Aaj ka rashifal 24 july 2025: आर्थिक, प्रेम और स्वास्थ्य में कौन रहेगा भाग्यशाली, जानिए मेष से मीन तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार

Aaj ka rashifal 24 july 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 24 जुलाई 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली तो कुछ के लिए सतर्कता का संकेत देने वाला रहेगा। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति से यह तय होता है कि किस राशि के जातकों को कौन से कार्यों में सफलता मिलेगी और कहां उन्हें संभलकर चलना होगा। नीचे पढ़ें, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि – Aries Horoscope
गुरुवार का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर पदोन्नति के संकेत हैं और निवेश से लाभ होगा। परिवारिक स्तर पर विचारों में असहमति रह सकती है। दोस्तों के साथ यात्रा के योग हैं और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि – Taurus Horoscope
वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं और परिवार में आनंददायक वातावरण बना रहेगा। यात्रा के अवसर मिलेंगे। अविवाहित महिलाओं को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। संबंधों में भावनात्मक समझ बनाए रखें और साथी के साथ ईमानदारी से व्यवहार करें।
मिथुन राशि – Gemini Horoscope
नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आय के अतिरिक्त स्रोत खुल सकते हैं। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं या पारिवारिक आयोजन की योजना बनेगी। वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा और पुराने रिश्ते में नई ऊर्जा का संचार होगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।
कर्क राशि – Cancer Horoscope
पारिवारिक शांति बनी रहेगी और पुरानी प्रॉपर्टी से लाभ संभव है। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। लंबी यात्रा का योग है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों की किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। संबंधों में समझदारी और तालमेल की आवश्यकता है।
सिंह राशि – Leo Horoscope
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और स्टॉक मार्केट या संपत्ति में निवेश से लाभ होगा। प्रोफेशनल लाइफ में प्रगति के संकेत हैं। परिवार के साथ किसी आयोजन में भाग लेंगे। भावनात्मक जीवन में स्थिरता रहेगी और अविवाहित जातकों को नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें।
कन्या राशि – Virgo Horoscope
अटका हुआ धन प्राप्त होगा और करियर में उन्नति के योग हैं। वरिष्ठों की सलाह से लाभ मिलेगा और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। संपत्ति विवादों का समाधान होगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
तुला राशि – Libra Horoscope
दिन मिश्रित रहेगा, मन में असमंजस बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में संतुलन बना रहेगा लेकिन रिश्तों में तनाव की संभावना है। पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यात्रा की योजना बनेगी और धार्मिक स्थलों पर जाने का अवसर मिलेगा। संपत्ति मामलों में मित्रों से मदद मिलेगी। संबंधों को सुधारने का प्रयास करें।
वृश्चिक राशि – Scorpio Horoscope
व्यवसाय में सफलता और रुके कार्यों की पूर्णता के योग हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नया घर खरीदने या लोन मिलने की संभावना है। शैक्षणिक क्षेत्र में उपलब्धियां मिलेंगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं और रिश्तों को मजबूती दें।
धनु राशि – Sagittarius Horoscope
निवेश के अवसरों से लाभ मिलेगा और करियर में उन्नति होगी। घर में धार्मिक आयोजन संभव है। नई संपत्ति खरीदने का योग है। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और सच्चे जीवनसाथी की तलाश पूरी हो सकती है। व्यस्तता के बावजूद ऊर्जा बनी रहेगी। छात्र वर्ग को परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
मकर राशि – Capricorn Horoscope
आय के कई स्रोत खुलेंगे और नई रणनीति से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। निवेश के फैसले सोच-समझ कर लें। शैक्षणिक क्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। सेहत के लिए योग और मेडिटेशन आवश्यक है। नए संबंध बन सकते हैं और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
कुंभ राशि – Aquarius Horoscope
पुराने निवेश से लाभ मिलेगा और नए निवेश के विकल्प सामने आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नई डील साइन करने से पहले दस्तावेजों को पढ़ना जरूरी है। पारिवारिक सहयोग से नई आय के साधन मिलेंगे। जीवन में जोश और सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है।
मीन राशि – Pisces Horoscope
सकारात्मक सोच और ऊर्जा का संचार होगा। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के निर्णय में सतर्क रहें। छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और संबंधों में प्यार की प्रगाढ़ता आएगी।

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]
Tags
-
Home
-
Menu
