Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Rashifal 4 July 2025 : रवि योग आज किस के भाग्य का खोलेगा ताला? जानिए 4 जुलाई का राशिफल और उपाय!

Aaj ka Rashifal 4 July 2025: आज शुक्रवार 4 जुलाई को ग्रह-नक्षत्रों की खास स्थिति बन रही है। रवि योग का असर कुछ राशियों पर बहुत शुभ साबित होगा। मेष राशि में सूर्य तृतीय भाव में स्थित है। वृषभ राशि में चंद्रमा छठे स्थान पर गोचर कर रहे हैं।

Aaj ka Rashifal 4 July 2025 : रवि योग आज किस के भाग्य का खोलेगा ताला? जानिए 4 जुलाई का राशिफल और उपाय!
X
By Ragib Asim

Aaj ka Rashifal 4 July 2025: आज शुक्रवार 4 जुलाई को ग्रह-नक्षत्रों की खास स्थिति बन रही है। रवि योग का असर कुछ राशियों पर बहुत शुभ साबित होगा। मेष राशि में सूर्य तृतीय भाव में स्थित है। वृषभ राशि में चंद्रमा छठे स्थान पर गोचर कर रहे हैं। मिथुन राशि में शनि कर्म भाव मजबूत करेंगे इसी तरह आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को मिलेगा किस्मत का साथ और किसे रखनी होगी थोड़ी सावधानी।

मेष राशि

आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। चंद्रमा सप्तम में गोचर कर रहे हैं और गुरु सूर्य के साथ तृतीय भाव में स्थित हैं। नौकरी में नई चुनौतियों से न घबराएं, धैर्य रखें और मेहनत करते रहें। व्यवसाय में कोई नया मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी रहेगी, खानपान पर ध्यान दें। लव लाइफ में संतुलन जरूरी है।

  • आज का खास उपाय: हनुमान जी की उपासना करें.
  • लकी कलर: लाल, नारंगी
  • शुभ अंक: 03, 09

वृषभ राशि

आज शनि एकादश भाव में हैं और चंद्रमा छठे स्थान पर गोचर कर रहे हैं। करियर में प्रमोशन के योग बनेंगे, खासकर बैंकिंग या मैनेजमेंट सेक्टर वालों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। परिवार में किसी बात पर तनाव न बढ़ाएं। प्रेम जीवन में मनमुटाव की संभावना है।

  • उपाय: हनुमान जी को याद करें और मसूर की दाल दान करें।
  • भाग्यशाली रंग: नीला
  • लकी नंबर: 01

मिथुन राशि

मित्रों से सहयोग मिलेगा। शनि कर्मभाव को मजबूत करेंगे और गुरु आपके ही राशि में हैं। बिजनेस में नई डील फायदेमंद होगी। रुके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य में थकावट हो सकती है। लव लाइफ में दूरी न बढ़ाएं।

  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और जरूरतमंद को अनाज दें।
  • लकी कलर: हरा
  • लकी नंबर: 07

कर्क राशि

बिजनेस में नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। परिवार के सपोर्ट से काम बनेंगे। जॉब चेंज का विचार भी दिमाग में रहेगा। विवाह के प्रस्ताव पर बात आगे बढ़ सकती है। प्रेम जीवन में नई शुरुआत के संकेत हैं।

  • उपाय: विष्णु मंदिर जाएं और धार्मिक पुस्तकें दान करें।
  • लकी कलर: सफेद
  • लकी नंबर: 03

सिंह राशि

घर का धार्मिक माहौल पॉजिटिव रहेगा। चंद्रमा तुला में गोचर कर रहे हैं। जॉब में थोड़ी उलझन रहेगी लेकिन बिजनेस में नई डील का योग है। स्टूडेंट्स के लिए समय फायदेमंद रहेगा। योग और ध्यान से मानसिक तनाव दूर करें।

  • उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें, हनुमान जी का स्मरण करें।
  • लकी कलर: लाल
  • शुभ अंक: 03

कन्या राशि

पढ़ाई और करियर में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका है। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। बिजनेस में अटके काम पूरे होंगे। धन लाभ के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में यात्रा संभव है।

  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, तिल और गुड़ दान करें। वरिष्ठों से आशीर्वाद लें।
  • लकी कलर: हरा
  • लकी नंबर: 07

तुला राशि

बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। शनि धार्मिक काम में रूचि दिलाएंगे। करियर में नए अवसर बनेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

  • उपाय: गणेश जी की पूजा करें और तनाव से दूर रहें।
  • लकी कलर: आसमानी
  • शुभ अंक: 02

वृश्चिक राशि

राशि स्वामी मंगल दशम में हैं, जिससे काम में मजबूती मिलेगी। शुक्र बैंकिंग या फाइनेंस वालों के लिए फायदेमंद रहेंगे। कोई पुरानी चिंता दूर होगी। मित्रों से लाभ होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • उपाय: विष्णु भगवान की उपासना करें, गुरु के चरण स्पर्श करें।
  • लकी कलर: लाल, पीला
  • लकी अंक: 05, 08

धनु राशि

घर में खुशियों का माहौल रहेगा। चंद्रमा एकादश में गोचर कर रहे हैं, गुरु मिथुन में हैं। काम में पूरा फोकस रखें। परिवार में कुछ चिंता रह सकती है। अनचाही यात्रा का योग है। प्रेम जीवन में कम वक्त मिल पाएगा।

  • उपाय: हनुमान जी को पीपल के पत्ते की माला अर्पित करें,
  • लकी कलर: पीला
  • लकी नंबर: 02

मकर राशि

शनि तृतीय गोचर कर लाभ देंगे। चंद्रमा कर्मभाव में हैं, कार्यस्थल पर माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध न करें और परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। शिक्षा क्षेत्र वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रेम जीवन में यात्रा के संकेत हैं।

  • उपाय: कनकधारा स्तोत्र पढ़ें, फलों का दान करें।
  • लकी कलर: नीला
  • लकी अंक: 05

कुंभ राशि

गुरु और सूर्य पंचम में करियर को नई दिशा देंगे। चंद्रमा नवम में हैं, भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। छात्र नई उपलब्धि पा सकते हैं। प्रोजेक्ट को सही ढंग से पूरा करें। खानपान पर ध्यान दें।

  • उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें।
  • लकी कलर: हरा
  • लकी नंबर: 01

मीन राशि

चंद्रमा अष्टम में, सूर्य चतुर्थ में हैं। स्वास्थ्य पर फोकस रखें। जॉब में नया बदलाव होगा। बैंकिंग और टीचिंग वालों के लिए अच्छा समय है। पढ़ाई में साथी और टीचर्स का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

  • उपाय: अरण्यकांड का पाठ करें, अनार दान करें।
  • लकी कलर: सफेद
  • लकी नंबर: 01

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story