Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 20 February 2023: भगवान शिव की इन राशियों में बरसेगी कृपा, जानें किसका बदलेगा भाग्य या फिर बिगड़ेगा काम...

किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 20 February 2023: भगवान शिव की इन राशियों में बरसेगी कृपा, जानें किसका बदलेगा भाग्य या फिर बिगड़ेगा काम...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj Ka Rashifal 20 February 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग : आज 20 फरवरी – सोमवार

• तिथि- अमावस्या 12:35 PM तक उसके बाद प्रतिपदा

• आज का नक्षत्र-धनिष्ठा 11:46 AM तक उसके बाद शतभिषा

• आज का करण-नाग और किस्तुघन

• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

• आज का योग--शिव

• आज का वार-सोमवार

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले इस राशि स्वास्थ अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जातक की वजह से परिवार सम्मानित होगा। नौकरी में उन्नति के योग है। बिजनेस व निवेश में लाभ। रुका हुआ धन मिलेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा ।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ हसीन पल बीतेंगे।

आज का शुभ रंग -बैंगनी

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज जातक किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। सेहत से परेशानी हो सकती है।जमीन की खरीद की योजना बनेगी। बड़ा लाभ होने की संभावना है। धन को पाने का सरल मार्ग बनेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज ,सेहत पर ध्यान दें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करेंगे। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। पढ़ने वालों के लिए दिन अनुकूल है। आज आपके जीवन में प्यार ही प्यार रहेगा। जीवनसाथी के साथ मस्ती करेंगे। उपहार का लेन-देन करेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज जातक पढ़ाई कर रहे है,उसे लेकर कोई समझौता न करें। आज बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी परेशान रहेंगे। बिजनेस में लाभ नौकरी में उन्नति के योग है। सम्मान बढ़ेगा। यात्रा भी कर सकते है। साथ ही साजिश व विरोधियों से बचें। प्रेम संबंध भी सकारात्मक परिणाम देंगे। लेकिन सेहत पर भी ध्यान दे।

आज का शुभ रंग- फिरोजी

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक कोर्ट कचहरी के कामों में फंस सकते है। कानूनी मामलों मे धन का भी खर्च होगा। घर में संसाधनों की वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेगा। सेहत अच्छा रहेगा। परिवार के साथ पूरे दिन मौज-मस्ती मे बितेगा। आज धन लाभ व पदोन्नति की स्थिति है। दोस्तों उपहार को देने से खुशी होगी। सेहत का ध्यान रखें। शाम तक सबकुछ सामान्य हो जाएगा।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज जातक के लिए मिश्रित परिणाम मिलेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। लेकिन पूरे दिन धन की स्थिति अच्छी रहेगी। खुशी अनुभव करेंगे। बिजनेस , निवेश व नौकरी के लिए समय बहुत अच्छा है। बच्चों की बेहतरी लिए प्रयासरत रहेंगे। लेकिन उनके सेहत को लेकर सचेत रहे। किसी से बहसबाजी मे ना फंसे। जीवनसाथी के साथ प्यार ही प्यार का अनुभव करेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले जातक इस राशि के जातक सेहत से परेशान रहेंगे। मां के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। विद्यार्थियों को मेहनत की जरूरत है। बिजनेस में लाभप्रद स्थिति है। परिवार के साथ खुशियां बाटेंगे। भाई को सहयोग करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है। मां के स्वास्थ का ख्याल रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें,शत्रुता बढ़ सकती है। लेकिन धैर्य रखें, क्रोध में आपा ना खोएं।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज का दिन के जातक की कोई अनमोल चीज खो सकती है। धन हानि के योग है। संतान का ध्यान रखे। बच्चों की तरफ से अच्छी खबर नहीं मिलने वाली। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ पूरा दिन तालमेल बिठाएंगे। गाड़ी खरीदने का मन बना रहे तो समय अनुकूल है। बिजनेस व नौकरी मे सही समय है। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेगे। किसी यात्रा पर जा सकते है।

आज का शुभ रंग- सफेद

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक वाणी पर नियंत्रण रखें। मां के साथ बहस कर सकते है। लेकिन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। नौकरीपेशा जातक के लिए समय अनुकूल है। आमदनी बढेगी। या नौकरी बदल सकते है। बिजनेस में अगर पार्टनरशिप में है तो सतर्क रहे। पढाई में सफलता के योग है। लेकिन बिना परिश्रम के परिणाम नहीं मिलेगा।

आज का शुभ रंग- पीला

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज के दिन अध्यात्म मे रुचि बढेगी। लोग आपके संपर्क में आएंगे। खर्च अधिक रहेगा। कपड़े व ज्वैलरी की खरीद कर सकते है। किसी समारोह में भी जा सकते है। नौकरीपेशा के लिए अनुकूल समय है। उन्नति के योग है। गाड़ी संभलकर चलाएं। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध बनेगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जातक के लिए दिन धन लाभ के योग बन रहे है। परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे। विदेश जाने व लाभ मिलने का योग है। पिता की सेहत पर ध्यान दें। परिवार के सहयोग से काम आसान होगा। नौकरी व बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। अगर कोई नौकरी की तलाश में है तो आज काम बनेगा। प्रेम संबंधों व जीवनसाथी के साथ एक सी स्थिति बनी रहेगी।हो

आज का शुभ रंग- नीला

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज के लिए अच्छा परिणाम लेकर आने वाला है। बच्चे सफलता अर्जित करेंगे। दोस्तों पर आंख बंद कर विश्वास न करें। आज परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। किसी के सामने आज प्रेम का इजहार करते है तो काम बनेगा। अप्रत्याशित धन लाभ होगा।

आज का शुभ रंग-भूरा

Next Story