Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 17 October 2025: आज सूर्य की विशेष कृपा से मिलेंगे धन लाभ के योग, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 October 2025: आज की ज्योतिषीय गणना सभी राशियों के लिए अपार धन संपदा के योग ला रही है। जानिए आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 17 October 2025: आज सूर्य की विशेष कृपा से मिलेंगे धन लाभ के योग, जानिए आज का राशिफल
X
By Chirag Sahu

Aaj Ka Rashifal 17 October 2025: आज की ज्योतिषीय गणना सभी राशियों के लिए अपार धन संपदा के योग ला रही है। कुछ राशियों में बच्चों की स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप समय को अपने अनुसार उपयोग कर पाएंगे। धन का आज सही निवेश आपको भविष्य में काफी लाभ देने वाला है, परंतु निवेश से पहले उचित परामर्श लें। कुछ राशियों को दिन के समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। जानिए आज का राशिफल।

Mesh l मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से संपत्ति संबंधी मामलों में अनुकूल रहने वाला है। प्रॉपर्टी की समस्या दूर होगी। आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा और शारीरिक तथा मानसिक दोनों स्तरों पर आप स्वयं को बेहद मजबूत महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ के नए द्वार खुलेंगे। पिता का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: पीला

उपाय: हनुमान जी को लड्डू अर्पित करें।

Vrishabh l वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगो को आज आपके ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है और कई चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति इन सबसे निपटने में सक्षम होगी। जीवनसाथी के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार की ओर से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य सही बना रहेगा।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: काला

उपाय: माता काली की उपासना करें।

Mithun l मिथुन राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास लाने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में विश्वास और प्रेम का वातावरण बना रहेगा। शारीरिक थकान का अनुभव हो सकता है। कुछ नई जिम्मेदारियां आप पर आ सकती हैं जिन्हें संभालना आवश्यक होगा। आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: लाल

उपाय: शनि देव को काला तिल चढ़ाएं।

Kark l कर्क राशि

आज दिन के समय कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि संदेह और शक की भावना रिश्ते में कड़वाहट ला सकती है। संतान की सहायता से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। माता-पिता के साथ तीर्थयात्रा के योग बन रहे हैं।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: संतरा

उपाय: भगवान शिव की आराधना करें।

Singh l सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज विशेष रूप से अनजान लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी गलतफहमी या धोखे में आने की संभावना है इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। घरेलू उपकरणों की मरम्मत में अनावश्यक खर्च हो सकता है। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है।

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: गणेश स्रोत का जाप करें।

Kanya l कन्या राशि

आज आप शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

वित्तीय समस्या आपकी स्थिति को कमजोर कर सकती है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा जो आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। पारिवार में किसी सदस्य के साथ गंभीर मतभेद हो सकता है जिसे संयम से सुलझाना होगा।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: हरा

उपाय: शिवलिंग को दूध अर्पित करें।

Tula l तुला राशि

तुला राशि में किसी परिवारजन का नकारात्मक रवैया आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है और घर का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का अवसर मिलेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। आज दोस्ती रोमांस में बदल सकती है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: आज अन्न का दान करें।

Vrishchik l वृश्चिक राशि

यह दिन इस राशि के जातकों के लिए विशेष लाभ के योग बना रहा हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए अवसर आपकी प्रगति का मार्ग दिखाएंगे। घर में काम का बोझ और मेहनत दोनों अधिक रहेंगे। अंत में सफलता आपके ही हाथ लगेगी।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें

Dhanu l धनु राशि

आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद की प्रबल संभावना है। संयम और धैर्य बनाए रखें। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर मिलेगा जो आपके मन को प्रसन्न करेगा। व्यापार में धन लाभ के योग है। मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: लाल

उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

MaKar l मकर राशि

यह दिन आपकी एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है इसलिए इससे बचने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। सूर्य देव की कृपा नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करेगा। नौकरीपेशा जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: नीला

उपाय: भगवान को गुड और चने का भोग लगाए।

Kumbh l कुंभ राशि

आपके संतान तथा जीवनसाथी की ओर से शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। आज रचनात्मक कार्यों में विशेष सफलता मिलने वाली है।आप अपनी विशेष प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे जो आपके लिए गर्व का विषय होगा। न्यायालय संबंधी मामलों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: पीला

उपाय: विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें।

Meen l मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना बन रही है। विवाहित जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर लंबी चर्चा करेंगे लेकिन दुर्भाग्य से यह चर्चा विवाद में बदल सकती है। संयम और धैर्य से काम लेना आवश्यक है।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: आज गायों को रोटी खिलाएं।

Next Story