Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 16 February 2026 : चंद्रमा का महायोग, मकर, कर्क और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत; जानें किसे मिलेगा मनचाहा लाभ और किसकी होगी तरक्की

Aaj Ka Rashifal 16 February : आज सोमवार, 16 फरवरी 2026 को फाल्गुन महीने के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी है. आज ग्रहों की चाल मकर राशि वालों के लिए विशेष संकेत दे रही है क्योंकि चंद्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, आज मकर के साथ-साथ कर्क और मीन राशि के जातकों को किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है.

Aaj Ka Rashifal 16 February 2026 : चंद्रमा का महायोग, मकर, कर्क और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत; जानें किसे मिलेगा मनचाहा लाभ और किसकी होगी तरक्की
X

Aaj Ka Rashifal 16 February 2026 : चंद्रमा का महायोग, मकर, कर्क और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत; जानें किसे मिलेगा मनचाहा लाभ और किसकी होगी तरक्की

By Uma Verma

Aaj Ka Rashifal 16 February 2026 : आज सोमवार, 16 फरवरी 2026 को फाल्गुन महीने के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी है. आज ग्रहों की चाल मकर राशि वालों के लिए विशेष संकेत दे रही है क्योंकि चंद्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, आज मकर के साथ-साथ कर्क और मीन राशि के जातकों को किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है. जहाँ एक ओर कर्क राशि वालों के व्यापार में धन लाभ के योग हैं, वहीं मकर राशि वालों को उनके करियर में कोई बड़ी खुशखबरी या प्रमोशन मिल सकता है. बाकी राशियों के लिए आज का दिन रिश्तों, सेहत और निवेश के मामले में कैसा बीतेगा, और क्या हैं आज के शुभ रंग और लकी नम्बर.चलिए जानते हैं.

मेष राशिफल (Aries) - आज सरकारी कामों में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. ऑफिस में बॉस के साथ जरूरी मीटिंग होगी और नई जिम्मेदारी मिल सकती है. घर की सजावट और परिवार के साथ समय बिताने में आपकी रुचि बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ पुराने झगड़े खत्म होंगे और रिश्ता मजबूत होगा.

शुभ रंग : नारंगी

लकी नम्बर : 11

आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज गौ माता को चना और गुड़ खिलाएं

वृषभ राशिफल (Taurus) -विदेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. जो लोग बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ है. काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहेगा जिससे शाम तक चिड़चिड़ापन हो सकता है, लेकिन सेहत अच्छी रहेगी. धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं.

शुभ रंग : भूरा रंग

लकी नम्बर : 9

आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज माता पार्वती की पूजा करें

मिथुन राशिफल (Gemini) -आज अपनी जुबान पर कंट्रोल रखें, वरना किसी से बेवजह बहस हो सकती है. फालतू के खर्चों से बजट बिगड़ सकता है. सेहत का खास ख्याल रखें और आज किसी भी तरह के ऑपरेशन या नए इलाज से बचें. निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है, शांति से दिन गुजारें.

शुभ रंग : पर्पल रंग

लकी नम्बर : 5

आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज गरीबो को कंबल दान करें

कर्क राशिफल (Cancer) -आज किस्मत आपके साथ है. बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा और सुख-सुविधाओं की चीजों पर पैसा खर्च करेंगे. पार्टनर के साथ रिश्ता रोमांटिक रहेगा. कार्यस्थल पर आपकी एनर्जी देखकर दूसरे भी प्रभावित होंगे. सेहत और मन दोनों दुरुस्त रहेंगे.

शुभ रंग : पीला रंग

लकी नम्बर : 6

आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज भोलेनाथ को हल्दी कुमकुम लगाएं

सिंह राशिफल (Leo) - मन में थोड़ी घबराहट या अनजाना डर रह सकता है. ऑफिस में अधिकारियों से बहस करने से बचें, वरना बना बनाया काम बिगड़ सकता है. व्यापार में अभी कोई नया रिस्क न लें. आज धैर्य रखना ही आपके लिए सबसे बड़ी दवा है.

शुभ रंग : हल्का नीला

लकी नम्बर : 10

आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज माता लक्ष्मी की आराधना करें

कन्या राशिफल (Virgo) -पेट की तकलीफ आज आपको परेशान कर सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें. पढ़ाई में मन कम लगेगा और खर्चों की अचानक बढ़ोत्तरी टेंशन दे सकती है. शेयर बाजार से दूर रहना ही बेहतर है. किसी खास इंसान से मुलाकात मन को थोड़ी राहत देगी.

शुभ रंग : चमकीला सफ़ेद

लकी नम्बर : 2

आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज भगवान नारायण की आराधना करें

तुला राशिफल (Libra) - आज मानसिक रूप से आप खुद को थका हुआ महसूस करेंगे. घर में मां की सेहत की चिंता हो सकती है. जमीन-जायदाद के मामलों में जल्दबाजी न करें. आज लंबी यात्रा टाल देना ही समझदारी है. नींद पूरी न होने से स्वभाव में भारीपन रहेगा.

शुभ रंग : गहरा हरा रंग

लकी नम्बर : 9

आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज गाय को हरा चारा खिलाएं

वृश्चिक राशिफल (Scorpio) - आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा. भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और दुश्मनों पर आपकी जीत होगी. ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर चर्चा हो सकती है. छोटी-मोटी यात्रा के योग हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी

शुभ रंग : नीला रंग

लकी नम्बर : 11

आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज पक्षियों को दाना डाले

धनु राशिफल (Sagittarius) - परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें क्योंकि मन स्थिर नहीं रहेगा. अपनी मर्जी दूसरों पर न थोपें, खासकर अपने पार्टनर पर. पैसों के मामले में दिन सामान्य है, सेहत को नजरअंदाज न करें.

शुभ रंग : गुलाबी रंग

लकी नम्बर : 4

आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज महादेव को दूध और दही अर्पित करें

मकर राशिफल (Capricorn) -आज आपका दिन बहुत शानदार रहने वाला है. नौकरी में तरक्की के योग हैं और अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म होगी. दिन का ज्यादातर समय पूजा-पाठ या अच्छे कामों में बीतेगा.

शुभ रंग : आसमानी नीला

लकी नम्बर : 1

आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज गरीबो को खाना खिलाएं

कुंभ राशिफल (Aquarius) -आज किसी के भी मामले में बीच-बचाव न करें, वरना आप पर ही आरोप लग सकते हैं. पैसों के लेन-देन से बचें और अपने गुस्से पर काबू रखें. किसी की मदद करते समय अपनी सीमा का ध्यान रखें. लव लाइफ में मधुरता बनाए रखने के लिए पार्टनर की बात सुनें.

शुभ रंग : ऑरेंज रंग

लकी नम्बर : 3

आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज लक्ष्मी मंत्र का जाप करें

मीन राशिफल (Pisces) - आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पार्टी या पिकनिक का प्लान बन सकता है. अचानक कहीं से रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं. व्यापारियों के लिए दिन मुनाफे वाला है, लेकिन कहीं भी पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें.

शुभ रंग : नारंगी रंग

लकी नम्बर : 11

आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज गाय को रोटी खिलाएं

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story