Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 30 November 2025: आज तुला और वृश्चिक के साथ इन 2 राशि के लोगों को मिलेगा कोई शुभ समाचार; जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 November 2025: रविवार के दिन ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है। जो कई राशियों को सौभाग्य, लाभ और शांति प्रदान कर सकता है। मीन राशि में चंद्रमा का गोचर होगा, जिससे कई लोगों के लिए व्यवसाय में प्रगति के अवसर है। जानिए आज का राशिफल...

Aaj Ka Rashifal 30 November 2025: आज तुला और वृश्चिक के साथ इन 2 राशि के लोगों को मिलेगा कोई शुभ समाचार; जानिए आज का राशिफल
X
By Chirag Sahu

Aaj Ka Rashifal 30 November 2025: रविवार के दिन ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है। जो कई राशियों को सौभाग्य, लाभ और शांति प्रदान कर सकता है। मीन राशि में चंद्रमा का गोचर होगा, जिससे कई लोगों के लिए व्यवसाय में प्रगति के अवसर है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज का दिन सिंह, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से खुशी प्रदान करने वाला है जबकि कुछ राशियों को सावधानी भी बरतनी होगी। जानिए आज का राशिफल

Aaj ka Mesh Rashifal - मेष

मेष राशि के जातकों में सुबह का समय थोड़ी तनाव और मनमुटाव के साथ बीत सकता है। पुराने कार्यों में हुई गड़बड़ी को आज सुधारने का मौका मिलेगा। धन प्राप्ति के लिए किसी प्रकार के जोखिम आज उठा सकते हैं यह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने का अच्छा मौका है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: नीला

उपाय: गायों को रोटी खिलाएं।

Aaj ka Vrishabh Rashifal - वृषभ

आज वृषभ राशि के दांपत्य जीवन में हल्की दूरी महसूस हो सकती है, परंतु यह कुछ समय बाद ठीक हो जाएगा। आज आपका मन सुख-सुविधाओं की ओर आकर्षित रहेगा लेकिन अति न करें। अपने शब्दों में कोमलता बनाए रखें अन्यथा मानहानि की भी संभावना है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: सफेद

उपाय: शनि देव की पूजा करें।

Aaj ka Mithun Rashifal - मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को किसी कार्य से अप्रत्याशित लाभ होगा और रुका पैसा भी मिल सकता है। आज के दिन अत्यधिक क्रोध करना आपको बेचैनी में डाल देगा, इससे स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लाल

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

Aaj ka Kark Rashifal - कर्क

आज के दिन आपकी दिनचर्या काफी प्रभावित होने वाली है। इस दिन अपने विरोधियों से बचकर रहे और कार्यों को जल्दी निपटाने का प्रयास करें। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में अपनी समझ से निर्णय लेंतभी लाभ मिलेगा।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: काला

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Aaj ka Singh Rashifal - सिंह

आज के दिन आपके स्वभाव को लेकर लोग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। शाम का समय परिवार के साथ काफी सुखद बीतेगा और साथी का भी प्रेम आपको प्राप्त होने वाला है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

Aaj ka Kanya Rashifal - कन्या

आज के दिन आपके मन की सारी इच्छाएं पूरी होगी। दोपहर से पहले का समय दौड़भाग में बीत सकता है, लेकिन बाद का समय बेहद फलदायक रहेगा। कार्य स्थल पर कुछ लोग आपकी अच्छाई का फायदा उठा सकते हैं, इसलिए सावधान जरूर रहे।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: शिव जी को बेल पत्र अर्पित करें

Aaj ka Tula Rashifal - तुला

आज के दिन व्यापार से संबंधित आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। पुरानी असफलताओं के कारण मन थोड़ा विचलित हो सकता है, लेकिन दिन के साथ साथ परिस्थितियों में भी सुधार आएगा। आज आपके पुराने परिचितों से लाभ मिलने वाला है।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: गोल्डन

उपाय: श्री यंत्र अपने पास रखे।

Aaj ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक

आज सुबह के समय आपको काफी आलस्य और थकान महसूस हो सकती है, ऐसे में ध्यान और व्यायाम करना सही रहेगा। माँ की किसी इच्छा को लेकर मतभेद हो सकता है, ऐसे में उनकी बात जरूर सुने।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: सिल्वर

उपाय: गायत्री मंत्र का पाठ करें।

Aaj ka Dhanu Rashifal - धनु

आज आपको नए लोगों से मिलने और उनके अनुभव जानने का मौका मिलेगा। आज आपके सारे कामों में परिवार का विशेष सहयोग मिलने वाला है जिससे आप नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति आज सामान्य बनी रहेगी।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: पीला

उपाय: गरीबों में अन्न का दान करें।

Aaj ka Makar Rashifal - मकर

आज के दिन अचानक खर्च बढ़ने से आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, परंतु चिंता न करें भाग्य आपके साथ ही है। मौसम की वजह से सीने या फेफड़ों में तकलीफ हो सकती है, ऐसे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: हरा

उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें।

Aaj ka Kumbh Rashifal - कुंभ

आज के दिन किसी से धन उधर न ले यह आपके लिए एक बड़ा बोझ बन सकता है। आज आपके अच्छे आचरण और समझदारी से कार्यक्षेत्र में बिगड़े काम भी बनेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बनाए रखना जरूरी है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: गेरूआ

उपाय: कुल देवता की आराधना करें।

Aaj ka Meen Rashifal - मीन

आज के दिन वैवाहिक जीवन में किसी गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है। यात्रा करते समय यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।

इस दिन स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा लेकिन लापरवाही न करें।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: गेरूआ

उपाय: आज शिव जी का व्रत करें।

Next Story