Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 26 November 2025: आज नए लोगों से मुलाकात, दिलाएगी आपको आर्थिक सफलता, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 November 2025: आज का गोचर कुछ राशियों के पारिवारिक संबंध और प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आएगा। खास तौर पर सिंह, तुला और मीन राशियों के लिए विवाह या व्यापार में तरक्की होने के प्रबल योग बन रहे हैं।जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 November 2025: आज नए लोगों से मुलाकात, दिलाएगी आपको आर्थिक सफलता, जानिए आज का राशिफल
X
By Chirag Sahu

Aaj Ka Rashifal 26 November 2025: आज का गोचर कुछ राशियों के पारिवारिक संबंध और प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आएगा। खास तौर पर सिंह, तुला और मीन राशियों के लिए विवाह या व्यापार में तरक्की होने के प्रबल योग बन रहे हैं। आज किसी भी तरह के बड़े निवेश या शेयर बाज़ार से पूरी तरह दूर रहना चाहिए अन्यथा भारी नुकसान की सम्भावना है। आज नए लोगों का साथ मिलने से आप काफी खुश रहेंगे। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल।

Aaj ka Mesh Rashifal - मेष

मेष राशि के लोगों को आज का दिन तनावों से मुक्ति दिलाने वाला है। कार्य स्थल पर अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। खुद से संबंधित जरूरी बातें परिवार और करीबियों से साझा की जा सकती है।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: नीला

उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

Aaj ka Vrishabh Rashifal - वृषभ

वृषभ राशि के रिश्तों में कुछ कड़वाहट या गलतफहमी हो सकती है, जिसे आज सुलझाया जा सकता है। इस दिन पार्टनर या घर के किसी सदस्य की बात दिल पर लग सकती है परन्तु इस पर गुस्सा करना आपके लिए ही हानिकारक होगा, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: काला

उपाय: आज कुत्तों को रोटी खिलाएं।

Aaj ka Mithun Rashifal - मिथुन

आज के दिन आपके राशि में चंद्रमा की स्थिति बदलेगी और माहौल काफी अशांत हो सकता है। आज किसी से झगड़ा करने के बजाय मौन रहना ही बेहतर है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी फायदेमंद रहेगा।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: हरा

उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।

Aaj ka Kark Rashifal - कर्क

आज आपका दिन बेहद रोमांटिक और सुखमय रहेगा। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बनाना जरूरी है। पुराने दोस्तो से अचानक मिलने पर मन काफी प्रसन्न रहेगा। पिता का साथ आज हर क्षेत्र में मिलने वाला है, जो आपके लिए काफी सौभाग्य की बात है।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Aaj ka Singh Rashifal - सिंह

आज आपकी मीठी वाणी लोगों को अत्यंत सम्मोहित कर देगी। दोस्तों के साथ पार्टी या घूमने का प्लान बना सकते है। आज सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट वायरल होने की सम्भावना है, जिससे आप काफी फेमस हो जाएंगे

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लाल

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

Aaj ka Kanya Rashifal - कन्या

आज किसी बात को लेकर मन में बेचैनी बनी रहेगी। ऑफिस में किसी महिला की छोटी-सी बात भी दिल को चुभ सकती है, इसलिए शांत रहें और बातचीत कम करें। मन को शांत रखने के लिए ध्यान किया जा सकता है।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: विष्णु जी की पूजा करें।

Aaj ka Tula Rashifal - तुला

आज का दिन शुभ परिणाम देने वाला है। आपके लिए विवाह के योग सबसे मज़बूत बने हुए हैं, अगर रिश्ता चल रहा है तो बात पक्की हो सकती है। लम्बे समय से अटकी कोई योजना पूरी होगी जिससे मन को सुकून मिलेगा।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: संतरा

उपाय: कुबेर देवता की पूजा करें।

Aaj ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक

आज वृश्चिक राशि के जातकों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेखन और नृत्य जैसे क्रिएटिव कार्यों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, इसलिए खुद पर दबाव न डालें। अपने प्रिय लोगों के साथ जुड़कर रहने की कोशिश करें।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: गोल्डन

उपाय: कोई सुनहरी चीज पास रखें।

Aaj ka Dhanu Rashifal - धनु

आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ताज़े और दिलचस्प अवसर ला सकता हैं, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें। बच्चों के हर पहलू का ध्यानपूर्वक मूल्यांकन करना बेहतर रहेगा। आज परिवार और मित्रों के साथ गुज़ारा गया समय काफी मूल्यवान है।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: सिल्वर

उपाय: ॐ मंत्र का पाठ करें।

Aaj ka Makar Rashifal - मकर

आज के दिन आपको आर्थिक मामलों में संयम बरतने और अनावश्यक ख़र्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। स्वास्थ्य के लिए हल्की-फुल्की व्यायाम या स्ट्रेचिंग की जा सकती है। सरल दिनचर्या अपनाना आपको नए ऊर्जा से भर देगा।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: शिवलिंग में जल चढ़ाएं

Aaj ka Kumbh Rashifal - कुंभ

आज के दिन आपका व्यक्तित्व काफी आकर्षक दिखने वाला है। कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी को तारीफ जरूर मिलेगी साथ ही प्रमोशन या वेतनवृद्धि के भी संकेत है। पैसों के लेनदेन में आज सतर्कता बेहद जरूरी है।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: लाल

उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें।

Aaj ka Meen Rashifal - मीन

आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। छात्र जीवन में आज किसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं साथ ही अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए अपनी देखभाल ज़रूरी है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: गेरुवा

उपाय: गायों को हरी घास खिलाएं।

Next Story