Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 18 November 2025: आज आपकी सोची समझी योजनाएं होंगी सफल; भाई बहनों से मिलेगा भरपूर प्यार, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 November 2025: आज के दिन की शुरुआत ऐसे ग्रह संयोग के साथ होगी जिसमें चंद्रमा कन्या राशि में रहते हुए अन्य राशि के जीवन भी को प्रभावित करेगा। इस दिन आपके सोच को एक व्यवस्थित दिशा मिलेगी। जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 November 2025: आज आपकी सोची समझी योजनाएं होंगी सफल; भाई बहनों से मिलेगा भरपूर प्यार, जानिए आज का राशिफल
X
By Chirag Sahu

Aaj Ka Rashifal 18 November 2025: आज के दिन की शुरुआत ऐसे ग्रह संयोग के साथ होगी जिसमें चंद्रमा कन्या राशि में रहते हुए अन्य राशि के जीवन भी को प्रभावित करेगा। इस दिन आपके सोच को एक व्यवस्थित दिशा मिलेगी। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना आज आपका काफी समय ले लेगा, इसलिए सचेत होकर कार्य करें। दोपहर के बाद का समय तुला और वृश्चिक राशि के लिए काफी संतुलित रहेगा, साथ ही मूड अच्छा करने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक का विस्तृत राशिफल।

Aaj ka Mesh Rashifal - मेष

आज का यह दिन आपके समझदारी और धैर्य की परीक्षा ले सकता है, इसलिए अपनी तैयारी पूरी रखे। आसपास वालों से आज सतर्क रहने की जरूरत है। शाम के समय मानसिक बेचैनी या तनाव बढ़ सकता है। परिवार के सदस्यों से बात करते वक्त वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: लाल

उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

Aaj ka Vrishabh Rashifal - वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को अनावश्यक खर्च को छोड़कर बचत पर ध्यान देना चाहिए। योग या किसी शांत गतिविधि से मन को सुकून मिलेगा। सुबह का समय आपके जीवन के लिए खास पल बनने वाला है। जीवन में धैर्य बनाए रखते हुए संयम से आगे बढ़े। आज आपको व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ मिलने वाला है।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: नीला

उपाय: विष्णु जी की पूजा करें।

Aaj ka Mithun Rashifal - मिथुन

मिथुन राशि के जातक आज साथी के साथ किसी छोटी यात्रा पर जा सकते है, जो आपको मानसिक ताजगी देगा। किसी धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन प्रगति से भरा हुआ है। आपके मीठे बोलो से वाणी में एक खास आकर्षण आएगा, जिससे लोग आपके विचारों और बातों से प्रभावित होंगे।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: काला

उपाय: हनुमान जी को लाल सिंदूर अर्पित करें।

Aaj ka Kark Rashifal - कर्क

आज के दिन आपके नए–नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। परिवार या मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। पार्टनर के साथ प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज का दिन पूरी तरह खुशियों और अवसरों से भरा रहेगा साथ ही व्यापार में बड़ा कदम उठाने से भरपूर लाभ मिलने वाला है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: तुलसी माता के सामने दिया जलाएं।

Aaj ka Singh Rashifal - सिंह

आज का दिन आपके करियर में उन्नति के संकेत दे रहा है। इस दिन आपकी मेहनत का फल मिलेगा और ऑफिस के कार्यों में आपकी प्रशंसा होगी। सरकारी दफ्तरों में रुके हुए आपके काम आज पूरे होंगे। परिवार के सदस्यो में आपसी तालमेल बना रहेगा।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: संतरा

उपाय: गाय को रोटी खिलाएं।

Aaj ka Kanya Rashifal - कन्या

इस दिन आपके मन में नए विचार और कल्पनाएँ जन्म लेंगी जिस पर आप भविष्य में कार्य कर सकते है। मानसिक थकावट महसूस होने पर आराम करना बहुत जरूरी है। संतान के पढ़ाई से संबंधित चिंता बनी रह सकती है। मित्रों के साथ किसी प्रकार की छोटी यात्रा आपके लिए लाभदायक होगी।

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: भगवा

उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।

Aaj ka Tula Rashifal - तुला

आज के दिन आपको अपने व्यवहार और सोच में संयम रखना होगा। शांत मन आपको किसी भी मुसीबत से निकाल सकता है। परिवार में विवाद की संभावना पैदा होने पर वाणी में मधुरता बनाए रखें। आज की गई आध्यात्मिक गतिविधियाँ आपको मानसिक शांति देंगी।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: पीला

उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें।

Aaj ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक

आज के दिन आपकी जेब हल्की महसूस हो सकती है। धन अर्जन के लिए काफी मेहनत करना पड़ सकता है। आज के कठिन दिन से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। रोमांटिक ट्रिप का प्लान कर सकते है जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: गोल्डन

उपाय: नारायण जी की आराधना करें।

Aaj ka Dhanu Rashifal - धनु

आज के दिन परिवार के साथ समय बिताने का सुखद योग है।

इस दिन शुरू किए गए बिजनेस, अच्छे पार्टनरशिप के बदौलत लाभदायक रहेगी। कलाकारों और क्रिएटिव लोगों को परफॉर्मेंस का नया मौका मिल सकता है। समाज में सम्मान की आपकी आशा आज पूरी हो सकती है।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

Aaj ka Makar Rashifal - मकर

आज के दिन सुबह की ऊर्जा आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाएगी, जिससे अधूरे छुटे कार्यों को आप सुव्यवस्थित तरीके से निपटा पाएंगे। मन में कार्यों को लेकर आज स्पष्टता बनी रहेगी। शाम के समय आपका व्यक्तित्व पहले से अधिक आकर्षक दिखाई देगा और लोग आपकी बातों को महत्व देना शुरू कर देंगे।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: भूरा

उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

Aaj ka Kumbh Rashifal - कुंभ

आज के दिन आप पुरानी बातों या इससे जुड़े निर्णयों को फिर से सोचने पर मजबूर हो सकते है, परंतु इस बारे में अनजान व्यक्ति से सलाह न लें। पारिवारिक रिश्ते में बदलाव महसूस होने पर उसे स्वीकार करना ही सही रहेगा। वरिष्ठों का सम्मान और उनकी बातों को सुनना आज आपके बड़े काम आएगा।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: नारंगी

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

Aaj ka Meen Rashifal - मीन

मीन राशि वालों के विचारों में आज नई चमक दिखाई देगी। आप अपनी बातों को प्रभावी तरीके से व्यक्त करने में सफलता पाएंगे। अपनी कार्यकुशलता से आप हर परिस्थिति को संतुलन के साथ संभाल सकते है। प्यार भरे रिश्तों में आपकी समझदारी और विनम्रता साथी के तनाव को कम कर देगी। भविष्य को लेकर आज छोटे–छोटे प्रयास किए जा सकते हैं।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: सिल्वर

उपाय: गरीबों को वस्त्र का दान करें

Next Story