Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 31 January 2023: जानें जनवरी महीने के अंतिम दिन 12 राशियों का कैसे रहेंगा भविष्यफल...

Aaj Ka Rashifal 31 January 2023

Aaj Ka Rashifal 31 January 2023: जानें जनवरी महीने के अंतिम दिन 12 राशियों का कैसे रहेंगा भविष्यफल...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj Ka Rashifal 31 January 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग : आज 31 जनवरी मंगलवार

• तिथि-दशमी 11:53 AM तक उसके बाद एकादशी

• आज का नक्षत्र-रोहिणी 12:39 AM, Feb 01 तक

• आज का करण-वणिज और विष्टि

• आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

• आज का योग--इन्द्र

• आज का वार-मंगलवार

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आप अपनी बुद्धिमानी से आज समस्याओं का हल निकालेंगे। आज सहयोग व अच्छे संबंधों के चलते आपको लाभ होगा और उन्नति करेंगे। बिजनेस अच्छा व उन्नत रहेगा।आज आप प्रेम-प्रसंग से दूर ही रहें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।सेहत का ख्याल रखें। आज शोक की खबर मिल सकती हैं।

आज का शुभ रंग - लाल

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज जातक के काम में विस्तार होगा।आपका प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। आज पराक्रम व सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके काम पूरे होंगे। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें। विवाद की स्थिति से बचें। बाहर न जाए ना बच्चों को जाने दें। कोई अनहोनी हो सकती है।

आज का शुभ रंग- क्रीम।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले जातक के काम से अधिकारी प्रभावित होंगे। साथ ही अधिकारी सहयोग भी करेंगे। लेकिन नौकरी में बदलाव संभव है, जिसके चलते कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। आप खान-पान का खास ध्यान रखें।परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं, बच्चों के साथ मस्ती करें। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- हरा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए बिजनेस के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। आज धन के मामले में स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी खास मित्र से मुलाकात होगी। कर्ज संबंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा। सेहत बढ़िया है,लेकिन घर पर ही रहें और कुछ रचनात्मक करें।

आज का शुभ रंग- बैंगनी।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक का बिजनेस अच्छा चलेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें। आपको मनमौजीपन से नुकसान संभव है। आज सुख-सुविधा की वस्तु की खरीद कर सकते हैं। परिवार के साथ समय मौज-मस्ती में बीतेगा। सेहत से भी तंदरुस्त है। प्रेम में धोखा मिलेगा।

आज का शुभ रंग- लाल

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले जातक के विवाह की बाधा दूर होगी। आज धन लाभ हो सकता है। आप नौकरी के लालच में नहीं रहें। गुणों और योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। यात्रा से बचें,सेहत खराब हो सकती है। किसी दोस्त के दुनिया से जाने की खबर आपका मूड खराब कर देगी।आज परिवार और प्यार के लिए बढ़िया रहेगा।

आज का शुभ रंग- पीच।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले जातक की स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे। आत्मविश्वास से काम करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। बिजनेस में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बनेगी।मां की सेहत परेशान करने वाली है ध्यान रखें। किसी के प्रेम मे पड़ने की संभावना है।

आज का शुभ रंग- हरा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज जातक के रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। धन संबंधित संकट दूर होगा, सेहत में सुधार होगा। लेकिन क्रोध एवं गुस्से के चलते भाइयों से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी।। आज विदेश जाने की संभावना है। किसी से काम के सिलसिले में मिलना हो सकता है।

आज का शुभ रंग- सफेद

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक को उन्नति के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सभी काम सिद्ध होंगे। आज सुखद यात्रा की संभावना है। धन लाभ के अवसर आएंगे। ऑफिस में काम का विस्तार होगा। परिवार के साथ वक्त गुजारेंगे। प्यार के मामले में ख्याली पुलाव पकायेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज के दिन जातक को कोई बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। समाज में तारीफ होने से रुतबा बढ़ेगा। बिजनेस में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। पारिवारिक परेशानी तनाव देगी। सेहत का ख्याल रखें। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में सुखद अहसास होगा।

आज का शुभ रंग- भूरा

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जातक के सुख में कमी आएगी। आपको शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। आज बुरी आदतों के चलते पारिवारिक क्लेश होगा। बिजनेस , नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी। सेहत का ख्याल रखें न चाहते हुए भी यात्रा करनी पड़ेगी। प्रेम में सुखद अनुभूति होगी।

आज का शुभ रंग-काला

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक को आर्थिक कष्ट रहेगा। आप जल्दबाजी न करें।आज दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत परेशानी का कारण बन सकता है। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। परिवार में बिखराव का दिन है। प्रेम के मामले में लोगों को अहसास होगा कि कोई अपना नहीं है सब मतलब के लिए साथ है।

आज का शुभ रंग- हरा

Next Story