Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: इन तीन राशियों को आज लेने पड़ सकते हैं बड़े फैसले,जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: आज ग्रहों की स्थिति सभी राशियों को लाभान्वित करने वाली है। आज मन को अपने वश में करने की जरूरत है, जानिए आज का राशिफल..

Aaj Ka Rashifal 29 October 2025: आज ग्रहों की स्थिति सभी राशियों को लाभान्वित करने वाली है। आज मन को अपने वश में करने की जरूरत है अन्यथा यह दुष्परिणाम का भी कारण बन सकता है। प्रेम और सौंदर्य के मामलों में व्यावहारिकता बनी रहेगी। दोपहर का समय धनु और कर्क राशि में धन लाभ के योग बना रहा है।आज के दिन तनाव से बचना जरूरी है। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान का अभ्यास करें। जानिए आज का राशिफल।
Mesh l मेष राशि
मेष राशि के लोगों को आज मानसिक तनाव से बचने की आवश्यकता है। अधिक सोचने या चिंता करने से बचें। सुबह का समय महत्वपूर्ण कार्यों के लिए उपयुक्त है। आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा और आकर्षण बढ़ेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
उपाय: शिव जी की पूजा करें।
Vrishabh l वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा और काम में मन लगेगा। आज जो भी प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आर्थिक उन्नति के नए अवसर खुलेंगे। घरेलू निर्णयों में साहस दिखाने से लाभ होगा। किसी नए व्यापार या निवेश की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: काला
उपाय: शिव स्त्रोत का पाठ करें।
Mithun l मिथुन राशि
मिथुन राशि के पारिवारिक जीवन में खुशी और हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मधुर पल बिताएंगे और सभी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च रहेगा। निवेश और नए आरंभ के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: सरस्वती जी को सफेद फूल अर्पित करें।
Kark l कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज कार्यस्थल पर अनुशासन और मेहनत का फल मिलने वाला है। परिश्रम के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। लंबे समय से चल रहे प्रोजेक्ट में आज अच्छी प्रगति होगी। वित्तीय मामलों में स्थिरता बनी रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीले वस्त्र का दान करें
Singh l सिंह राशि
आज आपकी आय वृद्धि के योग बन रहे हैं। अनावश्यक खर्चों से बचें और भविष्य के लिए धन संचय करने का प्रयास करें। निवेश की योजना बना रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से परामर्श लेना उचित रहेगा। पारिवारिक जीवन में शांति का माहौल बनाए रखें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: घर को गाय के गोबर से लीपे।
Kanya l कन्या राशि
किसी छोटी बात पर परिवार के सदस्यों से विवाद न करें। समझदारी से काम लें और सभी के साथ प्रेम से पेश आएं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से हड्डियों और जोड़ों की देखभाल करना जरूरी है। नियमित व्यायाम करें और कैल्शियम युक्त भोजन का सेवन करें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें।
Tula l तुला राशि
आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। मेहनत और अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है। आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बनी हुई है। आज आपकी नवीन सोच से कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ की प्राप्ति होगी।लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: तुलसी पौधे को जल अर्पित करें।
Vrishchik l वृश्चिक राशि
आज किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं तो उसे टाल दें। पारिवारिक जीवन में मित्रों और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है जो यादों को ताजा कर देगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: वृद्ध आश्रम में अन्न का दान करें।
Dhanu l धनु राशि
आज मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। ध्यान और योग का अभ्यास आपके लिए अत्यंत लाभकारी होगा। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए प्रकृति के साथ समय बिताएं। विचारों में स्पष्टता और सच्चाई बनाए रखें। आज कार्यक्षेत्र में आपकी भावनात्मक समझ बहुत काम आएगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
MaKar l मकर राशि
आज आप लोगों की भावनाओं को समझने में सक्षम होंगे और उसी के अनुसार व्यवहार करेंगे। कला, संगीत या साहित्य से जुड़े लोगों के लिए यह दिन विशेष रूप से अनुकूल है। आज का दिन अध्यात्म और प्रेम को जोड़ने वाला दिन है। अटके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।
Kumbh l कुंभ राशि
यह दिन परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करेगा। प्रियजनों के साथ गहरे संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आराम और नींद पर विशेष ध्यान देना होगा। आज का दिन आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी उपयुक्त है। मंदिर जाएं या घर पर ही पूजा-पाठ करें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: बजरंगबली को लाल पुष्प अर्पित करें।
Meen l मीन राशि
मीन राशि के लोगो का आज जो काम लंबे समय से लंबित पड़ा था, उनमें प्रगति होने की संभावना है। मानसिक शांति के लिए ध्यान और प्रार्थना का सहारा लें। घर परिवार के लिए किसी प्रकार की संपत्ति खरीदने का आज शुभ दिन है। आज आपका जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: भगवान शिव की कथा करें।
