Aaj Ka Rashifal 23 November 2025: आज इन 3 राशि को मिलेगा करियर में लाभ, उधारी लेन–देन से आज रहे दूर। जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 23 November 2025: 23 नवंबर का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार कई तरह की संभावनाओं को लेकर आ रहा है। यह विशेष दिन कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है जबकि कुछ को अपने कदम संभालकर रखने होंगे। कुंभ और मीन के करियर व रिश्तों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 November 2025: 23 नवंबर का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार कई तरह की संभावनाओं को लेकर आ रहा है। यह विशेष दिन कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है जबकि कुछ को अपने कदम संभालकर रखने होंगे। कुंभ और मीन के करियर व रिश्तों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सिंह के जातक अपनी मेहनत और पॉजिटिव सोच की बदौलत आगे बढ़ेंगे, वहीं तीन राशियों को खासतौर पर सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि छोटी-सी गलती भी बड़ा असर छोड़ सकती है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।
Aaj ka Mesh Rashifal - मेष
मेष राशि वालो के लिए आज का दिन काफी उन्नतिदायक रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से पार्टनरशिप से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। बच्चों के लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज लिए जा सकते है। आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव, आपके शरीर को थका सकता है, इसलिए रुक रुककर कार्य करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: तुलसी जी पर जल अर्पित करें।
Aaj ka Vrishabh Rashifal - वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लाने वाला है। आपके पुराने तकनीकी ज्ञान से आज काफी फायदा होगा और विदेश से जुड़े काम या प्रोजेक्ट आपको लाभ प्रदान करेंगे। आज आपकी सारी मनोकामना पूरी हो सकती है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: काला
उपाय: अनाथ बच्चों को भोजन कराए।
Aaj ka Mithun Rashifal - मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को आज आपके पुराने निवेशों से विशेष धन लाभ की प्राप्ति होगी। इस दिन आपके पुराने अधूरे काम सम्पन्न हो सकते है। कोई नया मौका या अवसर प्राप्त होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हरा
उपाय: सूर्य देव को प्रणाम करें।
Aaj ka Kark Rashifal - कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और जीवन में संतुलन लेकर आएगा। केवल अपने काम पर ध्यान दें और किसी विवाद या अनैतिक गतिविधि से दूरी बनाए रखें। आज घर के बड़े सदस्य अपने अनुभव से आपको सही दिशा दिखाएंगे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
Aaj ka Singh Rashifal - सिंह
आज के दिन संतान की ओर से कोई सुखद खबर मिल सकती है, जिससे घर का माहौल उत्साह से भरा रहेगा। पड़ोसियों से आज बचकर रहना जरूरी है क्योंकि इन्हें आपकी कुछ आंतरिक जानकारी प्राप्त हो सकती है, परंतु चिंता न करें माहौल आपके पक्ष में ही रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: गीता का पाठ करें।
Aaj ka Kanya Rashifal - कन्या
कन्या राशि वालों के लिए यह दिन काफी नयापन लाएगा। साथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में गर्माहट आएगी। कार्यस्थल पर कुछ बदलाव हो सकते हैं लेकिन वे आपके लिए लाभकारी रहेंगे। आज मेडिकल या हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए धन लाभ के अवसर बन रहे हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: वस्त्र दान करें।
Aaj ka Tula Rashifal - तुला
आज के दिन परिवार में आपकी राय को महत्व दिया जाएगा। मित्रों के सहयोग से आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आज वाणी पर नियंत्रण रखें और झूठ बोलने से बचें। आज घर में पेड़ पौधे लगाना आपको काफी सुकून देगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: संतरा
उपाय: गणेश जी को मोदक अर्पित करें।
Aaj ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन प्रगति का है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कुछ अहम कदम उठा सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। किसी वरिष्ठ की सलाह आपके लिए बेहद लाभदायक रहने वाली है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें।
Aaj ka Dhanu Rashifal - धनु
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन राहत देने वाला है।पढ़ाई और कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़े छात्रों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। परिवार में लंबे समय से चल रहे विवाद समाप्त होंगे और माहौल शांत रहेगा। पुराने अधूरे काम पूरे होने से आपको शांति मिलेगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: गायत्री मंत्र का पाठ करें।
Aaj ka Makar Rashifal - मकर
आज के दिन कुछ नए मौके आपके सामने आएंगे जिनसे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और कार्यों में किसी भी तरह की जल्दबाज़ी से बचें। आज अपने काम की रणनीति और मार्केटिंग पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: घी के दिए जलाएं।
Aaj ka Kumbh Rashifal - कुंभ
इस दिन आपकी सोच-समझकर बनाई गई योजनाएँ आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता देंगी। करियर से रिलेटेड दिमाग में चल रहे कई सवालों के जवाब मिलेंगे और भ्रम खत्म होगा। आर्थिक रूप से खर्च बढ़ने पर थोड़ी चिंता हो सकती है। आज कार्यों को अधूरा न छोड़े।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: गरीबों को फल का दान करें।
Aaj ka Meen Rashifal - मीन
मीन राशि वालों को आज अपनी दिनचर्या में बदलाव जरूर करना चाहिए। सुबह के समय को व्यायाम और ध्यान में लगाएं। पैतृक संपत्ति के विवादित मामले आज सुलझ सकते है। पारिवारिक मेल मिलाप करते रहना चाहिए इससे प्रेम बना रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भगवा
उपाय: शिव जी को दूर्वा अर्पित करें।
