Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal, 15 February 2026 : महाशिवरात्रि विशेष : शिव कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें आज का भाग्यशाली अंक, शुभ रंग और राशि अनुसार अचूक उपाय

Aaj Ka Rashifal, 15 February 2026 : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार, कुछ राशियों को आज अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा, तो कुछ के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और आज के अचूक उपाय शुभ रंग, लकी नम्बर क्या हैं.

Aaj Ka Rashifal, 15 February 2026 : महाशिवरात्रि विशेष : शिव कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें आज का भाग्यशाली अंक, शुभ रंग और राशि अनुसार अचूक उपाय
X

Aaj Ka Rashifal, 15 February 2026 : महाशिवरात्रि विशेष : शिव कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें आज का भाग्यशाली अंक, शुभ रंग और राशि अनुसार अचूक उपाय

By Uma Verma

Aaj Ka Rashifal15 February 2026 : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार, कुछ राशियों को आज अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा, तो कुछ के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और आज के अचूक उपाय शुभ रंग, लकी नम्बर क्या हैं.

मेष राशि : आज आप कसरत और योग पर ध्यान देंगे, जिससे दिनभर फुर्ती बनी रहेगी. अगर कहीं पैसा उधार देने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाएं. व्यापार में कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले बाजार को अच्छे से समझ लें. घर के सदस्यों के साथ प्यार से पेश आएं, इससे माहौल खुशनुमा रहेगा.

शुभ रंग : सफ़ेद

लकी नम्बर : 9

आज के उपाय : आज भगवान भोलेनाथ की पूजा करें

वृषभ राशि : आज आपको परिवार का पूरा भावनात्मक साथ मिलेगा. सेहत का ख्याल रखें, खासकर सांस लेने में हल्की परेशानी महसूस हो सकती है. जो लोग घर से काम करते हैं, उन्हें अपनी कमाई का हिसाब सही रखना चाहिए. नए काम शुरू करने से पहले अपनी योजना को और बेहतर बनाएं.

शुभ रंग : लाल

लकी नम्बर : 7

आज के उपाय : आज सूर्यदेव को जल चढ़ाए

मिथुन राशि : आज कई जगहों से पैसा आने के योग हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. शारीरिक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे. ऑफिस या काम में नई स्किल्स सीखने से आपकी साख मजबूत होगी. परिवार के साथ बिताया समय आपको मानसिक शांति और खुशी देगा.

शुभ रंग : पीला रंग

लकी नम्बर : 4

आज के उपाय : आज भगवान भोलेनाथ को रूद्राक्ष की माला पहनाएं

कर्क राशि : आज मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें. पैसों के मामले में कोई भी रिस्क या जोखिम लेना भारी पड़ सकता है. छोटे-मोटे पार्ट-टाइम काम से आपको नया अनुभव मिलेगा. परिवार के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे, जिससे आपका डर दूर होगा.

शुभ रंग : नीला, सफ़ेद

लकी नम्बर : 3

आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज महादेव का अभिषेक करें

सिंह राशि : घर के सदस्यों के बीच आपसी भरोसा बढ़ेगा. हल्की सैर या वॉक करने से शरीर को आराम मिलेगा. पैसों के सही मैनेजमेंट की वजह से आप खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे. बिजनेस में सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको भविष्य में बड़ा फायदा दिला सकते हैं.

शुभ रंग : गुलाबी, काला

लकी नम्बर : 9

आज के उपाय : सूर्य देव को जल अर्पित करें और गरीबो को फल दान करें

कन्या राशि : घर की जिम्मेदारियां अकेले न उठाएं, बल्कि सबको साथ लेकर चलें. बच्चों की सेहत में सुधार होने से आपकी चिंता दूर होगी. निवेश के लिए दिन अच्छा है, भविष्य सुरक्षित रहेगा. फ्रीलांस काम करने वालों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा.

शुभ रंग : जमुनी, नीला

लकी नम्बर : 11

आज के उपाय : आज माता पार्वती का ध्यान करें चुनरी चढ़ाए

तुला राशि : आज आप प्रैक्टिकल होकर सोचेंगे, जिससे मुनाफे के नए रास्ते खुलेंगे. बैठते या चलते समय अपने शरीर के पोस्चर का ध्यान रखें. काम के सिलसिले में नए लोगों से अच्छे विचार मिल सकते हैं. घर में पालतू जानवर लाने से खुशहाली आएगी. पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है.

शुभ रंग : पीला, काला

लकी नम्बर : 5

आज के उपाय : गरीबो को फल दान करें और पक्षियों को दाना डाले

वृश्चिक राशि : आज अचानक कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं, उन्हें संभालकर चलें. व्यापार में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें. बीमारी के बाद धीरे-धीरे आपकी सेहत में सुधार होगा. रिश्तों में कड़वाहट न आने दें और एक-दूसरे की बात समझने की कोशिश करें.

शुभ रंग : संतरा रंग

लकी नम्बर : 1

आज के उपाय : आज महादेव और माता पार्वती की पूजा करें

धनु राशि : अपनी एक्स्ट्रा इनकम पर नजर बनाए रखें. नए काम में दूसरों की राय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आज आपको घर के पुराने रीति-रिवाज थोड़े बोझ लग सकते हैं. अगर कहीं बाहर जाने का प्लान है, तो रास्ते और समय की जांच दोबारा कर लें.

शुभ रंग : सफ़ेद, लाल

लकी नम्बर : 11

आज के उपाय : महादेव का रुद्राभिषेक करें

मकर राशि :आज का दिन परिवार के नाम करें और उनके साथ वक्त बिताएं. अपनी एक्सरसाइज को बीच में न छोड़ें. करियर में आगे बढ़ने के लिए आप कोई नया टेक्निकल कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं. छोटी दूरी की यात्रा आपको ताजगी से भर देगी.

शुभ रंग : हरा, पीला

लकी नम्बर : 4

आज के उपाय : सूर्यदेव की पूजा करें

कुंभ राशि : सेहत में सुधार होगा और आप शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे. सफर के दौरान फालतू खर्चों से बचें. क्रिएटिव काम करने वालों को आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा. परिवार का सपोर्ट आपका दिन बना देगा. छात्रों के लिए सलाह है कि केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें.

शुभ रंग : आसमानी नीला, सफ़ेद

लकी नम्बर : 12

आज के उपाय : उपाय के तौर पर आज महाकाल की पूजा करें

मीन राशि : अगर कोई पुरानी बीमारी है, तो डॉक्टर से चेकअप जरूर कराएं. बजट बनाकर चलने से आर्थिक तंगी नहीं होगी. मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े लोग आज ज्यादा थकान महसूस कर सकते हैं. परिवार के आयोजनों में शामिल हों. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे

शुभ रंग : चमकीला नीला

लकी नम्बर : 8

आज के उपाय : आज शिवलिंग पर दूध चढ़ाए

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story