Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: आज शत्रुओं पर मिलेगी विजय; इन राशियों पर बरसेगी भगवान की असीम कृपा। जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: आज का दिन सभी राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। कार्य क्षेत्र में कामकाज सुचारू रूप से चलेंगे। किसी भी अधूरी चीज की कामना आज पूरी हो सकती है। जानिए आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal 4 October 2025: आज का दिन सभी राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। कार्य क्षेत्र में कामकाज सुचारू रूप से चलेंगे। किसी भी अधूरी चीज की कामना आज पूरी हो सकती है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के संबंध में थोड़ी शरीर में तनाव और थकावट बनी रह सकती है जिसके लिए उचित चिकित्सकीय सलाह लें। दिन के अंत तक सारी मुसीबतें दूर हो जाएगी और आप हल्का महसूस करेंगे। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपकी तरक्की निश्चित ही होगी। जानिए आज का राशिफल।
Mesh l मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लोगों में आज थोड़ी सुस्ती बनी रह सकती है। आलस का त्याग करें और काम में मन लगाए। आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी परंतु दोस्तों पर फिजूल खर्ची न करें। शॉपिंग का मन हो तो आज किया जा सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लाल
उपाय: भगवान गणेश की आराधना करें।
Vrishabh l वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों में आज चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य द्वारा आपको कोई नई बात पर खुशी मिल सकती है। साथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर आज विवाद हो सकता है जिसे सुलझाना जरूरी है। आज मोबाइल संबंधी कार्य ज्यादा न करें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी वस्तु का दान करें।
Mithun l मिथुन राशि
आज मिथुन राशि के लोगों का समय काफी अच्छा व्यतीत होने वाला है। मोबाइल के माध्यम से कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। नए लोगों से संबंध स्थापित होंगे जो आपको भविष्य में काफी काम आएगा। पैसों से जुड़े मामले आज सुलझा सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें
Kark l कर्क राशि
आज कर्क राशि के लोगों द्वारा पुराना लिया गया संकल्प पूरा होगा। आज अच्छे कार्य करने की जरूरत है जिससे प्राप्त दुआओं से आप काफी खुश रहेंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा साथ ही भाई बहनों में प्रेम बना रहेगा। आज दूसरों के कार्यों पर ज्यादा फोकस न करें स्वयं पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नीला
उपाय: विष्णु देव की पूजा करें।
Singh l सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज समाज में काफी प्रसिद्धि मिलेगी। आपके द्वारा दिए गए सुझाव लोगों को काफी पसंद आएंगे जो आपको तारीफ के काबिल बनाएगी। आज किसी बड़े व्यक्ति के पार्टी में जाने का मौका मिल सकता है जहां आप अपने काम की बात भी कर सकते हैं। आज मन शांत रखें और जरूरत पड़ने पर ही बोले।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: माता दुर्गा को पुष्प अर्पित करें।
Kanya l कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का आज दिन काफी धीमा हो सकता है। शारीरिक थकावट होने पर पर्याप्त नींद लेने की जरूरत है। आज भोजन हल्का करें। आंखों में समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लिया जा सकता है। आज आपके पड़ोसियों से आपको काफी मदद मिलेगी। निवेश से संबंधित कार्य आज सोच समझकर करें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: चांदी
उपाय: माता को घास खिलाएं।
Tula l तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज दोस्तों की मदद से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आज पारिवारिक संबंध काफी सुगमता से चलेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। कोई पुरानी बात बिगड़ी हुई है तो आज उसे सुलझाया जा सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: मां अम्बे की पूजा करें।
Vrishchik l वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का दिन आज तनाव पूर्ण हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। लोगों में आज आप काफी हटके नजर आएंगे। पुराने रिश्तेदारों से आपको आज आर्थिक मदद संभव है। आज आपके द्वारा शुरू किए गए योजनाओं का उचित फल प्राप्त होगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
Dhanu l धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। छात्र जीवन में भी पढ़ाई में मन लगेगा। आज आप किसी नए रिलेशनशिप में आ सकते हैं जो आपको काफी खुश रखेगा। आज पेट संबंधी समस्याएं होने पर बाहर का खाना न खाएं। सुबह का समय काफी खुशियां लेकर आएगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।
MaKar l मकर राशि
मकर राशि के लोग आज काफी दुखी रह सकते हैं जिसका कारण वे स्वयं रहेंगे, परंतु ज्यादा चिंता न करें यह शाम तक ठीक हो सकता है। धन के मामलों में आज आपको काफी सावधानी बरतनी होगी। आज पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य को गंभीरता से लें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।
Kumbh l कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों का आज धार्मिक कार्यों में दिन व्यस्त रहेगा। परिवार के सदस्यों का मदद आज आपको प्राप्त हो सकता है। अपने स्वभाव में चंचलता बनाए रखें। आर्थिक स्थिति आज थोड़ी डगमगा सकती है इसलिए खर्चों पर ध्यान जरूर दें। व्यर्थ के समय आज न गंवाए।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
Meen l मीन राशि
मीन राशि के लोगों का दिन आज काफी भावुक रह सकता है। आज अपनी भावनाओं में ज्यादा न बहे। आज परिवार के साथ कहीं बाहर डिनर के लिए जा सकते हैं। बच्चों का संगीत के प्रति लगाव होने पर उन्हें जरूर बढ़ावा दें। अपने मन की बात साथी से शेयर करने पर आपका दिन अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: किसी गरीब को अन्न दान करें।
