Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Rashifal 19 July 2025: आज किसकी किस्मत चमकेगी, किसे मिलेंगे पैसे और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 19 जुलाई का राशिफल, जानिए अपनी राशि का हाल

Horoscope 19 July 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशिफल (Rashifal) की गणना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित होती है। हर व्यक्ति की राशि का एक स्वामी ग्रह होता है जो उसके जीवन पर प्रभाव डालता है।

Aaj Ka Rashifal 10 July 2025: जानें आज का दैनिक राशिफल, करियर, कारोबार, परिवार और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों की पूरी भविष्यवाणी।
X
By Ragib Asim

Horoscope 19 July 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशिफल (Rashifal) की गणना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित होती है। हर व्यक्ति की राशि का एक स्वामी ग्रह होता है जो उसके जीवन पर प्रभाव डालता है। 19 जुलाई 2025, शनिवार को कुछ राशियों के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है, जबकि कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन—

मेष राशि (Aries Horoscope 19 July 2025)

आज मानसिक तनाव बढ़ सकता है, विशेषकर किसी पुरानी बात को लेकर। धन से संबंधित समस्याएं सामने आ सकती हैं। जीवनसाथी का साथ राहत देगा। कार्यस्थल पर धैर्य और बुद्धिमानी से निर्णय लें। व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope 19 July 2025)

आज आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। अटके हुए काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर नई स्किल्स की वजह से जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि, जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope 19 July 2025)

आज अनावश्यक खर्च से बचने की सलाह है। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। करियर में सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा जिससे कठिन परिस्थितियों को आसानी से पार कर पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope 19 July 2025)

आज आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है। दोस्तों का साथ व्यवसाय में लाभ दिला सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे।

सिंह राशि (Leo Horoscope 19 July 2025)

आज कार्यक्षेत्र में आपकी परफॉर्मेंस उच्चाधिकारियों को प्रभावित कर सकती है। अप्रत्याशित खर्चे मन को अस्थिर कर सकते हैं। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर तनाव हो सकता है। व्यापार में विस्तार के संकेत हैं।

कन्या राशि (Virgo Horoscope 19 July 2025)

आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। पढ़ाई और लेखन से जुड़ी गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आय के नए साधन बन सकते हैं। किसी मित्र की सहायता से कारोबार में उन्नति हो सकती है। दिन प्रगति के संकेत दे रहा है।

तुला राशि (Libra Horoscope 19 July 2025)

आज सिंगल जातकों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और आय वृद्धि के योग हैं। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। जीवनसाथी से जुड़ाव गहराएगा, आपसी प्रेम में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope 19 July 2025)

आज व्यापारिक स्थल में स्थान परिवर्तन के योग हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, मन भी व्याकुल रहेगा। क्रोध से बचें। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। तरक्की के अवसर बन सकते हैं। जीवनसाथी संग रोमांटिक समय बितेगा।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope 19 July 2025)

आज व्यापार में अच्छा मुनाफा संभव है। परिवार के साथ समय बिताकर मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। विवाहित जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा, भाग्यशाली महसूस करेंगे।

मकर राशि (Capricorn Horoscope 19 July 2025)

धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। निरंतर प्रयासों से सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से सहयोग की संभावना है। मानसिक तनाव बना रह सकता है। खर्च और आय के बीच संतुलन बनाए रखें वरना आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope 19 July 2025)

आज प्रमोशन के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Horoscope 19 July 2025)

आज व्यापार में जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। पुराने कार्यों की प्रशंसा मिलेगी। प्रमोशन की संभावना प्रबल है। आर्थिक दृष्टि से दिन अत्यंत लाभकारी रहेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy.

Read MoreRead Less

Next Story