Begin typing your search above and press return to search.

Shaniwar Ka Rashifal 21 February : कैसा रहेगा आज का दिन, क्या हैं शुभ रंग और अचूक उपाय? जानें 21 फरवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 February 2026 : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार हैं. दिन की शुरुआत मीन राशि के चंद्रमा के साथ होगी, जो मन को शांत और करुणा से भरपूर रखेगा. जैसे ही रात ढलेगी, चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके भीतर एक नई स्फूर्ति और कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा होगा. कुंभ राशि में राहु की मौजूदगी संकेत दे रही है कि आज लुभावने निवेश या अचानक आए खर्चों पर लगाम लगाना ही बुद्धिमानी होगी.

Shaniwar Ka Rashifal 21 February : कैसा रहेगा आज का दिन, क्या हैं शुभ रंग और अचूक उपाय? जानें 21 फरवरी का राशिफल
X

Shaniwar Ka Rashifal 21 February : कैसा रहेगा आज का दिन, क्या हैं शुभ रंग और अचूक उपाय? जानें 21 फरवरी का राशिफल

By Uma Verma

Aaj Ka Rashifal 21 February 2026 : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार हैं. दिन की शुरुआत मीन राशि के चंद्रमा के साथ होगी, जो मन को शांत और करुणा से भरपूर रखेगा. जैसे ही रात ढलेगी, चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके भीतर एक नई स्फूर्ति और कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा होगा. कुंभ राशि में राहु की मौजूदगी संकेत दे रही है कि आज लुभावने निवेश या अचानक आए खर्चों पर लगाम लगाना ही बुद्धिमानी होगी. तो चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.

आज का मेष राशिफल : आज आप अपनी भावनाओं को बहुत अच्छे से जाहिर कर पाएंगे. दिन की शुरुआत भले ही शांति से हो, लेकिन रात होते-होते आप जोश से भर जाएंगे. प्यार के मामले में शाम का समय बहुत रोमांटिक है, अगर आप सिंगल हैं, तो किसी खास से मुलाकात हो सकती है. करियर में अब सोचने का नहीं, बल्कि कर दिखाने का वक्त है. बस राहु के चक्कर में आकर रात को बिना सोचे-समझे पैसे मत उड़ा देना. सेहत के लिए थोड़ा आराम और पानी जरूरी है.

शुभ रंग: चमकीला लाल, शुभ अंक 9

उपाय : हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं.

आज का वृषभ राशिफल :आज मेल-जोल बढ़ाने का दिन है. सुबह आप दूसरों की मदद करेंगे, लेकिन रात होते ही आपको अपनी प्राइवेसी और शांति की जरूरत महसूस होगी. रिश्तों में मीठी बातचीत से पुरानी कड़वाहट दूर हो जाएगी. ऑफिस में सबकी वाहवाही मिलेगी और काम में स्थिरता आएगी. पैसों के मामले में दिखावे से बचें और भविष्य की सोचें. ज्यादा थकान होने पर रात को जल्दी सो जाएं.

शुभ रंग : पन्ना हरा, शुभ अंक 6

उपाय : शनिदेव को काला तील चढ़ाएं.

आज का मिथुन राशिफल : आज का दिन मिला-जुला रहेगा. सुबह के समय आप थोड़े सुस्त या खयालों में खोए रह सकते हैं, लेकिन जैसे ही शाम होगी, आपका मन दोस्तों से मिलने का करेगा. लव लाइफ में आज पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर लंबी चर्चा हो सकती है, जो आगे चलकर रिश्ते को मजबूती देगी. करियर में आज आपकी नेटवर्किंग और जान-पहचान काम आएगी. पैसों के मामले में हाथ थोड़ा खींचकर चलें, क्योंकि राहु की नजर आपकी जेब पर है. रात को मोबाइल से दूर रहकर अच्छी नींद लें, तो अगले दिन ताजगी महसूस करेंगे.

शुभ रंग : हल्का हरा, शुभ अंक 5

उपाय : गणेश भगवान की पूजा करें.

आज का कर्क राशिफल : आज सुबह आप अपने काम और करियर को लेकर काफी इमोशनल रहेंगे. आपको लगेगा कि कोई आपकी मेहनत को नहीं देख रहा, लेकिन शाम होते-होते स्थितियां बदलेंगी और आपको पहचान मिलेगी. प्यार के मामले में आज का दिन सुकून भरा है पार्टनर के साथ घर पर ही अच्छा समय बीतेगा. आर्थिक तौर पर दिन ठीक-ठाक है, बस निवेश करने से पहले किसी बड़े की सलाह जरूर लें. रात को चंद्रमा का राशि बदलना आपको थोड़ा भावुक कर सकता है, इसलिए परिवार के साथ समय बिताएं.

शुभ रंग : सफेद, शुभ अंक 2

उपाय : शिवलिंग पर दूध अर्पित करें.

आज का सिंह राशिफल : आज पूरा फोकस खुद को बेहतर बनाने पर रहेगा. सुबह आप थोड़े गंभीर रहेंगे, लेकिन रात होते ही आपका पुराना बेबाक अंदाज वापस आ जाएगा. लव लाइफ में ईमानदारी बरतेंगे तो रिश्ता और मजबूत होगा. करियर में तरक्की के लिए आपको अपनी पुरानी मेहनत का सहारा मिलेगा. पैसों के मामले में रात को कोई नया प्लान बना सकते हैं. खुद को फिट रखने के लिए सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाना न भूलें.

शुभ रंग : सुनहरा पीला, शुभ अंक 1

उपाय : सूर्य नमस्कार करें.

आज का कन्या राशिफल : आज रिश्तों को समझने और सही रणनीति बनाने का दिन है. शाम के समय आप प्यार के मामले में काफी संजीदा और रोमांटिक महसूस करेंगे. ऑफिस में आपकी तेज बुद्धि और काम करने का सलीका सबको पसंद आएगा. पैसों के मामले में रात के समय किसी बड़े निवेश या टैक्स की प्लानिंग कर सकते हैं. अपने दिमाग को ठंडा रखने के लिए थोड़ा ध्यान जरूर करें.

शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन, शुभ अंक 5

उपाय : गायत्री मंत्र का पाठ करें.

आज का तुला राशिफल : आज जिम्मेदारी और प्यार के बीच तालमेल बिठाना जरूरी है. सुबह आप घर के कामों और सेहत में बिजी रहेंगे, लेकिन रात का समय पार्टनर के साथ बहुत यादगार बीतेगा. ऑफिस में टीम के साथ मिलकर काम करेंगे तो तरक्की पक्की है. पैसों को लेकर सुबह थोड़ा बजट बिगड़ सकता है, इसलिए संभलकर चलें. शाम को पार्टनर के साथ टहलने जाएं, इससे मन हल्का होगा.

शुभ रंग : क्रीम सफेद, शुभ अंक 6

उपाय : चीनी या चावल का दान करें.

आज का वृश्चिक राशिफल : आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. सुबह आप थोड़े क्रिएटिव रहेंगे, लेकिन रात होते-होते काम को लेकर काफी अनुशासित हो जाएंगे. आपके सितारे इतने मजबूत हैं कि आप हर मुकाबले में जीत हासिल करेंगे. प्यार के मामले में पार्टनर का साथ आपको खुशी देगा. पैसों के मामले में अपनी सेहत या शौक पर ज्यादा खर्च न करें. हनुमान चालीसा पढ़ने से आपकी इच्छाशक्ति और बढ़ेगी.

शुभ रंग : गहरा मैरून, शुभ अंक 9

उपाय : हनुमान चालीसा पढ़ें.

आज का धनु राशिफल : आज का दिन नई उमंग लेकर आया है. सुबह परिवार के साथ सुकून से बीतेगी, लेकिन रात होते ही आपके दिमाग में नए विचार आएंगे. लव लाइफ में आज मस्ती और रोमांस का तड़का रहेगा. करियर में आपके आइडियाज आपको दूसरों से आगे रखेंगे. पैसों की स्थिति मजबूत है, बस घर के खर्चों का हिसाब रखें. माथे पर हल्दी का तिलक लगाकर निकलें, काम बनेंगे.

शुभ रंग : चमकीला पीला, शुभ अंक 3

उपाय : हल्दी का तिलक लगाएं.

आज का मकर राशिफल : आज का दिन काफी भागदौड़ वाला हो सकता है. सुबह आपका मन घर की मरम्मत या छोटे-मोटे कामों में लगा रहेगा, लेकिन रात होते ही आपको अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा. लव लाइफ में अगर कोई अनबन चल रही थी, तो आज बातचीत से उसे सुलझाने का बढ़िया मौका है. करियर में आज आपको बॉस से तारीफ मिल सकती है. पैसों के मामले में दिन अच्छा है, पुराना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. अपनी आंखों और सिर के दर्द का ख्याल रखें, ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें.

शुभ रंग : गहरा नीला, शुभ अंक 8

उपाय : शनिवार का दिन है, शनि चालीसा का पाठ करें.

आज का कुंभ राशिफल : आज पूरा ध्यान बजट और पैसों पर रहेगा. आप ऑफिस में भले ही शांत रहकर काम करें, लेकिन आपकी मेहनत सबको दिखेगी. प्यार के मामले में आज खुलकर बात होगी और आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे. राहु की वजह से अचानक शॉपिंग करने का मन करेगा, उस पर कंट्रोल रखें. शाम को साइकिलिंग या वॉक करना आपके लिए बेस्ट रहेगा.

शुभ रंग : आसमानी नीला, शुभ अंक 8

उपाय : शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

आज का मीन राशिफल : आज आप खुद को बहुत गहराई से महसूस कर पाएंगे. सुबह आपकी अंतरात्मा की आवाज आपको सही रास्ता दिखाएगी. रिश्तों में आपकी हमदर्दी पार्टनर का दिल जीत लेगी. ऑफिस में आपके आत्मविश्वास से काम आसान हो जाएंगे. पैसों के मामले में कोई भी बड़ा साइन करने से पहले अपना बैंक बैलेंस जरूर चेक कर लें. गले का ख्याल रखें और थोड़ा योग करें.

शुभ रंग : हरा, शुभ अंक 7

उपाय : शनिदेव को काला तील और सरसों का तेल अर्पित करें.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story