Aaj Ka Rashifal 26 October 2025: भविष्य की योजनाओं पर कार्य करने की जरूरत, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 October 2025: ग्रहों की स्थिति आज सभी राशियों में अलग-अलग प्रभाव लेकर आ रही है। आज पैसों का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है क्योंकि चोरी की संभावना बन सकती है। आज के दिन जीवन में बनी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। शारीरिक कष्टों का आज निवारण संभव है। मन शांत रखते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करें, सफलता अवश्य मिलेगी। परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा व पिताजी से आर्थिक मदद मिल सकती है। इन राशियों के लिए यह दिन काफी बोझिल हो सकता है। जानिए आज का राशिफल।
Mesh l मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज परिवार और नजदीकी लोगों की सलाह को महत्व देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामान्य प्रगति होगी लेकिन जल्दबाजी में लिए गए निर्णय या जोखिम भरे कदम नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य में नरमी बनी रह सकती है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Vrishabh l वृषभ राशि
इस दिन परिवार का सहयोग आपको मानसिक स्थिरता देगा। जीवनसाथी के साथ समय सुखद रहेगा। मित्रों से सहायता और लाभ के योग बन रहे हैं। तनाव और थकान से बचें।
भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है क्योंकि छोटी बातें क्रोध का कारण बन सकती है
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नीला
उपाय: गरीबों को हरी सब्जी दान करें
Mithun l मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज परिवार के मामलों में सभी की राय सुनना और धैर्य से काम लेंना चाहिए। नई योजनाओं को लागू करने का समय अनुकूल है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आय स्थिर रहेगी।नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रगति के अवसर बन रहे हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें।
Kark l कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है।
कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अनजान लोगों से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: गरीबों को अन्न का दान करें।
Singh l सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों में आज अचानक खर्चों में वृद्धि की संभावना है। यात्रा के अवसर बन सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। करियर में स्थिरता आएगी। आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ें। आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
Kanya l कन्या राशि
आज धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम, और संतान पक्ष से संबंधित मामलों में सकारात्मकता बनी रहेगी। नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: संतरा
उपाय: चंद्रमा को जल अर्पित करें।
Tula l तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक है। जीवनसाथी के व्यवहार से कुछ असहजता हो सकती है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभालें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए प्रगति के अवसर हैं। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन की संभावना है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: सूर्य मंत्र का जाप करें
Vrishchik l वृश्चिक राशि
आज का दिन शुभ और स्थिर रहेगा। लेखन व मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह दिन विशेष रूप से अनुकूल है। आप अपनी उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर नींद की कमी से बचें। परिवार के साथ समय सुखद रहेगा। आज के दिन सकारात्मक दृष्टिकोण आपको आगे ले जाएगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: विष्णु जी की पूजा करें।
Dhanu l धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है। भावनाओं में बहकर लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ कमी रह सकती है, इसलिए महत्वपूर्ण फैसले टालना बेहतर होगा। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। दिन का समय शुभ रहने वाला है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: माता काली की पूजा करें।
MaKar l मकर राशि
मकर राशि के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। कार्यों को समय पर पूरा करने से लाभ होगा। किसी प्रकार की गलतफहमियां हो सकती हैं। आज आपका मनोबल ऊंचा रहेग और प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: काला
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
Kumbh l कुंभ राशि
आज अनावश्यक विवादों और झगड़ों से बचें। करियर से संबंधित समस्याएं हल होने की संभावना है। बड़े निवेश को टालना बेहतर होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। यात्रा लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल वस्त्र का दान करें।
Meen l मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। शारीरिक गतिविधियों में प्रगति के लिए यह दिन अनुकूल है। दूसरों के साथ उलझन से बचें और हर कार्य को सावधानीपूर्वक करें। आज वरिष्ठों के सहयोग से कार्यों में सरलता आएगी।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: शनि देव को तेल दान करें।
Tags
-
Home
-
Menu
