Begin typing your search above and press return to search.

Aaj 21 January 2023 Ka Rashifal: इन जातकों के जीवन में होगी अजीब घटनाएँ, ये 6 राशियों को होगा आचनक धन लाभ...

Aaj 21 January 2023 Ka Rashifal

Aaj 21 January 2023 Ka Rashifal: इन जातकों के जीवन में होगी अजीब घटनाएँ, ये 6 राशियों को होगा आचनक धन लाभ...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 21 January 2023 Ka Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

Aaj Ka Panchang 21 January 2023-: आज का पंचांग- 21 जनवरी 2023 का पंचांग

  • तिथि-अमावस्या 02:22 AM, Jan 22 तक
  • आज का नक्षत्र-पूर्वाषाढा 09:40 AM तक उसके बाद उत्तराषाढा 06:30 AM, Jan 22 तक
  • आज का करण- चतुष्पद और नाग
  • आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • आज का योग-वज्र
  • आज का वार-शनिवार
  • चन्द्रमा- 02:53 PM तक धनु राशि उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज घर में परिवार के साथ मनमुटाव होगा। आज शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। दोपहर के काम करने में जातक का उत्साह बढेगा। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।

आज का शुभ रंग – 9, लाल

आज का मंत्र- आज सूर्य नमस्कार और सूर्य को जल चढ़ाएं।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन नया काम शुरू करने का दिन शुभ है।आज अधूरे काम पूर्ण होंगे। दोस्तों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना होगी। परिवार और दोस्तों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आय में वृद्धि होने के योग हैं। किसी यात्रा पर जाना हो सकता है।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- सुंदरकांड का पाठ करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले जातक आज अपने जीवन की वर्त्तमान स्थिति का मूल्यांकन करेंगे। अपनी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। आज अपने अन्दर असीमित ऊर्जा अनुभव करेंगे। जिससे जातक के अधूरे काम संतोषजनक ढंग से पूरे हो पायेंगे। कोई नया काम शुरू करने के लिए भी समय उत्तम है। ईश्वर की भक्ति में समय देंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र – आज गौ सेवा करें लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज आपके जीवन में अजीब ही घटनाएँ हो रही हैं ǀ जिससे भी आप मिलते हैं,आपके मन में उसी के लिए कोमल भावनाएं पैदा हो जाती हैं ,विशेषत विपरीत लिंग को आप बहुत आकर्षित करेंगे ǀ साथ ही आप उस काम के बारे में भी जागरूक रहेंगे जो आपको दूसरों के लिए घर और कार्यस्थल पर करना है ǀ

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज कुत्ते की सेवा करें और रोटी खिलाये।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक समाज का विश्वास बढ़ेगा और सम्मान मिलेगा। विनम्र स्वभाव जातक को लाभ दिलाएगा। जातक को हर काम में सफलता हासिल होगी। बाहर निकलने से पहले मास्क जरुर पहनें। किसी के साथ बैठक करने से बचें। आज जातक उत्साह और जोश से आगे बढ़ते रहेंगे। शादी की बात तय होगी।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- आज लड्डू का भोग लगाए और गुरु की सेवा करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज कुछ नया होगा। जिससे मन में उत्साह बढ़ेगा। किसी के प्रति आज आकर्षण बढ़ेगा। रिश्तों को नाम देने के लिए बेहतरीन दिन है। जातक अपने आसपास की बहुत सारी चीजें सीखेंगे और यह ज्ञान जातक के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिलेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हैं, उससे लाभ मिलेगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - आज चना का दान करें और सूर्य की पूजा से लाभ मिलेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज धन के मामले में लाभ होगा। किसी को दिया हुआ धन वापस मिल जाएगा। आज जातक पुरानी कुछ बातों के बारे में सोचकर परेशान रहेंगे।अपने किसी करीबी दोस्त या सम्बन्धी के साथ दिल की बाद शेयर करेंगे।जातक आज काफी अच्छा महसूस करेंगे। जरूरी सामानों की खरीद के लिए बाहर निकलेंगे।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज मक्के का दान करें और गरीबों को भोजन खिलायें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक आज थोड़ी गंभीर मानसिक स्थिति में रहेंगे। जातक जीवन के व्यावहारिक मुद्दों पर ध्यान देंगे। जातक विश्वास और आशावादिता से भरपूर हैं और गहरे भावनात्मक स्तर पर भी मौके लेने के लिए तैयार हैं। जातक का कोई करीबी लक्ष्यों और उद्देश्यों को पूरा करने में मददगार रहेगा। बच्चों का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज लोहा और तेल का दान करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए आज जातक को धन लाभ की संभावना है। आज जातक का उत्साह बना रहेगा। परिवार के साथ समय आनंद के साथ बीतेगा। दोपहर के बाद नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। घर में भाई-बंधुओं के साथ संबंध में प्रेम की भावना रहेगी। पड़ोसी की मदद करेंगे।

आज का शुभ रंग-हरा

आज का मंत्र- आज गेहूं और गुड़ का दान करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज बिजनेस में लाभ के योग हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। आज जातक शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब होगा।। परिवार के लिए खर्च करेंगे। कोरोना से सतर्क रहें, कोशिश करें कम से कम लोगों से मिले।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- पीली वस्तु या केले का दान और गुरुभगवान की पूजा करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज लेखक और कलाकार है उनके लिए समय अनुकूल है। आज भाईयों के बीच में प्रेम बढेगा। फिर भी दोपहर के बाद की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। जातक में संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ मौज कर सकती है। आर्थिक विषय में भी कार्य करेंगे। परिवार के साथ समय आनंदपूवर्क बीतेगा।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज हरी वस्तुओं का दान और गणेश जी की स्तुति करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज मानसिक रूप से तनाव अनुभव कराने वाला होगा। जातक स्वास्थ्य का ध्यान रखकर भोजन न लें। दोपहर के बाद दूर स्थित सम्बंधियों के समाचार मिलने से आनंद दोगुना हो जाएगा। नए काम का शुरू करने के लिए भी आज के दिन उत्साह रहेगा। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज गुड़ का दान और हनुमान जी की पूजा करें।

Next Story