Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Rashifal 23 July 2025: सावन शिवरात्रि पर मिलेगी विशेष कृपा, जानें कौन सी राशि होगी लाभ में और किन्हें रहना होगा सतर्क, जानिए आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 23 July 2025: सावन शिवरात्रि का शुभ संयोग कई राशियों के लिए विशेष फलदायी रहेगा। मेष राशि वालों की यात्रा सफल रहेगी, जबकि मिथुन जातकों को पदोन्नति के योग बनेंगे। कर्क राशि को नए वस्त्र और आभूषण प्राप्त हो सकते हैं।

Aaj ka Rashifal 23 July 2025: सावन शिवरात्रि पर मिलेगी विशेष कृपा, जानें कौन सी राशि होगी लाभ में और किन्हें रहना होगा सतर्क, जानिए आज का राशिफल।
X
By Ragib Asim

Aaj ka Rashifal 23 July 2025: सावन शिवरात्रि का शुभ संयोग कई राशियों के लिए विशेष फलदायी रहेगा। मेष राशि वालों की यात्रा सफल रहेगी, जबकि मिथुन जातकों को पदोन्नति के योग बनेंगे। कर्क राशि को नए वस्त्र और आभूषण प्राप्त हो सकते हैं। सिंह, कन्या और धनु को व्यापार में लाभ मिलेगा और मीन राशि के लोगों को कर्मक्षेत्र में यश की प्राप्ति संभव है। सावन शिवरात्रि पर मिलेगा शिव का आशीर्वाद, जानिए आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए-

मेष राशि (Aries Horoscope)

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन सकारात्मक रहेगा। करियर से जुड़ी योजनाओं में प्रगति दिखेगी और कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा फलदायक साबित होगी। हालांकि पारिवारिक मामलों में संयम से काम लें और कटु वचनों से बचें, अन्यथा तनाव उत्पन्न हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है और मानसिक संतुलन बेहतर बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। आप अपनी बात खुलकर कहने में सफल रहेंगे। हालांकि प्रेम जीवन में थोड़ी असहमति हो सकती है और पारिवारिक मतभेद संभव हैं। धन खर्च सोच-समझकर करें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए कल का दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा है। नौकरी में पद और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर आपकी छवि सुदृढ़ होगी और समाज में सम्मान प्राप्त होगा। सराफा या रत्नों के व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह दिन व्यवसायिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा। प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी और साझेदारी में नए अनुबंध बन सकते हैं। हालांकि घर में किसी समस्या को लेकर चिंता रह सकती है। आपको किसी खास अवसर पर नए वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

सिंह राशि वालों के लिए दिन लाभकारी है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा और नई संभावनाएं जन्म लेंगी। वैवाहिक प्रस्तावों को लेकर मन में उत्साह रहेगा। कार्यशैली में बदलाव करने से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मायनों में व्यस्त रहेगा। कार्यस्थल पर आपके विचारों से लोग प्रभावित होंगे और अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में आकस्मिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन आय की तुलना में व्यय अधिक हो सकता है। मित्रों से सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है।

तुला राशि (Libra Horoscope)

तुला राशि के लिए दिन थोड़ी सावधानी की मांग करता है। किसी विशेष कार्य में मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन आपके निर्णयों को लेकर परिवार में असंतोष रह सकता है। मन में उत्साह की कमी महसूस होगी और घरेलू सजावट में समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पारिवारिक और कार्यक्षेत्र दोनों जगह तनाव रह सकता है। कर्मचारियों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा लेकिन खर्चों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। सामाजिक कार्यों में अत्यधिक रुचि लेने से बचें, अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

धनु राशि वालों के लिए दिन व्यापारिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। आपकी सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी और कठिनाइयों का समाधान संभव होगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। आर्थिक लाभ संभव है, हालांकि मानसिक अस्थिरता बढ़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

मकर राशि के लिए दिन उत्साहजनक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा लेकिन शासकीय कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपके प्रभावशाली संबंधों से कार्य पूरे होंगे। दूसरों की आलोचना से बचें और पारिवारिक मामलों में संयम बरतें। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

कुंभ राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। विवाह संबंधी वार्ताएं सफल हो सकती हैं। मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लंबे समय बाद स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। पुराने संपर्कों से लाभ मिलेगा और वस्त्र अथवा आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। खानपान में अनियमितता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक मामलों में किसी से मतभेद हो सकता है, इसलिए शांतिपूर्वक व्यवहार करें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story