Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka rashifal 23 September 2025: आज आपकी मेहनत बदलेगी भाग्य की दिशा; साथ ही सतर्कता भी है जरूरी। जानिए आज का राशिफल

Aaj ka rashifal 23 September 2025: यह दिन शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ विशेष महत्व रखता है। ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव सभी राशियों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। मंगल की ऊर्जा और चंद्रमा की स्थिति कुछ राशियों में उत्साह बढ़ाएगी, जबकि अन्य के लिए संतुलन और धैर्य की आवश्यकता होगी।

Aaj Ka Rashifal
X
By Chirag Sahu

Aaj ka rashifal 23 September 2025: यह दिन शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ विशेष महत्व रखता है। ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव सभी राशियों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। मंगल की ऊर्जा और चंद्रमा की स्थिति कुछ राशियों में उत्साह बढ़ाएगी, जबकि अन्य के लिए संतुलन और धैर्य की आवश्यकता होगी। यह राशिफल आध्यात्मिक दृष्टिकोण को गहराई से बताता है। प्रत्येक राशि के लिए शुभ अंक और उपाय दिए गए हैं। जानिए आज का राशिफल।

Aries (मेष)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। मंगल का प्रभाव आपको साहस देगा। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियाँ आएंगी। नेतृत्व क्षमता से सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग आज नए को योजनाएँ लागू करेंगे। आज धन की प्राप्ति होगी परंतु अनावश्यक खर्चों से बचना होगा।

स्वास्थ्य में सिरदर्द की आशंका है।

शुभ अंक: 9

उपाय: हनुमान चालीसा पाठ करें।

Taurus (वृषभ)

वृषभ राशि वालों के लिए दिन संतुलन का है। शुक्र का प्रभाव सामंजस्य बनाएगा। नौकरी में स्थिरता रहेगी, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। व्यापार में छोटे लाभ होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है किसी भी प्रकार के जोखिम भरे निवेश आज टाले जा सकते हैं। परिवार के साथ मधुर समय बिताने का मौका मिलेगा। आज भोजन हल्का करें।

शुभ अंक: 6

उपाय: सफेद कपड़ा दान करें।

Gemini (मिथुन)

मिथुन राशि वालों की बौद्धिक क्षमता चमकेगी। आज आपकी रचनात्मकता बुद्धि काफी कारगर रहेगी। कार्य क्षेत्र में नए विचार लागू करने का मौका मिलेगा और नौकरी पैसा लोगों को आज धन लाभ केयोग हैं। दोस्तों पर खर्च सीमित करें। प्रेम में उत्साह बढ़ेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग करें। शुभ अंक: 5

उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएँ।

Cancer (कर्क)

कर्क राशि वालों को भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपका स्वभाव काफी संवेदनशील रहेगा। आज का समय काफी सुख पूर्वक बीतने वाला है। शाम के वक्त किसी मनोरंजन में लिप्त रह सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी बाधाएँ आएंगी, धैर्य रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा, ठंडी चीजों से परहेज करें।

शुभ अंक: 2

उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें।

Leo (सिंह)

सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। आज राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आपको शरीर में काफी स्फूर्ति और ताकत का संचार महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन की संभावना बनेगी। व्यापारियों को बड़े सौदे मिल सकते हैं। प्रेम में उत्साह रहेगा। स्वास्थ्य पर अवश्य ध्यान दें क्योंकि जोड़ों में दर्द संभव है।

शुभ अंक: 1

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

Virgo (कन्या)

कन्या राशि वाले आज अपना समय लाभकारी रूप से बिताएंगे। पुराने रुके काम बन सकते हैं और करियर में प्रगति के संकेत हैं। सामाजिक जुड़ाव और नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। किसी परिचित के माध्यम से अवसर आ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर मानसिक थकान से बचने के लिए ब्रेक जरूर लें। प्रेम या साझेदारी में सकारात्मकता रहेगी। नए प्रस्तावों को खुले मन से देखें या शर्तों को स्पष्ट कर लें।

शुभ अंक: 4

उपाय: गायों को भोजन कराए

Libra (तुला)

आज का दिन तुला राशि के लिए सक्रियता और अचानक सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। कार्यभार बढ़ेगा पर उसी के साथ नए अवसर भी सामने आयेंगे। किसी अप्रत्याशित स्रोत से वित्तीय लाभ की संभावना है। निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें; तात्कालिक उत्साह में बड़ा जोखिम न लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर छोटे-मोटे चोट-चपेट या थकान से बचने के लिए आराम और संतुलित आहार जरूरी है।

शुभ अंक: 7

उपाय: शुक्र को सफेद फूल चढ़ाएँ।

Scorpio (वृश्चिक)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन गहन रहेगा। ईर्ष्या से बचाना आज जरूरी है। प्रेम में विश्वास बनाए रखें। आज आपकी मेहनत विशिष्ट लक्ष्य पर पहुंचेगी।पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। पेशेवर मामलों में छोटे विलंब हो सकते हैं, इसलिए योजनाओं में लचीलापन रखें। निकट संबंधों में छोटे-छोटे झमेलों को बातचीत से सुलझाएँ।

शुभ अंक: 8

उपाय: मंगल को लाल चंदन अर्पित करें।

Sagittarius (धनु)

धनु राशि वालों के लिए नई संभावनाओं का दिन है।आज यात्रा शुभ रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित सलाह में लीवर का ध्यान रखें। धैर्य और समझदारी से काम करें। दिन मिश्रित रहेगा‌, कई नए प्रयास फले-फूले जा सकते हैं और कुछ योजनाएँ विलंबित हो सकती हैं। घर में मेहमान-नवाज़ी और सुखद माहौल बन सकता है।

शुभ अंक: 4

उपाय: गुरु को पीली वस्तु दान करें।

Capricorn (मकर)

मकर राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा। करियर में विशेष प्रगति आज संभव है। प्रेम में स्थिरता बनी रहेगी। नए संपर्क लाभ दे सकते हैं किन्तु भरोसा करने से पूर्व व्यक्ति को परख लें। कार्यक्षेत्र में साझेदारी हों तो शर्तें स्पष्ट रहें। स्वास्थ्य सामान्य है पर मानसिक संतुलन बनाए रखें। आज बच्चों से संबंधित खुशखबरी आपको मिल सकती है।

शुभ अंक: 10

उपाय: शनि को तेल दान करें।

Aquarius (कुंभ)

कुंभ राशि वालों का सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा। आज आपके मन में नए विचार उमड़ सकते हैं। धन में वृद्धि होगी और प्रेम जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। समाज में विशेष सम्मान मिलने की संभावना है। दोपहर के समय मन काफी परेशान रह सकता है इसलिए तनाव न ले।

शुभ अंक: 11

उपाय: शनि को काले तिल दान करें।

Pisces (मीन)

मीन राशि के लोगों को आज पारिवारिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काफी टाइम से नाराज चल रहा है सदस्यों को आज मनाने का सही समय है। मन शांत रखें। आज व्यवसाय में आर्थिक लाभ के योग हैं। आज किसी अनजान व्यक्ति की सहायता आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगी।

शुभ अंक: 12

उपाय: गुरु को पीले वस्त्र दान करें।

Next Story