Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: धन, व्यापार और प्रेम में खुशखबरी के हैं संकेत, जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आ रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज ग्रहों और नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों की भावनाओं और कामकाज पर सीधा प्रभाव डालने वाली है। जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आ रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज ग्रहों और नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों की भावनाओं और कामकाज पर सीधा प्रभाव डालने वाली है। आज के दिन गुरु, कर्क राशि में स्थित हैं। ऐसे में यह समय आध्यात्मिक साधना और दान-पुण्य के लिए शुभ माना गया है। चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में ही रहेगा जिसकी वजह से कई राशियों के लिए धन और व्यापारिक मामलों में बरकत बढ़ेगी।जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का पूरा राशिफल।
Aaj ka Mesh Rashifal - मेष
आज मेष राशि के जातकों के जीवन में खुशी बनी रहेगी। इस दिन आपके जीवन के कई हिस्से सरलता से गुजरेंगे। दिनचर्या में किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में आज कोई बड़ी बाधा नहीं आएगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: काला
उपाय: काली माता जी की पूजा करें।
Aaj ka Vrishabh Rashifal - वृषभ
इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल काफी शांत रहेगा। जो लोग नए संबंधों में बंधे है उनके लिए आज अच्छा दिन है। शाम का समय जीवनसाथी के साथ मधुर रहेगा। दिन को और शुभ बनाने के लिए परिवार की सहायता ली जा सकती है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नीला
उपाय: तुलसी जी पर जल अर्पित करें।
Aaj ka Mithun Rashifal - मिथुन
आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों पर प्रभावी रहेंगे, परंतु सावधानी बरतने की जरूरत है। भूतकाल के किसी ज्ञान या अनुभव से आज लाभ हो सकता है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ने वाला है और रुके हुए काम भी धीरे-धीरे पूरे होते दिखेंगे।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: संतरा
उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।
Aaj ka Kark Rashifal - कर्क
आज के दिन आपके व्यापार और प्रेम दोनों में सुधार दिखाई देने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर आज छोटी-मोटी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं, इसके लिए चिकित्सकीय सलाह जरूर लें। पिता से आर्थिक मदद आज प्राप्त हो सकता है। दिन के समय आज दान करना लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Aaj ka Singh Rashifal - सिंह
सिंह राशि वालों का मन हल्का महसूस होगा क्योंकि आज पुराने अटके हुए कार्य पूरे हो सकते है। कुछ समय के लिए मानसिक तनाव आ सकती है, लेकिन आप उसे आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। संतान से संबंधित मामलों में मजबूती बनी रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: शिव स्त्रोत का जाप करें।
Aaj ka Kanya Rashifal - कन्या
आज के दिन व्यापारिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। संपत्ति से जुड़े मामलों में बेहतरीन योग बन रहे हैं और भूमि, घर या वाहन खरीदने का शुभ अवसर मिल सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य में भी पहले की अपेक्षा सुधार महसूस होगा। कुलमिलाकर आज का दिन सुखद रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भगवा
उपाय: गरीबों को रोटी खिलाएं।
Aaj ka Tula Rashifal - तुला
आज तुला राशि वालों के कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और आपकी मेहनत का परिणाम स्पष्ट रूप से नजर आएगा। भाग्य का साथ मिलने से आप बड़े बड़े कार्यों को अंजाम देंगे। सरकारी दफ्तरों में फंसे आपके कामों में तेजी आएगी। माता का सहयोग आपको इस दिन व्यापार में मिलने वाला है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: नारायण जी की आराधना करें।
Aaj ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अपने परिवार का सहयोग जरूर दे। धन कमाने के लिए आज कही बाहर विदेश जा सकते है। आध्यात्मिक कार्यों में मन आज लगा रहेगा। इस दिन परिवार किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
Aaj ka Dhanu Rashifal - धनु
आज धनु राशि के जातक अपनी मधुर वाणी और आकर्षण से लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके कामों के लिए आवश्यक समग्री आज आपको समय पर मिल जाएगी, जिसके लिए आपको धन्यवाद ज्ञापित करना चाहिए। प्रेम और संतान पक्ष से आज खुशी प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
Aaj ka Makar Rashifal - मकर
आज मकर राशि वालों का खर्च बढ़ सकता है, परिवार के सदस्यों के लिए आज आप नई नई वस्तुओं का शॉपिंग कर सकते है। पिता से विवाद की स्थिति पैदा होने पर मन में थोड़ा तनाव आ सकता है। इस दिन आपका व्यापार अच्छा चलने वाला है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
Aaj ka Kumbh Rashifal - कुंभ
आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर दिखाई दे सकते हैं, जिसका लाभ आपको मिलने वाला है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं इस यात्रा में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज दोस्तों की मदद से रुका हुआ धन वापस मिलने की भी संभावना है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: शिव जी को भाग अर्पित करें।
Aaj ka Meen Rashifal - मीन
यह दिन आर्थिक रूप से शुभ और अच्छा माना जा रहा है। किसी भी कानूनी मामलों में आपके ही जीत के संकेत मिल रहे हैं साथ ही राजनीति से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने वाला है। दोस्तों से आपके रिश्तों में आज सुधार नज़र आएगा। आज शाम का समय थोड़ा सावधानी से बिताना जरूरी है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: गणेश जी की पूजा करें।
