Begin typing your search above and press return to search.

Aaj 23 January 2023 Ka Rashifal: इन राशि वालोँ को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना, इन्हें कारोबार में मिलेगा अच्छा लाभ...

Aaj 23 January 2023 Ka Rashifal

Aaj 23 January 2023 Ka Rashifal: इन राशि वालोँ को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना, इन्हें कारोबार में मिलेगा अच्छा लाभ...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 23 january 2023 ka rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

Aaj Ka Panchang 23 January 2023-: आज का पंचांग- 23 जनवरी 2023 का पंचांग

  • तिथि-द्वितीया 06:43 PM तक उसके बाद तृतीया
  • आज का नक्षत्र-धनिष्ठा 12:26 AM, Jan 24 तक
  • आज का करण- कौलव और तैतिल
  • आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • आज का योग-व्यातीपात
  • आज का वार-सोमवार
  • चन्द्रमा- मकर राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज अच्छा रहेगा। शारीरिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा। व्यवसाय में आपको यश की प्राप्ति होगी। आपके कार्य की सराहना होगी और ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक से कर पाएंगे। किसी भी प्रकार के मानसिक भार से मुक्त भी हो सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा तथा पत्नी तथा पुत्र से भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग – 9, लाल

आज का मंत्र- आज सूर्य नमस्कार और सूर्य को जल चढ़ाएं।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा और लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में यश-कीर्ति मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- सुंदरकांड का पाठ करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले जातक आज किसी के भी साथ धन से सम्बंधित लेन देन न करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचें। मन एकाग्र करने का प्रयास करें। खर्च पर संयम रखना होगा। अपनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। दोपहर के बाद जातक के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे। दोस्तो से उपहार आदि मिलेंगे। परिवार से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। आध्यात्मिक काम में भी धन लगा रहेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र – आज गौ सेवा करें लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में खर्च भी होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का माहौल खराब न हो, इसका ध्यान रखें। परिवार के साथ तालमेल दोपहर बाद बैठ जाएगा। दोस्तों से हुई मुलाकात को खुशी देगी। आज भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज कुत्ते की सेवा करें और रोटी खिलाये।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक सामान्य रहेगा। ऑफिस में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन चिंतित रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव होगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल होगा, वरना परेशानी का कारण बनेंगे। वाणी पर संयम रखें। धन-व्यय से संभलकर रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- आज लड्डू का भोग लगाए और गुरु की सेवा करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। परिवारजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा होगी, जिसका निराकरण सोचने में सफल रहेंगे। मित्रों के साथ घनिष्टता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय होंगे। आज भाग्यवृद्धि का योग है, परंतु मध्याह्न के बाद कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर करें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - आज चना का दान करें और सूर्य की पूजा से लाभ मिलेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज मिला-जुला रहेगा। अपना जिद्दी रवैया छोडऩा होगा, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्च होगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मध्याह्न के पश्चात विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। नए काम की शुरुआत न करें। बौद्धिक एवं तार्किक कार्य करें। पेट सम्बंधित बीमारियों से सावधान रहें। यात्रा-प्रवास टालें।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज मक्के का दान करें और गरीबों को भोजन खिलायें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक आज अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य सफल होंगे। लेखनकार्य और सृजनात्मक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का विचार भी कर सकते हैं। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज लोहा और तेल का दान करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए आज शुभ फलदायी रहेगी। कार्यक्षेत्र में ध्यान देने और परिश्रम से सभी कार्य सफल होंगे। काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। भावना के प्रवाह में अधिक न बह जाएं, इसका ध्यान रखें। परिजनों के साथ समय बितायेंगे। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा।

आज का शुभ रंग-हरा

आज का मंत्र- आज गेहूं और गुड़ का दान करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी और परिजनों के साथ यात्रा पर जाना होगा। मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे, परंतु दोपहर के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप थक जाएंगे। क्रोध की अधिकता से आप उकता जाएंगे, वाणी पर संयम रखने पर परिस्थिति पर नियंत्रण ला सकेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- पीली वस्तु या केले का दान और गुरुभगवान की पूजा करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज सामान्य रहेगा। मन को शांत और खुश रखने के लिए ईश्वर का नाम-स्मरण, आध्यात्मिक पठन की प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। धन व्यय की अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलें। किसी के साथ वाद-विवाद से बचना होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज हरी वस्तुओं का दान और गणेश जी की स्तुति करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। व्यावसायिक स्थल पर भी ऊपरी अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। धन का व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। दोपहर के बाद आपके कार्य में सफलता दृष्टिगोचर होने पर आपका मन भी प्रसन्नता का अनुभव करेगा। व्यापार में भी माहौल अनुकूल रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपका कार्य संपन्न होगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। धन की प्राप्ति होगी।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज गुड़ का दान और हनुमान जी की पूजा करें।

Next Story