Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 28 November 2025: तुला सहित इन 2 राशियों के धन संपदा में होगी वृद्धि, पिता से खुशखबरी मिलने की संभावना, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 November 2025: यह दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है और जीवन में नए बदलाव के संकेत भी दे रहा है। आज का दिन सिंह और कर्क राशि के रिश्तों व आर्थिक मामलों में कई महत्वपूर्ण योग बना रहा हैं। जानिए आज का राशिफल..

Aaj Ka Rashifal 28 November 2025: तुला सहित इन 2 राशियों के धन संपदा में होगी वृद्धि, पिता से खुशखबरी मिलने की संभावना, जानिए आज का राशिफल
X
By Chirag Sahu

Aaj Ka Rashifal 28 November 2025: यह दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है और जीवन में नए बदलाव के संकेत भी दे रहा है। आज का दिन सिंह और कर्क राशि के रिश्तों व आर्थिक मामलों में कई महत्वपूर्ण योग बना रहा हैं। कुछ लोगों में यह दिन मजबूत निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाएगा तो वहीं कुछ लोगों को किसी की कमी महसूस हो सकती है। इस दिन सावधान रहकर कदम बढ़ाने की सलाह दी जाती है। आज किस राशि की किस्मत चमकेगी और किसे थोड़ा सतर्क रहने की ज़रूरत है, जानिए आज के इस खास राशिफल में।

Aaj ka Mesh Rashifal - मेष

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यफल मिलने की दृष्टि से अत्यंत शुभ है। इस दिन लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे और आपके निर्देशों का पालन भी करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज बड़े लाभ की संभावना है और नई संपत्ति खरीदने के लिए भी उत्तम समय है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: नीला

उपाय: शिव जी की आराधना करें।

Aaj ka Vrishabh Rashifal - वृषभ

वृषभ राशि पर आज भाग्य की कृपा बनी रहेगी। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंध और मधुर होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं जो भविष्य में आपके पदोन्नति

का कारण बनेगी।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: लाल

उपाय: आज कोई लाल वस्तु अपने पास रखें।

Aaj ka Mithun Rashifal - मिथुन

मिथुन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यदि कोई पुराना ऋण चुकाना है तो आज यह कार्य किया जा सकता है। स्वास्थ्य के मामले में पाचन तंत्र का विशेष ध्यान रखें और समय पर भोजन करने की आदत बनाएं।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: सफेद

उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।

Aaj ka Kark Rashifal - कर्क

कर्क राशि के पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। बच्चों की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है। इस दिन तला-भुना और मसालेदार खाने से परहेज करें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है। आज का दिन काफी व्यवस्थित रहेगा।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Aaj ka Singh Rashifal - सिंह

आज के दिन आप कार्यों को सुचारू रूप से पूरा कर पाएंगे। कोई मुकदमा चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नए व्यापारिक समझौते हो सकते हैं जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे और आज के दिन सट्टा या जुए जैसी गतिविधियों में धन न लगाएं।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: पीला

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

Aaj ka Kanya Rashifal - कन्या

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में किडनी और पीठ दर्द की समस्या हो सकती है इसलिए पर्याप्त पानी पीते रहें। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा लेकिन धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: श्री यंत्र अपने पास रखे।

Aaj ka Tula Rashifal - तुला

आज के दिन आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि वाहन आदि में दुर्घटना होने की संभावना है और कार्यस्थल पर कुछ गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र भी रच सकते हैं। आज किसी से कर्ज लेने और देने से पूरी तरह बच कर रहें, अन्यथा पैसा डूब सकता है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: देवी लक्ष्मी की पूजा करें।

Aaj ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक

आज के दिन केवल अपने काम पर ही ध्यान दे और किसी के ऊपर तुरंत विश्वास न करें। आर्थिक मामलों में खर्चे बढ़ने की पूरी संभावना है इसलिए बचत पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से ध्यान और योग का नियमित अभ्यास करें तथा पर्याप्त नींद लें।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: ऑरेंज

उपाय: शिवलिंग में जल अर्पित करें।

Aaj ka Dhanu Rashifal - धनु

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। भाग्य की कृपा आप पर बनी हुई है जिससे आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रेम संबंधों में कुछ दूरी महसूस हो सकती है लेकिन मीठी बात चीत बनाए रखने से स्थिति जरूर सुधरेगी।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: सिल्वर

उपाय: ॐ मंत्र का पाठ करें।

Aaj ka Makar Rashifal - मकर

आज का दिन आपके करियर या व्यापार के लिए लाभदायक साबित होगा। यात्रा के प्रबल योग बन रहे हैं और आप किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं जो आपके लिए एक नया अनुभव होगा। इस दिन आय के नए नए स्रोत मिलेंगे और निवेशों से भी फायदा होगा।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: काला

उपाय: शिवलिंग में धतूरा चढ़ाएं।

Aaj ka Kumbh Rashifal - कुंभ

आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति काफी सुधरने वाली है। आपकी कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलना शुरू हो सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों की आज किसी महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति हो सकती है और साथ ही रुके हुए काम भी पूरे होंगे।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

Aaj ka Meen Rashifal - मीन

आज के दिन आपको सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। भूमि या संपत्ति संबंधी लेनदेन के लिए आज का दिन शुभ रहेगा और पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में हड्डियों और जोड़ों का विशेष ध्यान रखें।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: लाल

उपाय: सत्यनारायण भगवान की कथा करें।

Next Story