Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 21 July 2025: मेष से मीन तक जानें किस राशि पर बरसेगी भगवान की कृपा और किसे रहना होगा अलर्ट, जानिए आज का राशिफल।

Horoscope Today 21 July 2025: सोमवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Aaj Ka Rashifal 21 July 2025: मेष से मीन तक जानें किस राशि पर बरसेगी भगवान की कृपा और किसे रहना होगा अलर्ट, जानिए आज का राशिफल।
X
By Ragib Asim

Horoscope Today 21 July 2025: सोमवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए ध्यान, योग और मानसिक शांति लाने वाला हो सकता है, वहीं मकर राशि के जातकों को सामाजिक क्षेत्र में नई पहचान और मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं आज सभी राशियों का राशिफल-

मेष राशि - Aries Horoscope Today

मेष राशि वालों को आज अपने कौशल और योग्यता को दिखाने का बेहतरीन अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का सराहना हो सकती है। हालांकि, गुस्से पर काबू रखें, क्योंकि अधिक क्रोध आज आपके रिश्तों में खटास ला सकता है। संतान से संबंधित कोई चिंता हो सकती है, जिससे मन थोड़ी देर के लिए व्यथित रहेगा।

वृषभ राशि - Taurus Horoscope Today

आज का दिन वृषभ राशि के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। पुरानी किसी समस्या या मानसिक चिंता से राहत मिलने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। दोपहर के बाद किसी घरेलू मुद्दे को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से स्थिति को संभाल सकते हैं।

मिथुन राशि - Gemini Horoscope Today

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। आपकी संवाद शैली लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में समय प्रबंधन की आवश्यकता होगी, वरना महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं।

कर्क राशि - Cancer Horoscope Today

कर्क राशि के जातकों को आज मिला-जुला परिणाम मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क और बातचीत के अवसर प्राप्त होंगे। घर में किसी अतिथि का अचानक आगमन हो सकता है, जिससे आपकी दिनचर्या थोड़ी प्रभावित होगी।

सिंह राशि - Leo Horoscope Today

सिंह राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक और सफलताओं से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी नीतियां और रणनीतियां प्रभावशाली साबित होंगी। युवा वर्ग को सतर्क रहना होगा क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदेह हो सकता है।

कन्या राशि - Virgo Horoscope Today

कन्या राशि वालों को आज अवसरों का लाभ उठाने का दिन है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। कार्य की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है, फिर भी आपकी कुशलता से काम पूरे होंगे।

तुला राशि - Libra Horoscope Today

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर है। आप अपने टैलेंट से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। जो भी कार्य करें, पूरे उत्साह से करें, सफलता जरूर मिलेगी।

वृश्चिक राशि - Scorpio Horoscope Today

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। किसी रिश्तेदार के कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है, लेकिन बातचीत करते समय सावधानी रखें। आज का दिन कुछ अधूरे मामलों को सुलझाने का है। करियर संबंधी चिंता से राहत मिल सकती है।

धनु राशि - Sagittarius Horoscope Today

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तताओं से भरा हो सकता है। व्यवसाय में नई तकनीकों का प्रयोग फायदेमंद रहेगा। यदि कोई बड़ा निर्णय लेना है, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। कानूनी मामलों में फंसने से बचें।

मकर राशि - Capricorn Horoscope Today

मकर राशि के लिए आज का दिन उन्नति और तरक्की देने वाला रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी से पारदर्शिता बनाए रखें, नहीं तो भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ राशि - Aquarius Horoscope Today

कुंभ राशि वालों का दिन आनंद से भरा रहेगा। घर की सजावट में रुचि लेंगे और परिवार के साथ समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्य की संभावना है।

मीन राशि - Pisces Horoscope Today

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। अगर कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें गति आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और आप अपने कर्तव्यों को अच्छे से निभा पाएंगे। जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story