Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 25 November 2025: सप्ताह के दूसरे दिन ये 4 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 November 2025: आज मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की विशेष अनुकंपा सभी राशियों पर बरस रही है। चंद्रमा आज कर्क राशि में गोचर कर रहा है, जिससे भाग्य काफी प्रबल रहेगा और रिश्तों में गहराई आएगी। जानिए आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 25 November 2025: सप्ताह के दूसरे दिन ये 4 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, जानिए आज का राशिफल
X
By Chirag Sahu

Aaj Ka Rashifal 25 November 2025: आज मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की विशेष अनुकंपा सभी राशियों पर बरस रही है। चंद्रमा आज कर्क राशि में गोचर कर रहा है, जिससे भाग्य काफी प्रबल रहेगा और रिश्तों में गहराई आएगी। मंगल ग्रह की यह स्थिति अधिकांश लोगों को मानसिक शांति और पारिवारिक सुख का सुंदर अवसर प्रदान कर रही है। एक राशि को आज थोड़ी अधिक सतर्कता बरतनी होगी, आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

Aaj ka Mesh Rashifal - मेष

मेष राशि के जातकों में आज अद्भुत शारीरिक ऊर्जा का संचार होगा। जो काम महीनों से रुके हुए थे उन्हें पूरा करने का साहस आपको मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ जनों का सहयोग अवश्य मिलेगा। शाम को कोई शुभ समाचार या सरप्राइज की संभावना है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: काला

उपाय: सूर्य को अर्घ्य दे

Aaj ka Vrishabh Rashifal - वृषभ

वृषभ राशि के लोगों में आज पत्नी के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ता नई ताजगी के साथ आगे बढ़ेगा। धैर्य ही आज आपका सबसे बड़ा हथियार है। जल्दबाजी या जिद में लिया गया कोई फैसला आपके लिए हानिकारक होगा।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: नीला

उपाय: आज गरीबों को रोटी खिलाएं।

Aaj ka Mithun Rashifal - मिथुन

मिथुन राशि के जातकों को पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात संभव है,जो आपके काफी काम आने वाले है। पैसे को लेकर आज कोई बड़ा लेनदेन न करे। आज आपकी बातों में एक कोमलता होगी जिससे लोग आपकी ही बात सुनेंगे।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: पीला

उपाय: सूर्य देव को प्रणाम करें।

Aaj ka Kark Rashifal - कर्क

आज के दिन आप काफी मजाक के मूड में रहेंगे। लोग आपके हंसाने के तरीके से काफी प्रभावित होने वाले हैं। मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ आज यात्रा करना, आपको काफी खुशी देगा।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: नारंगी

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

Aaj ka Singh Rashifal - सिंह

आज के दिन छात्रा जीवन में नई जानकारी या कोई नया कोर्स जॉइन करने का मन बन सकता है। परिवार की सहमति से आज कार्य करना सही रहेगा। आज मां या किसी महिला का विशेष स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: सफेद

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Aaj ka Kanya Rashifal - कन्या

आज के दिन घर–परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पुराने रिश्तेदार से अचानक मुलाकात होगी,जो आपके मन को सुकून दे सकता है। अपनी भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। अध्यात्म में मन लगाने पर दिन अच्छा रहेगा।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: लाल

उपाय: मंगलनाथ की पूजा करें।

Aaj ka Tula Rashifal - तुला

आज आपका आत्मविश्वास इतना रहेगा कि बड़ी से बड़ी मुश्किल भी छोटी लगेगी। कार्यक्षेत्र में पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलने वाली है। प्रेम संबंधों को भी समय देना आवश्यक है साथ ही अपने लिए भी वक्त निकालना जरूरी है।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: लक्ष्मी जी को दूर्वा अर्पित करें।

Aaj ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक

आज के दिन आपके अधूरे प्रोजेक्ट पूरे होने के योग हैं। परिवार के साथ शाम को पार्टी या घूमने का प्लान बनेगा। सेहत को लेकर उतार चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए सावधानी जरूरी है। आज कोई नई किताब लिखने या कोर्स शुरू करने के लिए उत्तम दिन है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: आज के दिन व्रत रखे।

Aaj ka Dhanu Rashifal - धनु

आज के दिन आपकी सुंदरता अलग ही लेवल पर रहेगी और लोगों आपको तारीफ भी मिलेगा।सेहत को लेकर चिंता न करें, लेकिन बाहर का तला-भुना खाना अवॉइड करना सही रहेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट या लंबी बातचीत हो सकती है।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: गायत्री मंत्र का पाठ करें।

Aaj ka Makar Rashifal - मकर

आज के दिन आपको बच्चों व पत्नी के नए कपड़े, ज्वेलरी या घर की सजावट का शौक पूरा करना होगा, इसलिए अपना बजट बनाकर चले। बिजनेस में नए क्लाइंट या पार्टनरशिप के प्रस्ताव आ सकते है जिस पर विचार किया जा सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: जमुनी

उपाय: शिवलिंग के सामने दिया जलाएं।

Aaj ka Kumbh Rashifal - कुंभ

आज के दिन पुराने झगड़े या गलतफहमियां हमेशा के लिए खत्म हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र के इन्वेस्टिगेशन या गुप्त कार्यों में सफलता मिलेगी। बच्चों से शाम को कोई खुशखबरी मिलने की पूरी संभावना हैं।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: नारंगी

उपाय: शनि देव को तेल चढ़ाएं।

Aaj ka Meen Rashifal - मीन

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जिसके कारण बॉस से अनबन हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी कागजी काम न करें। संभवतः शाम तक यह स्थिति सामान्य हो जाएगी।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: भगवा

उपाय: गरीबों में आटे का दान करें।

Next Story