Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 28 October 2025: वृषभ, कर्क और मीन राशि के लोगों को मिलेंगे अचानक धन लाभ, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 October 2025: आज का राशिफल सभी राशियों में सफलता के विशेष योग लेकर आ रहा है। यह दिन आपको दैनिक जीवन की समस्याओं से निपटने की शक्ति प्रदान करेगा। जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 October 2025: वृषभ, कर्क और मीन राशि के लोगों को मिलेंगे अचानक धन लाभ, जानिए आज का राशिफल
X
By Chirag Sahu

Aaj Ka Rashifal 28 October 2025: आज का राशिफल सभी राशियों में सफलता के विशेष योग लेकर आ रहा है। यह दिन आपको दैनिक जीवन की समस्याओं से निपटने की शक्ति प्रदान करेगा। इस दिन आपको संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है जो आपका दिन बना देगी। आज के दिन किसी भी व्यक्तियों के बातों का बुरा मानना उचित नहीं है। शुभ धार्मिक कार्यों की शुरुआत आज किया जा सकता है। जानिए आज का राशिफल।

Mesh l मेष राशि

मेष राशि के लोगो को आज मेहनत स्वयं ही करनी होगी। किसी दूसरे पर निर्भर रहने से काम अटक सकते हैं, इसलिए आत्मनिर्भरता बनाए रखें। अपने कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए पूरी एकाग्रता और मेहनत की जरूरत है।

वित्तीय मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: हरा

उपाय: दुर्गा जी की पूजा करें।

Vrishabh l वृषभ राशि

वृषभ राशि में आय से अधिक खर्च होने की संभावना है, जो तनाव का कारण बन सकता है। इसलिए आय बढ़ाने पर पूरा ध्यान केंद्रित करें और खर्चों को नियंत्रित रखने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति के साथ अपनी जरूरी जानकारी साझा करने से बचें।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: नीला

उपाय: ॐ नम: शिवाय का जाप करें।

Mithun l मिथुन राशि

आज आपको गोपनीयता बनाए रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह दिन अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यवसाय में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं तो सोच-समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक हो सकता है।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: सफेद

उपाय: शिवजी को सफेद फूल अर्पित करें।

Kark l कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास और लाभदायक रहने वाला है क्योंकि नवपंचम योग का शुभ प्रभाव आपकी राशि पर पड़ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास बुलंदियों पर रहेगा। आज जो भी काम करेंगे, उसमें पूरी तरह से सफल होंगे।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें।

Singh l सिंह राशि

आज आपको कार्यस्थल पर नेतृत्व की भूमिका निभाने का अवसर मिल सकता है। आपकी योग्यता और कार्यकुशलता की सभी सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार की पूरी संभावना है। धन लाभ के योग बन रहे हैं और पुराने निवेश से रिटर्न मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में आज शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: काला

उपाय: गणेश जी को मोदक चढ़ाएं।

Kanya l कन्या राशि

कन्या राशि को परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा। सभी सदस्यों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतरीन रहेगा। शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से आप स्फूर्तिवान महसूस करेंगे।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: बैगनी

उपाय: शिवलिंग में दूध अर्पित करें।

Tula l तुला राशि

आज का दिन आपकी राशि के लिए हर तरह से अनुकूल साबित होगा।इस दिन नए कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप उत्साह के साथ उसे पूरा करने में जुट जाएंगे। आपकी क्षमता और अनुभव आज काम आएगी और जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: पीपल वृक्ष को जल अर्पित करें।

Vrishchik l वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग आज अनावश्यक खर्च से बचने की कोशिश करें। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार-विमर्श कर लें। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है। किसी छोटी-मोटी बात पर विवाद न करें और समझदारी से काम लें।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: गरीब बच्चों को भोजन दान करें।

Dhanu l धनु राशि

आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। बाहर का खाना खाने से बचें और घर का बना हुआ सादा भोजन करें। व्यावसायिक मामलों में संतुलित और सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। लव लाइफ सुखद रहेगा।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

MaKar l मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज आपका भाग्य आपको निर्णय लेने में सहायता करेगा। किसी भी फैसले को जल्दबाजी में न लें और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कदम उठाएं। आपको अपने काम में संतुष्टि मिलेगी।पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: काला

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

Kumbh l कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगो में आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है और किसी पुराने बकाया का भुगतान मिल सकता है। आपसी प्रेम और विश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के साथ कुछ अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा। आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: नीम के वृक्ष के नीचे दिया जलाए।

Meen l मीन राशि

मीन राशि के जातक आज गहरी सोच को बढ़ावा देंगे। आपके विचार स्पष्ट और सटीक होंगे। आप जटिल समस्याओं को आज सुलझा लेंगे। घर में सकारात्मक माहौल और सभी सदस्यों के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे। किसी भी लेन-देन में सावधानी रखें और दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: पीला

उपाय: सत्यनारायण भगवान की कथा करें।

Next Story