Aaj Ka Rashifal 15 October 2025: ये दिन लाएगा सौभाग्य और सफलता, इन राशियों के कार्य में आएगी प्रगति, जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15 October 2025: यह दिन सभी राशियों के शुभ स्थिति का कारण बनेगा। प्रेम जीवन में आज तनाव बना रह सकता है। जानिए आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 15 October 2025: यह दिन सभी राशियों के शुभ स्थिति का कारण बनेगा। प्रेम जीवन में आज तनाव बना रह सकता है। किसी प्रियजन का स्वास्थ्य आज आपको चिंतित कर सकता है। अपने स्वभाव में क्रोध को हटा देना सही रहेगा जो आपके दांपत्य जीवन को खुशहाल करने के लिए जरूरी है। नौकरी कर रहे जातकों को आज विशेष लाभ मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति की संभावना है। खर्च अधिक होने पर नियंत्रित करना जरुरी रहेगा। जानिए आज का राशिफल।
Mesh l मेष राशि
आज का दिन व्यवसाय में कुछ चुनौतियों से भरा रह सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। सहकर्मियों द्वारा कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: गणेश जी को फूल अर्पित करें।
Vrishabh l वृषभ राशि
आज करियर में नौकरी से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है जो थकान भरी रहेगी। प्रेम जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। परिवार में बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा जो आपके लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। धन के मामले में आज पैसे की कमी दूर होने की संभावना हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला
उपाय: हनुमान जी को लाल चोला अर्पित करें।
Mithun l मिथुन राशि
आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न बरतें। नौकरी के क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखें। आज छोटी-छोटी गलतियां बड़ी समस्या बन सकती हैं। दूसरों के प्रति सम्मान का व्यवहार, आपके जीवन में स्थिरता लाएगा। आहार पर विशेष ध्यान दें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: साधुओं को अन्न का दान करें।
Kark l कर्क राशि
करियर के लिहाज से कार्यस्थल पर सावधानी बरतना जरूरी है और कोई अनावश्यक विवाद न करें। आज छोटी खुशियां साझा करने से रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार से सहयोग मिलेगा जो आपके मनोबल को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: ऑरेंज
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।
Singh l सिंह राशि
सिंह राशि वालों का दांपत्य जीवन आज सुखद रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है। संतानों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रह सकती है इसलिए उन पर ध्यान दें। रिश्तों में ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा।नियमित व्यायाम करना जरूरी है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।
Kanya l कन्या राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए करियर में नौकरी तलाशने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत खराब होने की आशंका है। नौकरी या व्यवसाय में किए गए परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा। धन के मामले में कानूनी विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग को दूध अर्पित करें।
Tula l तुला राशि
आज ठोस निर्णय लेने में कठिनाई महसूस हो सकती है। भाग्य का साथ कम मिलेगा। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। धन के खर्च में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता की कमी महसूस हो सकती है। समझदारी से काम लेने की जरूरत है। करियर में प्रयासों का सकारात्मक फल मिलेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।
Vrishchik l वृश्चिक राशि
कन्या राशि के जातकों को परिवार से आर्थिक मदद मिल सकती है जो आपकी मदद करेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पढ़ाई से जुड़ी स्कॉलरशिप मिलने की संभावना है जो भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी। परिवार में घर के कामों में सहभागिता बढ़ेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा
उपाय: विष्णु जी को फल अर्पित करें।
Dhanu l धनु राशि
आज आपके कर्मों का फल भाग्य से ज्यादा मिलेगा। धन के मामले में काम पर फोकस करें ताकि स्थिरता बनी रहे। सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए बुराई से बचना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में जोखिम भरे निर्णय लेने पड़ सकते हैं। यह दिन जीवन में नए अध्याय जोड़ने का है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: गणेश जी को फल अर्पित करें।
MaKar l मकर राशि
आज दिन की शुरुआत थोड़ी सामान्य हो सकती है लेकिन दोपहर के बाद ऊर्जा और बढ़ेंगी। मन में बीते कुछ दिनों से जो असमंजस था वह अब कम होगा। अगर आप किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह सही समय है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: शिव मंत्र का जाप करें।
Kumbh l कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को घर पर उत्तम स्वास्थ्य से प्रसन्नता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में सार्वजनिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
आत्मिक शांति देगी। यह दिन आपके दैनिक जीवन को थोड़ा आसान बनाने का प्रयास है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: आज वस्त्र का दान करें।
Meen l मीन राशि
आज आप खुद को पहले से अधिक आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। कोई नया विचार या योजना आपके लिए सफलता का द्वार खोल सकती है। आज अपनी कमियों को भी सहजता से स्वीकारें। स्वास्थ्य के मामले में नियमित दिनचर्या बनाए रखें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सुनहरा
उपाय: गौ माता को हरी घास खिलाएं।
