Guruwar Ka Rashifal 19 February 2026 : जानें कैसा रहेगा आपका दिन, और क्या हैं आज के लिए शुभ रंग, लकी नंबर और अचूक उपाय
Guruwar Ka Rashifal : आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि का संगम हो रहा है. आज के दिन पूर्वाभाद्रपदा और उत्तराभाद्रपदा नक्षत्रों के साथ सिद्ध और साध्य जैसे शुभ योग बन रहे हैं. ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो केतु सिंह में, शनि मीन में और मंगल मकर राशि में विराजमान हैं. बुध, राहु, सूर्य और शुक्र की युति कुंभ राशि में बनी हुई है, जबकि चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे.

Guruwar Ka Rashifal 19 February 2026 : जानें कैसा रहेगा आपका दिन, और क्या हैं आज के लिए शुभ रंग, लकी नंबर और अचूक उपाय
Aaj Ka Rashifal 19 February 2026 : आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि का संगम हो रहा है. आज के दिन पूर्वाभाद्रपदा और उत्तराभाद्रपदा नक्षत्रों के साथ सिद्ध और साध्य जैसे शुभ योग बन रहे हैं. ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो केतु सिंह में, शनि मीन में और मंगल मकर राशि में विराजमान हैं. बुध, राहु, सूर्य और शुक्र की युति कुंभ राशि में बनी हुई है, जबकि चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. पंडित चेतन महराज के अनुसार आइए जानते हैं कि इन ग्रह नक्षत्रों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है. और क्या हैं आज के लिए शुभ रंग, लकी नंबर और अचूक उपाय
मेष राशिफल : आज का दिन आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है. जीवन के उतार-चढ़ाव आपको मानसिक रूप से थका सकते हैं, लेकिन हार मान लेना विकल्प नहीं है क्योंकि इससे आपसे जुड़े अन्य लोगों का अहित हो सकता है. शाम होते-होते व्यापारिक स्थितियों में सुधार के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों की मदद मिलेगी और कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी.
शुभ रंग : सफ़ेद, हरा
लकी नम्बर : 5
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज लक्ष्मी मंत्र का जाप करें
वृषभ राशिफल : आज किस्मत का सितारा बुलंद रहने वाला है. आपकी निरंतर मेहनत रंग लाएगी और लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे. हालांकि, कार्यक्षेत्र में तकनीकी खराबी या मशीनरी की समस्याओं के कारण काम की गति थोड़ी धीमी पड़ सकती है, जिससे आप कुछ समय के लिए तनाव महसूस करेंगे.
शुभ रंग : नीला, सफ़ेद
लकी नम्बर : 1
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज माता लक्ष्मी को धान अर्पित करें
मिथुन राशिफल : विवाह या प्रेम संबंधों को लेकर चल रही चर्चाएं आज सकारात्मक मोड़ ले सकती हैं. मन में लंबे समय से बना हुआ असमंजस आज समाप्त होगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खानपान पर नियंत्रण रखें. एक विशेष सावधानी आज किसी भी स्थिति में झूठ का सहारा न लें, अन्यथा आप मुश्किलों में उलझ सकते हैं. आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है.
शुभ रंग : गुलाबी, काला
लकी नम्बर : 8
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज गरीबो को खाना खिलाएं
कर्क राशिफल : आज आपको उत्साह या जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है. व्यापार विस्तार की योजनाओं के लिए धन की कमी महसूस हो सकती है, जिसके लिए आपको ऋण लेने की आवश्यकता पड़ सकती है. आध्यात्मिक शांति के लिए किसी सिद्ध पुरुष या संत का सानिध्य मिल सकता है.
शुभ रंग : लाल, सफ़ेद
लकी नम्बर : 7
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज माता लक्ष्मी को खीर खा भोग लगाएं
सिंह राशिफल : अपनी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का यह सही समय है, जो भविष्य में बड़ी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा. पारिवारिक मोर्चे पर बहनों के विवाह को लेकर मन में कुछ चिंताएं रह सकती हैं. जो लोग लोहे, कपास या तेल के कारोबार से जुड़े हैं, उन्हें आज सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि आर्थिक हानि के योग दिख रहे हैं.
शुभ रंग : भूरा, गाजरी
लकी नम्बर : 7
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज माता संतोषी की पूजा करें
कन्या राशिफल : आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा, जिसकी वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं. नौकरी में स्थान परिवर्तन या तबादले की सुगबुगाहट तेज हो सकती है. हालांकि, दिन ढलने तक धन आगमन के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी.
शुभ रंग : पीला, हरा
लकी नम्बर : 6
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज भगवान भोलेनाथ की पूजा करें
तुला राशिफल : कार्यस्थल पर अपने व्यवहार को संयमित और मधुर बनाए रखें, वरना सहयोगियों के साथ अनबन हो सकती है. आजीविका के क्षेत्र में आज नई संभावनाएं जन्म लेंगी और कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है. सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि निश्चित है.
शुभ रंग : गुलाबी, पीला
लकी नम्बर : 11
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज गाय को चना और गुड़ खिलाएं
वृश्चिक राशिफल : व्यवसाय कोई नई योजना और साझेदारियां होने की संभावना है. परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है. आपकी रुचि पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों में बढ़ेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और समाज में आपका रसूख बढ़ेगा.
शुभ रंग : सफ़ेद, लाल
लकी नम्बर : 4
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज गरीबो को जरूरत की चीजे दान करें
धनु राशिफल : आज आपका आत्मविश्वास और ईश्वर पर अटूट विश्वास आपको हर बाधा से पार ले जाएगा. व्यापार में पार्टनरशिप के काम लाभ देंगे. हालांकि, घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत को लेकर मन थोड़ा विचलित रह सकता है, इसलिए उनकी देखभाल में कोताही न बरतें.
शुभ रंग : हरा, नीला
लकी नम्बर : 5
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज भगवान विष्णु की पूजा करें
मकर राशिफल : यदि किसी बात को लेकर मानसिक द्वंद्व चल रहा है, तो अकेले निर्णय लेने के बजाय अपने भरोसेमंद लोगों से सलाह जरूर लें. गुप्त शत्रु आज आपको हानि पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. निवेश के पुराने फैसलों से आज तगड़ा मुनाफा हो सकता है और विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं.
शुभ रंग : जामुनी, सफ़ेद
लकी नम्बर : 11
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज पक्षियों को दाना डाले
कुंभ राशिफल : आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बहुत गंभीरता से निभाएंगे. अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा. एक बात का विशेष ध्यान रखें कि अपनी व्यापारिक रणनीतियों और दिल की बातों को हर किसी के साथ साझा न करें, गोपनीयता बनाए रखना ही आपके हित में है.
शुभ रंग : नारंगी, नीला
लकी नम्बर : 7
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज गाय को हरा चारा खिलाएं
मीन राशिफल : आज आपको जोखिम भरे निवेशों और सट्टेबाजी से पूरी तरह दूरी बना लेनी चाहिए. किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है. आपके प्रतिद्वंद्वी आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे, इसलिए अपनी सूझबूझ का परिचय दें. राहत की बात यह है कि आप बचत करने में सफल रहेंगे और संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है.
शुभ रंग : नारंगी रंग
लकी नम्बर : 11
आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज गाय को रोटी खिलाएं
