Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 14 November 2025: आज पैसों के लेनदेन में हो सकती है दिक्कतें, साथ ही स्वास्थ्य का भी रखना होगा ध्यान, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 November 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज कर्क और मकर राशि के लोगों को अतिरिक्त लाभ मिलने वाला है। सूर्य के प्रभाव से परिवार में खुशहाली और शांति बनी रहेगी। जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 August 2025: मजाक से बिगड़ सकते हैं पारिवारिक संबंध... करियर, प्यार और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफलका असर
X

Aaj Ka Rashifal 29 August 2025

By Chirag Sahu

Aaj Ka Rashifal 14 November 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज कर्क और मकर राशि के लोगों को अतिरिक्त लाभ मिलने वाला है। सूर्य के प्रभाव से परिवार में खुशहाली और शांति बनी रहेगी। शाम का समय आध्यात्मिक रूप से काफी फलदायी रहेगा। भगवान की आराधना में आज अपना समय लगा सकते हैं। आज के दिन बच्चों की खुशी आपके लिए काफी मायने रखेगी, उन्हें बाहर घूमाने ले जाना और उनके लिए कुछ सरप्राइज गिफ्ट खरीदना आपके मन को सुकून देगा। भाई बहन को लेकर किसी प्रकार की नाराजगी हो तो आज उसे दूर किया जा सकता है। जानिए आज सभी राशियों का राशिफल।

Aaj ka Mesh Rashifal - मेष

मेष राशि के लोगों को आज सफलता मिलने का चांस कई प्रतिशत तक बढ़ने वाला है। आज आपके कार्यों में मित्रों के सहयोग से काफी तेजी आएगी। अपने बुद्धि का उपयोग करते हुए दिन की शुरुआत करें अन्यथा किसी धोखे का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: नीला

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Aaj ka Vrishabh Rashifal - वृषभ

वृषभ राशि के लोग आज परिवार के साथ अपना समय व्यतीत करना पसंद करेंगे, यह समय आपके परिवार से जुड़ने का खास पल प्रदान कर रहा है। निजी कार्यों में व्यस्त रहने के साथ साथ आपको स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। व्यापारी लोगों का कार्य आज काफी सुचारू रुप से चलेगा।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: लाल

उपाय: श्री हरि विष्णु की पूजा करे।

Aaj ka Mithun Rashifal - मिथुन

आज का यह दिन सामाजिक क्षेत्रों में आपका मान सम्मान बढ़ाने वाला है। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य करें, व्यर्थ समय न गवाएं। ऑफिस की किसी चर्चा में आपको नेतृत्व करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास काफी ऊपर उठने वाला है। आज भाई बहनों से आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: पीला

उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।

Aaj ka Kark Rashifal - कर्क

कर्क राशि के लोग आज अपने कार्यों में काफी श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, जिसकी तारीफ आज आपको मिलने वाली है। आज के दिन घरों में अतिथियों का आना जाना लगा रहेगा साथ ही आपके नए लोगों से मुलाकात की भी संभावनाएं हैं। बैंक से संबंधित कार्य आज आपके सफल होंगे।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: भगवा

उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

Aaj ka Singh Rashifal - सिंह

सिंह राशि के लोगों को आज अपनी सोच में नवाचार लाने का प्रयास करना चाहिए। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का साथ आज आपको मिलेगा साथ ही उनके कहे अनुसार कार्य करने पर सफलता भी अवश्य मिलेगी। आज के दिन आपके राजनीतिक संबंध काफी सुदृढ़ होने वाले हैं।

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: देवी दुर्गा का व्रत करें।

Aaj ka Kanya Rashifal - कन्या

कन्या राशि के लोग आज के दिन काफी सूझ-बूझ से कार्य करेंगे। आय के स्रोतों में बढ़ोत्तरी नजर आएगी। आज मित्रों पर अधिक खर्च न करें इससे आपकी वित्तीय स्थिति बिगड़ सकती है। अनजान व्यक्ति के प्रलोभन में आज फसना हानिकारक हो सकता है।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: गेरूआ

उपाय: शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

Aaj ka Tula Rashifal - तुला

तुला राशि के लोगों का आज भाइयों के सहयोग से व्यवसाय काफी फ़लने फूलने वाला है। किसी धार्मिक यात्रा या फिर सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त होगा।आज परिवार के साथ खरीददारी करने जा सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का महसूस होगा।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: हरा

उपाय: राहु मंत्र का जाप करें।

Aaj ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक

आज के दिन आप परिवार के साथ सुखद समय बिताने में व्यस्त रहेंगे। प्रॉपर्टी से रिलेटेड कोई पुराना मामला आज सुलझ सकता है। वैवाहिक जीवन में साथी का व्यवहार आपको काफी प्रसन्न करेगा। व्यापार से जुड़ी कुछ खुशखबरी आज प्राप्त हो सकती है।

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: श्री कृष्ण की पूजा करें।

Aaj ka Dhanu Rashifal - धनु

धनु राशि के लोगों में आज चंद्रमा का गोचर रहने वाला है। दोस्तों के साथ विदेश ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। सरकारी योजनाओं से आज आपको काफी लाभ मिलेगा। तबीयत में ऊपर नीचे होने पर तुरंत इलाज करवाना सही है। रात को तेल में बना हुआ भोजन न लें।

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

Aaj ka Makar Rashifal - मकर

मकर राशि के लोगों के आय में वृद्धि के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ने वाले हैं। अपने व्यवहार में कोमलता और प्रेम बनाएं रखना बहुत जरुरी है। पार्टनर की नाराजगी पर आपको उन्हें मनाना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आज दूसरों के काम में दखल अंदाजी ना करें।

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: लाल

उपाय: गायों को रोटी खिलाएं।

Aaj ka Kumbh Rashifal - कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को आज आपकी योजनाओं पर कार्य करने का उचित समय मिलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ किसी प्रकार के विवाद की स्थिति पैदा होने पर अपने आपको शांत रखना ही उचित रहेगा।

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: ग्रे

उपाय: लाल चंदन का तिलक लगाएं।

Aaj ka Meen Rashifal - मीन

मीन राशि के लोगों को आज यात्रा के दौरान कई सावधानियो का ध्यान रखना होगा। शाम का वक्त बच्चों के साथ मौज मस्ती में गुजरेगा और बड़े भी इससे काफी प्रसन्न रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अपार उन्नति मिलेगी। घर के कार्यों में पार्टनर आज आपका पूरा साथ देंगे।

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: जामुनी

उपाय: ओम मंत्र का पाठ करें।

Next Story