Begin typing your search above and press return to search.

18 January 2023 Rashifal: गणेश जी का ध्यान करने से मिलेगा बिजनेस, नौकरी व पढ़ाई में सफलता, जानिए 12 राशियों का हाल...

18 January 2023 Rashifal

18 January 2023 Rashifal: गणेश जी का ध्यान करने से मिलेगा बिजनेस, नौकरी व पढ़ाई में सफलता, जानिए 12 राशियों का हाल...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 18 january 2023 ka rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

Aaj Ka Panchang18 January 2023:- आज का पंचांग- 18 जनवरी 2023 का पंचांग

तिथि- एकादशी 04:03 PM तक उसके बाद द्वादशी

आज का नक्षत्र-अनुराधा 05:23 PM तक उसके बाद ज्येष्ठा

आज का करण- बालव और कौलव

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-वृद्धि

आज का वार-बुधवार

चन्द्रमा- वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन अच्छी खबर लेकर आ रहा है। वाणी में हल्के शब्दों के इस्तेमाल से बचें। बिना कारण गुस्से से बचें और बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। घर ऑफिस के काम में मन नहीं लगेगा। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। ऑफिस में तनाव से बचने के लिए ध्यान करें।आज का शुभ रंग -लाल

आज का मंत्र- आज गाय को हरा चारा खिलायें

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन जमीन व मकान संबंधी बाधा दूर होकर लाभ मिलेगी। कोई बड़ा सौदा आज जातक को बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस में मनोनुकूल लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- सूर्य मंत्र का जाप करें समृद्धि बढ़ेगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज जातक व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी। जातक को रुका हुआ धन मिलेगा। बिजनेस में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में शांति से हर काम बनेगा। ऑफिस में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर-मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र – पढ़ाई में सफलता के लिए गणेश जी का ध्यान और स्तुति करें, सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। काम में उत्साह व प्रसन्नता से ध्यान दे पाएंगे। वाद-विवाद से अपना पक्ष मजबूत कर पाएंगे। दोस्तों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिजनेस में दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज धन प्राप्ति के लिए लक्ष्मी जी का ध्यान करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक धार्मिक कामों में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे। हर तरह के कामों में लाभ के अवसर अवसर बढ़ेंगे। समस्याएं कम होंगी और मान-सम्मान मिलेगा। जातक के दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे।बिजनेस व नौकरी से अनुकूलता बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- आज प्रेम संबंध में सफलता के लिए कृष्ण और राधा की पूजा करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए जातक प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी कामों की बाधा दूर होगी।जातक के जीवन में स्थिति मनोनुकूल रहेगी। बिजनेस के लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोगी साथ देंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। निवेश में लाभ होगा। घर में सभी सदस्य आनंदपूर्वक रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - आज सुंदरकांड का पाठ करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज सफलता हासिल करेगे। किसी समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। बिजनेस से लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। घर के सभी सदस्य जातक से प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। संगीत आदि में दिलचस्पी बढ़ेगी।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज हनुमान जी आराधना करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक आज कोई नई योजना बनाएंगे। ऑफिस में सुधार व परिवर्तन हो सकता है। बिजनेस मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें अच्छी रहेंगी। नए काम हाथ में आएंगे। धन प्राप्ति के मार्ग सुगम होंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। सेहत का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज का दिन महामृत्युंजय मंत्र का जप करें काम बनेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए आज जातक फालतू खर्च करेंगे। आज लाभ के अवसर नहीं मिलेंगे। विरोधी हानि पहुंचा सकते हैं। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी व्यक्ति से बेकार में विवाद हो सकता है। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। बिजनेस ठीक चलेगा।

आज का शुभ रंग-हरा

आज का मंत्र- आज आज उड़द का दान करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी जातक को उपहार की प्राप्ति होगी। बिजनेस अच्‍छा चलेगा और निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। बिजनेस यात्रा मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- विदेश में नौकरी की चाहत तो गायत्री और दुर्गामंत्र का नित्य जाप करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन मन में दुविधा रहेगी, इससे काम बिगड़ेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जातक आज विवाद को बढ़ावा न दें और अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक परेशानी आ सकती है। आय में निश्चितता रहेगी। वाहन दुर्घटना से बचने के लिए सतर्क रहें।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज का दिन शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें, घटना टल जाएगी।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोई खुशखबरी की सूचना प्राप्त होगी। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। समाज में आत्मसम्मान बना रहेगा। जातक के आय में वृद्धि होगी। नए दोस्त बनेंगे। जीवन सुखमय होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। संतान संबंधी समाचार मिलेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- दुर्गा कवच का पाठ करें।काम बनता रहेगा।

Next Story