Aaj ka rashifal 17 July 2025: जानें कौनसी राशि के लिए धन लाभ, किसे मिलेगा करियर में सफलता और किनके रिश्तों में आएगी दरार, उपाय और लकी नंबर
Aaj ka rashifal 17 July 2025: 17 जुलाई 2025 कुछ लोगों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। कुछ को अचानक धनलाभ की संभावना दिख रही है तो कुछ के पारिवारिक रिश्तों में खटास आ सकती है। चंद्रमा, शनि और गुरु की स्थिति आपके करियर, प्रेम जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य पर गहरा असर डालेगी।

Aaj ka rashifal 17 July 2025: 17 जुलाई 2025 कुछ लोगों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। कुछ को अचानक धनलाभ की संभावना दिख रही है तो कुछ के पारिवारिक रिश्तों में खटास आ सकती है। चंद्रमा, शनि और गुरु की स्थिति आपके करियर, प्रेम जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य पर गहरा असर डालेगी। अपनी राशि के अनुसार जानें कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि – Aries Horoscope
कार्यक्षेत्र में आपको अपने नियमित काम में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। मानसिक दबाव महसूस होगा, लेकिन प्रयास से काम बनेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं देगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। उपाय के तौर पर गाय को गुड़ लगी रोटी खिलाएं। आपका शुभ रंग पीला और लकी नंबर 21 रहेगा।
वृषभ राशि – Taurus Horoscope
ऑफिस में काम का प्रेशर बढ़ सकता है और ओवरलोड भी रहेगा। व्यवसाय में लाभ के अवसर बन सकते हैं, पर घर में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा। परिवार से कोई शुभ सूचना मिलने के संकेत हैं। मन को उदास न रखें। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लें। आपके लिए शुभ रंग सफेद और लकी नंबर 7 है।
मिथुन राशि – Gemini Horoscope
करियर के नजरिए से समय महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापार करते समय निवेश सोच-समझकर करें और फालतू खर्चों से बचें। धन के मामलों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है, इसलिए धन का सही उपयोग जरूरी होगा। शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाना लाभकारी होगा। लकी कलर काला और नंबर 6 रहेगा।
कर्क राशि – Cancer Horoscope
काम को लेकर तनाव बना रह सकता है, अनावश्यक चिंता से दूरी बनाएं। व्यापार के लिहाज से समय सामान्य रह सकता है, कारोबार थोड़ा धीमा हो सकता है। किसी निवेश की योजना बन सकती है। उपाय के रूप में शिवजी को बेलपत्र अर्पित करें। आपका लकी कलर हरा और नंबर 6 है।
सिंह राशि – Leo Horoscope
कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले घरवालों की सलाह लें। व्यवसाय में कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। खर्च के साथ बचत पर भी ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेने के अवसर बनेंगे। गणेश जी की पूजा करना आपके लिए शुभ होगा। पीला रंग और नंबर 3 भाग्यशाली रहेंगे।
कन्या राशि – Virgo Horoscope
आपको किसी खास क्षेत्र के जानकार से सलाह मिल सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव हैं, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। पुराने संपत्ति से लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर मनमुटाव संभव है। उपाय स्वरूप शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। शुभ रंग लाल और नंबर 8 रहेगा।
तुला राशि – Libra Horoscope
ऐसा कोई काम न करें जिससे करियर में बाधा आए। व्यापार में किसी के साथ साझेदारी करने से पहले विश्वास और सूझबूझ जरूरी है। आर्थिक लाभ के योग हैं। पढ़ाई में ध्यान लगाने में मुश्किल आ सकती है। परिवार में किसी रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। माता दुर्गा की पूजा करना शुभ होगा। बेंगनी रंग और नंबर 6 आपके लिए लाभकारी रहेंगे।
वृश्चिक राशि – Scorpio Horoscope
करियर के लिहाज से समय आपके पक्ष में रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी जरूरी है। गैर जरूरी चीजों पर खर्च करने से बचें। सेहत का ध्यान न रखने से पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। कपड़ों का दान करना लाभ देगा। पीला रंग और नंबर 5 आपके लिए अच्छा रहेगा।
धनु राशि – Sagittarius Horoscope
किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले सावधानी जरूरी है। व्यापार में घाटा हो सकता है, इसलिए लेन-देन सोच-समझकर करें। पैसों के मामले में सतर्कता जरूरी है। छात्रों के लिए परिणाम अनुकूल आएंगे। पार्टनर से किसी बात पर नाराजगी हो सकती है। शिव चालीसा का पाठ लाभ देगा। आपका शुभ रंग नारंगी और लकी नंबर 10 है।
मकर राशि – Capricorn Horoscope
नए लोगों से जुड़ने और साथ काम करने के अवसर बनेंगे। ग्राहक से अच्छा लाभ हो सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की राय लें। पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में कोई आयोजन हो सकता है। शनि चालीसा का पाठ करना लाभकारी होगा। शुभ रंग ग्रे और नंबर 11 रहेगा।
कुंभ राशि – Aquarius Horoscope
आपके करियर में जिस मौके की तलाश थी, वह मौका मिल सकता है। व्यापार में मुनाफा होगा। किसी परिचित से धन प्राप्ति संभव है। पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना जरूरी है। पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। हनुमान जी की आरती करें। लाल रंग और नंबर 9 आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मीन राशि – Pisces Horoscope
काम में समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें। व्यापार में मिला-जुला लाभ होगा। धन संबंधी कोई निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है। छात्रों को मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ होगा। गोल्ड रंग और नंबर 15 आपके लिए अच्छा रहेगा।
