकिन जोखिम न लें।

  • उपाय: शनि मंदिर में दान करें।
  • पूर्वाभास: बहन से मदद मिलेगी।
  • शुभ अंक: 6

तुला राशि का आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

तुला राशि वालों के लिए आज नई योजना पूरी हो सकती है। ऑफिस में बदलाव संभव है। नई डील फायदे में रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा। खर्च बढ़ सकता है। सेहत पर ध्यान दें, बाहर न निकलें तो अच्छा रहेगा।

  • उपाय: केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।
  • पूर्वाभास: वाहन खरीदने के योग हैं।
  • शुभ अंक: 4

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

वृश्चिक राशि वालों के घर अतिथि आ सकते हैं। कोई खुशखबरी मिल सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। पड़ोसी से विवाद की आशंका है। चोट लग सकती है। बेचैनी रहेगी लेकिन धन लाभ होगा। बड़ा काम शुरू करने की इच्छा होगी।

  • उपाय: मंदिर में 40 दिन घी का दीप जलाएं।
  • पूर्वाभास: दुर्घटना से सावधान रहें।
  • शुभ अंक: 6

धनु राशि का आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक रहेगा। परिवार के साथ सत्संग में शामिल होंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात संभव है। आय बढ़ेगी। हल्की थकान रह सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बितेगा।

  • उपाय: लाल कपड़े में नारियल बांधकर रखें।
  • पूर्वाभास: पैसों की दिक्कत आ सकती है।
  • शुभ अंक: 3

मकर राशि का आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

मकर राशि के लोगों को खर्चों पर ध्यान देना होगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। कोई बड़ा काम आसानी से होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर होंगे। भाग्य साथ देगा। बच्चों का ख्याल रखें।

  • उपाय: पुखराज पहनें।
  • पूर्वाभास: कपड़े खरीद सकते हैं।
  • शुभ अंक: 7

कुंभ राशि का आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

कुंभ राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ होगा। शादी का प्रस्ताव आ सकता है। यात्रा में जल्दबाजी से बचें। छोटे भाई सहयोग देंगे। कोई ऐसा काम न करें जिससे कानूनी पेंच में फंसें। सेहत और परिवार का ध्यान रखें।

  • उपाय: आक की जड़ तिजोरी में रखें।
  • पूर्वाभास: सरप्राइज डिनर प्लान होगा।
  • शुभ अंक: 1

मीन राशि का आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

मीन राशि वालों का दिन मनोरंजन में बीतेगा। यात्रा का योग है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। धन लाभ होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। क्रोध और आलस्य पर काबू रखें।

  • उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।
  • पूर्वाभास: बच्चों को पुरस्कार मिलेगा।
  • शुभ अंक: 3

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story