Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: इन राशि वालों को लगाना पड़ सकता है कोर्ट-कचहरी के चक्कर, जानिए 12 राशियों का कैसे रहेगा दिन...

मंगलवार राशिफल

मंगलवार राशिफल: इन राशि वालों को लगाना पड़ सकता है कोर्ट-कचहरी के चक्कर, जानिए 12 राशियों का कैसे रहेगा दिन...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 17 january 2023 ka rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

Aaj Ka Panchang17 January 2023-: आज का पंचांग- 17 जनवरी 2023 का पंचांग

तिथि- दशमी 06:05 PM तक उसके बाद एकादशी

आज का नक्षत्र-विशाखा 06:46 PM तक उसके बाद अनुराधा

आज का करण- विष्टि और बव

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-गण्ड

आज का वार-मंगलवार

चन्द्रमा- 01:00 PM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन व्यक्तियों का मूड थोड़ा उदासीन रहेगा। इसके लिए भी थोड़ा शांत रहें खुश रहे अपने मित्रों से बात करें । भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। धनार्जन होगा। कुल मिलाकर दिन ठीक-ठाक रहेगा किसी के घर जाना होगा। किसी अनजान व्यक्ति की मदद करेंगे।

आज का शुभ रंग -लाल

आज का मंत्र- आज गाय की सेवा करेंगे तो लाभ मिलेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। कानूनी विवाद से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। इस राशि के जिन लड़को का विवाह नहीं हुआ उनको शादी का प्रस्ताव मिल सकता है उसे स्वीकार कर लें । घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। लेकिन आपको एक सलाह दी जाती है कि आज बहुत ऊंचाई पर ना चढ़े। नौकरी में सबके साथ मिलकर काम करें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज शिव मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज जातक शत्रु पराजित होंगे। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। सिंह राशि वाले व्यक्तियों के खिलाफ आज कोई भी षड्यंत्र काम नहीं करेगा लेकिन इस राशि वाले व्यक्तियों को भागदौड़ अवश्य रहेगी। कृषिकार्यों में लाभ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते है। पति-पत्नि समझदारी से काम करें। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र – आज कुत्ते को भोजन करवाये।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनलाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के काम से दूर रहने में भलाई है।। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीददारी न करें। नौकरी में अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज तोता पालेंगे तो अच्छा रहेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक शत्रु परास्त होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कामों में गति मिलेगी। शारिरीक पीड़ा संभव है। इस राशि के व्यक्तियों की तारीफ से बचना चाहिए। लोग अपना उल्लू सीधा करेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ती होगी।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- आज घर से तिलक लगाकर ही निकलें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। इस राशि वाले व्यक्ति को सलाह दी जाती है कि वह अपने दुश्मनों से सावधान रहें। इस राशि के जातक को संतान सुख मिलेगा। किसी से लड़ाई से बचे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - आज माता-पिता की सेवा करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज इस राशि वाले व्यक्तियों को न चाहते हुए भी कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। व्यय वृद्धि होगी। फालतू का खर्च बिल्कुल भी ना करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ में कमी होगी। व्यक्ति ध्यान अवश्य करें। ईश्वर की आराधना करे। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चले।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज सोना का दान करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक आज व्यापार में धनागमन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगें, धन प्राप्ति सुगम होगी। वृश्चिक राशि के जातक किसी से ज्यादा हंसी मजाक ना करें वह उन्हे महंगा पड़ सकता है। लेकिन स्वयं खुश रहे। पत्नी को खुश रखने का हर संभव प्रयास करेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज नवग्रहों की शांति के लिए दान करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए आज ठीक रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। भागदौड़ रहेगी। यदि आज भी किसी को चेक या कोई अपने हस्ताक्षर से संबंधित डाक्यूमेंट्स देते समय सोच समझकर वह अच्छी तरह चेक करके दें। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। कोई महत्वपूर्ण वस्तु चोरी होगी।

आज का शुभ रंग-हरा

आज का मंत्र- आज अपने घर में मंदिर का स्थान न बदले।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ होगा। मकर राशि वाले व्यक्तियों को अपने काम पर एकाग्र होने की सलाह है।उन्हें अगले कुछ दिनों में लाभ मिलने की उम्मीद है । नौकरी में सतर्क रहे।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- जातक आज मंदिर जायें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन विद्यार्थियों को पढ़ाई में अनुकूलता मिलेगी। यदि उनका कोई कंपटीशन टेस्ट है तो उनको सफल होने के पूरे पूरे योग हैं। बिजनेसमैन व्यक्तियों को धन लाभ होगा। विवाद से बचें। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा।पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे है तो दिन बढिया है

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज कौवों को बिस्‍किट खिलाएं।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है । धन की स्थिति सामान्य रहेगी।पारिवारिक सामंजस्यता बनी रहेगी।जीवन साथी के साथ प्यार से रहेंगे। उपहार देकर पत्नी या पार्टनर को खुश करेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज विष्णुसहस्त्रनाम का जाप करें।

Next Story